सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 15–अप्रैल–2026–बुधवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 15 APR 2026
AMMP 24 News Live TV

Bihar New CM: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने सम्राट चौधरी पहुंचे लोकभवन, नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया
Wed, 15 Apr 2026 10:45 AM
Bihar New CM Samrat Choudhary: कुछ ही देर में बिहार को 24वां मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सियासी इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब बिहार में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की शपथ लेगा। लोकभवन में इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया है। आइये जानते हैं क्या चल रहा?

10:38 AM, 15-Apr-2026
Bihar New CM Oath Live: लोकभवन पहुंचे सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए लोकभवन पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनके परिवार वाले भी आए हैं। एनडीए के घटक दलों के सभी नेता लोकभवन पहुंच चुके हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी लोकभवन पहुंचे। सम्राट चौधरी ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। कुछ ही देर में सम्राट चौधरी शपथ लेंगे।
10:34 AM, 15-Apr-2026
Bihar New CM Oath Live: लोकभवन पहुंचने लगे एनडीए के नेता
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए एनडीए के नेता और विधायक पहुंचने लगे हैं। कुछ ही देर में सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। लोकभवन के अंदर के पास वालों को ही जाने दिया जा रहा है। बाहर कड़ी सुरक्षा है।
10:17 AM, 15-Apr-2026
Bihar New CM Oath Live: चिराग पासवान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व भाई सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें NDA विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
09:50 AM, 15-Apr-2026
Bihar New CM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सम्राट पहुंचे पटना

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री सम्राट चौधरी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जेपी नेता सभी भाजपा नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। यहां पर नितिन नवीन ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किय।
09:35 AM, 15-Apr-2026
Bihar New CM Oath Live: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने सम्राट चौधरी पहुंचे लोकभवन, नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया
बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी लोकभवन में शपथ लेंगे। उन्हें एक दिन पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माला पहनाकर अपनी विरासत सौंप दी। आज सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके साथ जनता दल यूनाईटेड के दो डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार, आज केवल तीन नेता ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा।
अंबेडकर जयंती : कौन बड़ा अंबेडकरवादी बनने के बजाय बाबा साहेब के विचारों को बेहतर तरीके से लागू करें
Tue, 14 Apr 2026 05:02 PM
Ambedkar Jayanti Political Significance: बाबा साहेब की विरासत आज राजनीति में विचार से अधिक प्रतीक और वोट बैंक साधने का जरिया बन गई है। सच्ची श्रद्धांजलि उनके नाम पर शक्ति प्रदर्शन करने में नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों को नीतियों में ढालने में है।

