बहराइच की स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: क्रेन टूटने से नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल.

AftabKhan,,,.                                                मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News Date,28 Sep 2021 11:39 AM

घटनास्थल का एक दृश्य। – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश जिला बहराइच के
रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम रोड पर सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टील फैक्ट्री है।
स्टील फैक्ट्री में क्रेन टूटने से हड़कंप मच गया। अचानक टूटे क्रेन के नीचे पांच मजदूर दब गए जिनमें से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया। घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जबकि एक घायल मजदूर का इलाज बहराइच अस्पताल में चल रहा है। घटना को छुपाने के लिए पांच घंटे तक मिल प्रबंधन ने किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

ओमिक्रॉन की आहट: 1.25 लाख महंगी हो सकती है हज यात्रा, अब 4.07 लाख रुपये तक करना होगा खर्च

Shahrukh Khan

जबलपुर हाईकोर्ट ने जातिवाद के बंधन को तोड़ के गुलज़ार खान और आरती को एक नई ज़िंदगी की शुरुआत करने का दिया फैसला:

Shahrukh Khan

विद्युत विभाग की लापरवाही कल से बसीर गंज में गिरा पड़ा है बिजली का खंभा लोगों की जान जाने का है खतरा

Shahrukh Khan

Leave a Comment