Dalit Vote Bank Politics India: भारतीय राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो समय के साथ केवल इतिहास का हिस्सा नहीं रहते, बल्कि सत्ता की रणनीति का केंद्र बन जाते हैं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर ऐसा ही एक नाम हैं, जिनकी विरासत आज विचार से ज्यादा प्रतीक के रूप में इस्तेमाल होती दिखाई देती है। अंबेडकर जयंती अब केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं रही, बल्कि यह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन और सामाजिक समीकरण साधने का वार्षिक मंच बन चुकी है।
दिलचस्प बात यह है कि वैचारिक रूप से एक-दूसरे के विपरीत खड़े राजनीतिक दल भी इस दिन एक ही पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। भारतीय जनता पार्टी से लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत सभी दल अंबेडकर की विरासत को अपने-अपने तरीके से प्रस्तुत करते हैं। कहीं संविधान के रक्षक के रूप में, कहीं सामाजिक क्रांति के नायक के रूप में, तो कहीं दलित अस्मिता के प्रतीक के रूप में, लेकिन इस बहुरूपी प्रस्तुति के पीछे एक समान सूत्र दिखाई देता है, वो वोट बैंक की राजनीति का है।
बाबा साहेब के नाम पर होने वाले कार्यक्रमों की एक तयशुदा संरचना बन चुकी है, माल्यार्पण, भाषण, सोशल मीडिया पर संदेश और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की घोषणाएं, लेकिन इन आयोजनों में अक्सर वह आत्मा गायब रहती है, जो बाबा साहेब के विचारों की मूल प्रेरणा थी। सवाल यह नहीं है कि कौन उन्हें ज्यादा सम्मान देता है, बल्कि यह है कि कौन उनके विचारों को अपनी नीतियों में उतारता है।
सच तो यह है कि बाबा साहेब का नाम राजनीतिक दलों के लिए एक ‘सुरक्षित निवेश’ बन गया है। उनके प्रति सम्मान जताना किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करता, लेकिन इससे एक बड़े और निर्णायक वोट बैंक को आकर्षित करने की संभावना जरूर बनती है। यही कारण है कि अंबेडकर जयंती के आसपास अचानक सामाजिक न्याय, समानता और दलित उत्थान की बातें तेज हो जाती हैं, जो कई बार बाकी साल में उतनी मुखर नहीं दिखतीं।
यह प्रवृत्ति केवल एक दिन तक सीमित नहीं है। स्मारकों का निर्माण, योजनाओं के नामकरण और राजनीतिक भाषणों में बाबा साहेब का बार-बार उल्लेख, ये सब इस बात के संकेत हैं कि उनका नाम अब एक राजनीतिक ‘ब्रांड’ बन चुका है, लेकिन जब ब्रांड हावी हो जाता है तो विचार पीछे छूटने लगते हैं। यही सबसे बड़ी चिंता है।
विडंबना यह है कि जिस व्यक्ति ने समाज को वर्ग, जाति और भेदभाव से मुक्त करने का सपना देखा, उसी के नाम पर आज समाज को अलग-अलग खांचों में बांटकर राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। बाबा साहेब का असली संदेश शिक्षा, आत्मनिर्भरता और संस्थागत सुधार की लंबी और कठिन प्रक्रिया है, जबकि प्रतीकात्मक राजनीति आसान और त्वरित परिणाम देने वाली है।
फिर भी, इस पूरी प्रक्रिया को एकतरफा नकारना भी उचित नहीं होगा। बाबा साहेब के नाम पर ही सही, सामाजिक न्याय और समानता जैसे मुद्दे राजनीतिक विमर्श के केंद्र में बने हुए हैं। नई पीढ़ी उनके बारे में जान रही है, उनके विचारों पर चर्चा हो रही है। यह लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। लेकिन, यह तभी सार्थक होगा, जब यह चर्चा केवल मंचों और भाषणों तक सीमित न रह जाए।
आज आवश्यकता इस बात की है कि राजनीतिक दल बाबा साहेब को केवल जयंती के दिन याद करने की परंपरा से आगे बढ़ें। उनके विचारों को नीति निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, और सामाजिक ढांचे में वास्तविक रूप से लागू करने का प्रयास करें, क्योंकि अंबेडकर को अपनाने की असली कसौटी माल्यार्पण नहीं, बल्कि परिवर्तन है।
अगर यह होड़ केवल ‘कौन ज्यादा अंबेडकरवादी’ दिखता है, तक सीमित रही तो यह लोकतंत्र के लिए एक सतही प्रदर्शन भर बनकर रह जाएगी, लेकिन यदि यह प्रतिस्पर्धा इस दिशा में बदल जाए कि ‘कौन उनके विचारों को बेहतर तरीके से लागू करता है’, तब यह राजनीति ही नहीं, समाज के लिए भी एक सकारात्मक मोड़ साबित हो सकती है।
Samrat Choudhary: भाजपा ने सम्राट को बिहार का चौधरी को क्यों चुना, चुनौतियों को कितनी चुनौती दे पाएंगे?
Tue, 14 Apr 2026 08:22 PM
सम्राट के पास कम उम्र से चुनौतियां और अनुभव दोनों हैं। उन्हें 27 साल से बिहार में पूरी सक्रियता के साथ सरकार के कामकाज का अनुभव है। पिछले दिनों से नीतीश कुमार लगातार सम्राट चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकेत दे रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने उपमुख्यमंत्री को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर बड़ा इनाम दिया है। बिहार के राजनीतिक जानकार कहते हैं कि सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री और सुशासन बाबू नीतीश कुमार की भी पहली पसंद थे। हालांकि अच्छे नेता, मिलनसार, दूध में राजनीति सीखकर आए सम्राट के हाथ कई क्षेत्रों में तंग हैं, जबकि उनके सामने चुनौतियां बड़ी हैं।
क्या चुनौतियों से पार पा सकेंगे सम्राट?
सम्राट के पास कम उम्र से चुनौतियां और अनुभव दोनों हैं। उन्हें 27 साल से बिहार में पूरी सक्रियता के साथ सरकार के कामकाज का अनुभव है। 1999 में वह राजद सरकार में मंत्री बने थे। राबड़ी सरकार में मौसम विज्ञान और बागवानी मामलों के मंत्री भी रह चुके हैं। 2010 में वह विधानसभा में विपक्षी दल (राजद) के मुख्य सचेतक बनाए गए थे। लेकिन उन्होंने समय रहते राष्ट्रीय जनता दल का मौसम भांप लिया। 02 जून 2014 को वह मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सरकार में जदयू के कोटे से शहरी आवास और विकास मंत्री थे। कहते हैं आक्रामक अंदाज वाले मुखर सम्राट को सबको साधना आता है।
नीतीश कुमार को क्यों पसंद हैं सम्राट
1999 में राबड़ी देवी की सरकार में सबसे कम उम्र (29 साल) के मंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली। कृषि मंत्री बनाए गए। जब कृषि मंत्री बने थे तब वह बिहार विधानसभा के किसी सदन के सदस्य नहीं थे। उन्हें पिता शकुनि चौधरी का पुत्र होने का लाभ मिला था। शकुनि चौधरी राजनीति में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से बहुत करीबी रिश्ता रखते हैं। बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य शकुनि समता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी थे। लालू प्रसाद से नाता टूटने के बाद नीतीश कुमार भी समता पार्टी में खास नेता थे। शिवानंद तिवारी, जगदानंद सिंह समेत तमाम बिहार के नेता पटना में राजनीति के चढ़ते-उतरते पारे के गवाह रहे हैं। राजद से नाता टूटने के बाद सम्राट चौधरी जदयू में आए। 2017 में भाजपा का दामन थामा और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री, उपमुख्यमंत्री रहे। पिछले दिनों से नीतीश कुमार लगातार सम्राट चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकेत दे रहे थे। आज उन्होंने खास अंदाज में अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (जैसे घर का लड़का ) का स्वागत भी किया। विधानसभा चुनाव 2025 प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाने का वादा किया था।विज्ञापन
विजय सिन्हा ने रखा नाम का प्रस्ताव
पटना से लेकर दिल्ली तक पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा द्वारा प्रेस को दिए बयान की चर्चा है। विजय सिन्हा ने कहा कि वह पार्टी के सिपाही (कार्यकर्ता) हैं। उन्होंने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया है। आज राज्य में कमल खिलने का अवसर आया है। लखीसराय से लड़कर चुनाव जीतने वाले सिन्हा ने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और उन्होंने कमांडर के आदेश का पालन करते हुए सदन के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया है। विजय सिन्हा के बयान से लग रहा था कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। उनसे प्रस्ताव पेश कराकर मानो उनकी बलि ले ली गई। वैसे भी सम्राट चौधरी भाजपा और आरएसएस का कॉडर नहीं हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के एक खेमे में इसको लेकर थोड़ी खुन्नस है। सम्राट चौधरी को यहां भी सबको साथ लेकर चलने के लिए खुद को साबित करना होगा।विज्ञापन
सम्राट चौधरी के सामने चुनौती क्या है?
पहली बड़ी चुनौती नीतीश कुमार से अलग और बेहतर काम करके राज्य के एक सफल मुख्यमंत्री बनने का है। अनिल कुमार कहते हैं कि बिहार में अपराध सिर चढ़कर बोलता है। रोजगार और उद्योग धंधे सिर्फ घोषणाओं में चल रहे हैं। राज्य के लोग रोजी-रोटी के लिए पलायन करते हैं। इसके अलावा बिहार प्रगति की मुख्य धारा में आने के लिए समग्र विकास की राह जोह रहा है। अनिल कुमार समाजवादी आंदोलन से भी जुड़े हैं। वह कहते हैं कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी के राज में एक सामाजिक बदलाव का नारा चला था, लेकिन कानून व्यवस्था और सड़कों की हालत तथा अन्य की स्थिति खराब थी। नीतीश कुमार सत्ता में आए तो उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के वास्तविक वारिस के तौर पर काम किया। बड़ा बदलाव किया, लेकिन कुछ कोर इश्यू रह गए हैं। अनिल कुमार कहते हैं कि बिहार में नौकरशाही, प्रोफेशनल्स, युवा, महिला समेत सभी वर्ग को साधना कोई छोटी चुनौती नहीं है। बिहार को औद्योगिक राज्य बनाना, अपराध पर नियंत्रण और जनप्रिय सरकार चलाना सम्राट चौधरी की पहली चुनौती है। दूसरी बड़ी चुनौती जदयू के साथ-साथ भाजपा के नेताओं को भी साधे रखने की है।
क्यों चुने गए सम्राट?
सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री का चेहरा चुने जाने के पीछे तीन अहम कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण उनके पक्ष में नीतीश कुमार का होना और नीतीश कुमार से सम्मान जनक तरीके से सत्ता का हस्तांतरण था। दूसरा बड़ा कारण सम्राट का कोइरी कुशवाहा होना हो सकता है। बिहार में यादव और मुसलमान के बाद कुशवाहा बड़ी तादाद में हैं। बिहार से सटे उत्तर प्रदेश में भी कुशवाहा बड़ी तादाद में हैं। इस तरह से बिहार की राजनीति में जातिगत समीकरण के प्रभावी रहने को प्रमुख कारण माना जा सकता है। ताकि जल्द से जल्द भाजपा अपने जनाधार और अगले विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या को बढ़ा सके। तीसरा बड़ा कारण राजनीति का मौसम विज्ञानी होने के साथ-साथ आक्रामक राजनीति करने वाले व्यवहार कुशल और लक्ष्य पर दृष्टि की क्षमता में माहिर सम्राट चौधरी के कौशल को माना जा रहा है। सम्राट ऐसे नेता हैं, जिनकी पैठ जदयू, पुराने समाजवादियों, राजद और भाजपा में भी है। वह जदयू, राजद दोनों सरकारों में मंत्री रहे
सम्राट का चुनावी करियर: RJD से जीता पहला चुनाव, फिर लगातार तीन हार; BJP में आने के नौ साल में ही बनेंगे CM
Tue, 14 Apr 2026 05:15 PM
साल 1990 में सक्रिय राजनीति में उतरने वाले सम्राट चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी। साल 1999 में बिहार की राबड़ी सरकार में सम्राट चौधरी कृषि मंत्री भी रहे। इसके बाद उनका सियासी सफर राजद से जदयू और फिर भाजपा की तरफ आया।

बिहार को बुधवार (15 अप्रैल) को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को मंगलवार को नेता चुना गया। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। कुशवाहा जाति से ताल्लुक रखने वाले सम्राट चौधरी दिग्गज नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं।
कौन हैं सम्राट चौधरी?
16 नवंबर, 1968 में जन्मे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सम्राट के पिता शकुनी चौधरी अलग-अलग पार्टियों से कई बार विधायक, सांसद और मंत्री रहे हैं। समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शकुनी चौधरी भी एक हैं। बिहार में कुशवाहा समाज के बड़े नेताओं में शकुनी चौधरी शुमार किए जाते हैं। अब सम्राट चौधरी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
कैसा रहा है सम्राट चौधरी का चुनावी करियर?
साल 1990 में सक्रिय राजनीति में उतरने वाले सम्राट चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी। हालांकि, बाद में वे जदयू से होते हुए हम और भाजपा तक आए। एक तरह से देखा जाए तो सम्राट चौधरी का चुनावी और राजनीतिक सफर बेहद उतार-चढ़ाव वाला और कई दलों से जुड़ा रहा है। आखिरकार इन बदलावों के बाद अब वे बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
1. शुरुआती राजनीतिक दौर और राजद में भूमिका
उन्होंने 1990 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और शुरुआती दिनों में समता पार्टी से भी जुड़े रहे। मई 1999 में वे राबड़ी देवी की राजद सरकार में कृषि मंत्री बने, लेकिन कम उम्र से जुड़े विवाद के कारण उन्हें उस पद से इस्तीफा देना पड़ा।

2000: चुनाव में मिली पहली जीत
साल 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में बिहार में बहुत कुछ बदल चुका था। राज्य की सत्ता पर काबिज पार्टी का नाम और मुख्यमंत्री भी बदल चुका था। उस दौर में बिहार के सबसे कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव घोटाले के आरोप में जेल आ जा रहे थे। उनकी जगह उनकी पत्नी राबड़ी देवी राज्य की सत्ता पर काबिज थीं। इन सबके बीच हुए चुनाव में परबत्ता सीट पर लालू की राजद से राकेश कुमार (सम्राट चौधरी) ने जीत दर्ज की। सम्राट चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामानंद प्रसाद सिंह को 12,777 वोट से हरा दिया था। इस तरह वे राजद के टिकट पर जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। हालांकि, एक बार फिर उनकी उम्र को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उनका निर्वाचन रद्द कर दिया गया।
2004: नहीं कायम रख पाए परबत्ता की सीट
2004 में राकेश कुमार का निर्वाचन रद्द होने के बाद परबत्ता सीट पर उपचुनाव कराए गए। उप चुनाव में जदयू के रामानंद प्रसाद सिंह ने राजद के राकेश कुमार यानी सम्राट चौधरी को 11,134 वोट से हरा दिया।
2005: एक ही साल में लगातार दो हार
2005 में बिहार में दो बार चुनाव हुए थे। पहली बार फरवरी में और दूसरी बार अक्तूबर में राज्य की जनता ने वोट डाला। बिहार में ऐसा पहली बार हुआ था जब एक ही साल में दो बार चुनाव हुए थे। फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू के रामानंद प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के राकेश कुमार यानी सम्राट चौधरी को 1,918 वोट से हराया था।
इसके बाद अक्तूबर में नए सिरे से हुए चुनाव में भी परबत्ता सीट से रामानंद प्रसाद ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। एक बार फिर उन्होंने पूर्व विधायक राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी को हराया। हालांकि, इस बार राकेश कुमार राजद के टिकट पर नहीं बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे।
2010: लगातार तीन हार के बाद जीते सम्राट चौधरी
2010 के विधानसभा चुनावों में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2010 में वे विधानसभा में राजद के मुख्य सचेतक (व्हिप) भी बने।
2. फिर शुरू हुआ जदयू में सफर
साल 2014 में उन्होंने राजद के 13 विधायकों को अलग कर जदयू में शामिल होने की रणनीति बनाई। इसके बाद 2014 में ही जीतन राम मांझी की सरकार में उन्हें नगर विकास और आवास मंत्री बनाया गया। 2015 में जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार बगावत की। मांझी ने जब हम बनाई तो सम्राट के पिता शकुनी चौधरी भी इसके सक्रिय सदस्य बने। यहां तक की हम के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। इस दौरान सम्राट पर हम के कार्यक्रमों में भाग लेने। 2015 के विधानसभा चुनाव में हम उम्मीदवार पिता और भाई के लिए प्रचार करने का आरोप लगा। मामला विधान परिषद तक पहुंचा। यहां तक कि जनवरी 2016 में उनकी विधान परिषद सदस्यता रद्द कर दी गई। जबकि उनका कार्यकाल 23 मई 2020 तक का था।
3. भाजपा में सफर और विधान परिषद सदस्य
जून 2017 में सम्राट चौधरी भाजपा में शामिल हो गए और 2018 में पार्टी की बिहार इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। 2020 में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) चुने गए और 2021 में एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री बने।
4. प्रमुख पदों पर नियुक्ति
2022 में उन्हें बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चुना गया। इसके बाद, मार्च 2023 में उन्हें बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिस पद पर वे 26 जुलाई 2024 तक रहे।
5. भाजपा और जदयू के साथ आने के बाद बने उपमुख्यमंत्री
जनवरी 2024 में जब नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी की, तो सम्राट चौधरी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया और उन्हें वित्त व स्वास्थ्य जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए।
2025: भाजपा से लड़े चुनाव, अपनी पुरानी पार्टी को हराया

2025 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और राजद के प्रत्याशी अरुण कुमार को 45,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया। 2025 में एनडीए की जीत के बाद वे फिर से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए और उन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ बिहार का गृह मंत्री भी बनाया गया।
उस जीत के महज एक साल बाद ही नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री पद से दूर राज्यसभा जा चुके हैं। इसी के साथ भाजपा ने अब इस राज्य की कमान सम्राट चौधरी को सौंपी है।
बिहार की जातीय राजनीति में भाजपा के लिए अहम सम्राट चौधरी
बिहार की राजनीति में जातीय समीकरणों की बहुत अहमियत है। सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से ताल्लुक रखते हैं और बिहार में इस जाति का आधार करीब 7-9 प्रतिशत है। बिहार में यादव जाति के बाद सबसे ज्यादा वोटर कुशवाहा जाति के ही हैं। बिहार में हुए जातीय सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग 27 प्रतिशत, अति-पिछड़ा वर्ग 36 प्रतिशत है, जो राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत हो जाते हैं। यही वजह है कि बिहार की जातीय राजनीति को साधने में सम्राट कुशवाहा भाजपा के लिए अहम हैं।
श्रावस्ती न्यूज: सेहरिया में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां
Tue, 14 Apr 2026 06:23 PM

सेहरिया में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां**
**श्रावस्ती:** एक तरफ जहां सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत गांवों को सुंदर और स्वस्थ बनाने का दावा कर रही है, वहीं जनपद श्रावस्ती के ग्राम पंचायत **सेहरिया** से आई तस्वीरें प्रशासन के दावों की पोल खोल रही हैं।

**मुख्य समस्या:**
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया के रिपोर्टर मोहम्मद अहमद द्वारा की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में पाया गया कि गाँव की मुख्य गलियां और रास्ते जलभराव व गंदगी के अंबार से पटे पड़े हैं। तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि:
* निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण **गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है**।
* कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
* गंदगी की वजह से क्षेत्र में भयंकर बीमारियां (जैसे मलेरिया, डेंगू) फैलने का खतरा बना हुआ है।
* रास्ते में कूड़े-करकट और मलबे के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है।
मानवाधिकारों का हनन:**
साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण में रहना हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है, लेकिन सेहरिया के निवासी आज इस बदहाली में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की ओर स्थानीय पंचायत प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
**हमारी मांग:**
AMMP24 न्यूज़ के माध्यम से हम संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और पक्की सड़क/निकासी की व्यवस्था कर ग्रामीणों को इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाई जाए।
**AMMP24 न्यूज़ – सच के साथ, हक की बात।**
**रिपोर्टर:** मोहम्मद अहमद, श्रावस्ती।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 15 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

15 Apr -2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 15 Apr 2026
15 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज
Fri, 15 Apr 2026 10:30 AM

News Flash 15 अप्रैल 2026
AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर
- 9:43 AMबिहार: सम्राट चौधरी घर से निकले, कुछ देर में लेंगे सीएम पद की शपथ
- 9:42 AMAAP का दावा- सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, राघव चड्ढा को हटा इन्हें बनाया गया था डिप्टी लीडर
- 9:37 AMनोएडा हिंसा: अब तक 396 लोग गिरफ्तार
- 9:19 AMग्रेटर नोएडा: अब प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कर्मचारी सैलरी-ओवर टाइम की मांग के साथ धरने पर बैठे
- 9:10 AMजग विक्रम जहाज LPG लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा
- 9:00 AMनोएडा: सेक्टर 63 में एक कंपनी के बाहर जमा हुए कर्मचारी, पुलिस ने हटाया
- 8:59 AMजस्टिस स्वर्णकांता पर केजरीवाल का आरोप- उनके बच्चे सॉलिसिटर जनरल के लिए करते हैं काम
- 8:43 AMपंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 21 घायल
- 7:59 AMनोएडा: मेड्स फिर सड़कों पर, सैलरी बढ़ाने को लेकर कई सोसाइटीज के बाहर प्रदर्शन
- 7:36 AMबिहार: सम्राट चौधरी के शपथग्रहण में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे
- 7:32 AMनोएडा कर्मचारी हिंसा: अब तक सात FIR, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
- 7:23 AMदिल्ली: रोहिणी में झोपड़ियों में आग लगने से 3 लोगों की मौत
- 7:14 AMबिहार: JDU से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बनेंगे डिप्टी सीएम
- 6:29 AMमहिला आरक्षण बिल को लेकर आज होगी विपक्षी दलों की बैठक
- 6:13 AMपिछले 24 घंटों में 20 से ज्यादा कमर्शियल जहाज़ों ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया: रिपोर्ट
- 5:26 AMबिहार: शपथ ग्रहण समारोह से पहले पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा करेंगे सम्राट चौधरी
- 5:26 AMUS-ईरान के बीच अविश्वास रातों-रात हल नहीं हो सकता: जेडी वेंस
- 4:00 AMअसम के CM हिमंता की पत्नी पर पवन खेड़ा की टिप्पणी मामले में आज SC में सुनवाई
- 3:11 AMमिडिल-ईस्ट जंग: प्रभावित देशों को विश्व बैंक से मिल सकती है $80 अरब तक की फंडिंग
- 3:08 AMआज दिल्ली में शुरू होगा जनगणना का पहला चरण
- 1:52 AMपिछले 24 घंटों में होर्मुज़ स्ट्रेट से 20 से ज्यादा कमर्शियल जहाज़ गुज़रे
- 1:18 AMपीएम मोदी आज चुनावी राज्य तमिलनाडु के दौरे पर होंगे
- 12:18 AMबिहार: बीजेपी नेता सम्राट चौधरी आज 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ
- 12:04 AMवॉशिंगटन में इजरायल-लेबनान के पहले दौर की वार्ता खत्म
- 12:04 AMपटना: जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव कल डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे
- 12:04 AMपाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप
News Flash 14 अप्रैल 2026
वॉशिंगटन में इजरायल-लेबनान के पहले दौर की वार्ता खत्म
- 10:49 PMपटना: जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव कल डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे
- 9:01 PMपाकिस्तान में ईरान से बातचीत अगले 2 दिनों में हो सकती है: ट्रंप
- 8:37 PMडोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा मई में, बेटा एरिक और बहू लारा भी जाएंगे साथ
- 7:49 PMPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 40 मिनट बात
- 7:26 PMलोकसभा में 16-17 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा, पीएम मोदी भी करेंगे संबोधित
- 6:05 PMपटना: राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा
- 5:39 PMएनडीए विधानमंडल दल की बैठक खत्म
- 5:22 PMसम्राट चौधरी को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुना गया
- 4:46 PMथोड़ी देर में शुरू होगी NDA विधायक दल की बैठक
- 4:00 PMबीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी
- 3:48 PMBJP दफ्तर में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधानमंडल दल की बैठक जारी
- 3:19 PMनीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा
- 2:21 PMदिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, अर्थव्यवस्था-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा- पीएम मोदी
- 2:15 PMदेहरादून: पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
- 1:06 PMबिहार: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचे
- 12:39 PMराहुल गांधी ने बंगाल चुनाव प्रचार की शुरुआत की, उत्तरी दिनाजपुर के रायगंज में रैली को संबोधित किया
- 12:28 PMमहिला आरक्षण अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों पर कल होगी INDIA ब्लॉक की बैठक
- 12:22 PMबिहार: कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्य सचिवालय से निकले सीएम नीतीश कुमार
- 11:58 AMलेबनान: हिजबुल्लाह ने इजरायली आर्टिलरी पोजीशन पर मिसाइल हमला किया
- 10:44 AMसिद्धारमैया ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते अपने राजनीतिक सचिव नज़ीर अहमद को पद से हटाया
- 10:14 AMनोएडा के सेक्टर 80 में कर्मचारियों ने फिर शुरू किया प्रदर्शन
- 9:44 AMAAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में DMK के लिए प्रचार करेंगे
- 9:07 AMनोएडा फेस 2 में प्रोटेस्ट जारी, 20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी
- 8:37 AMPM मोदी आज नमो एप के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
- 7: 57 AM फिर बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू होगा वार्ता का नया दौर
- 7:55 AMयूपी सरकार ने श्रमिकों के असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की
- 7:49 AMअमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर गुरुवार से हो शुरू हो सकता है
- 7:45 AMचीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने बीजिंग में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
- 7:36 AMईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों से मुआवजे की मांग की
- 6:41 AMपीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
- 6:16 AMबिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
- 5:45 AMईरान-US वार्ता का अगला दौर जल्द होने की उम्मीद है’, बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
- 5:42 AMउम्मीद है कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान काम करेगा: जेडी वेंस
- 5:40 AM’हम अगले प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करेंगे’, हंगरी चुनाव पर बोले जेडी वेंस
- 4:18 AMपीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
- 1:07 AMनीतीश कुमार आज बिहार सीएम पद से देंगे इस्तीफा
- 12:49 AMहोर्मुज स्ट्रेट नाकेबंदी के विरोध में तेहरान में अमेरिका के प्रदर्शन
- 12:01 AMशहबाज शरीफ ने कनाडा PM से की बात, ईरान-अमेरिका युद्धविराम पर समर्थन के लिए जताया आभार
- 12:01 AMनोएडा बवाल के बाद पुलिस एक्शन में – 300 गिरफ्तार, CCTV से हो रही आरोपियों की पहचान
- 12:01 AMमहाराष्ट्र सरकार का SOP जारी – हीटवेव में आउटडोर काम के समय बदले, मजदूरों को राहत
बाबा साहब ने सशक्त संविधान बनाकर रखी सशक्त राष्ट्र की नींव
डिप्टी सीएम बृजेशपाठक का विपक्ष पर हमला, कहा-आंबेडकर को सम्मान देने में कांग्रेस विफल, भाजपा ने बढ़ाया मान
अम्बेडकर जयंती: आगरा से हुआ था आंबेडकर जयंती पर छुट्टी का एलान, माला पहनाने एयरपोर्ट से लौटे थे सीएम
मेरठ: अंबेडकर जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प
लखीमपुर खेरी: जयंती पर गूंजे बाबा साहब आंबेडकर के विचार, कलक्ट्रेट में डीएम ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
अयोध्या में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, पंच तीर्थ योजना की दी गई जानकारी
‘सरकार का बुलडोजर धर्म और जाति देखकर चलता है’, आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर सपा सांसद ने साधा निशाना
अम्बेडकर जयंती पर अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि
अम्बेडकर जयंती: अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- नोएडा की घटना सरकार की नाकामी
बाबा साहब आंबेडकर की जयंती: सीएम यादव बोले-राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम
अम्बेडकर जयंती: आंबेडकर जयंती पर मायावती का शक्ति प्रदर्शन, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि; जारी किया संदेश
मुरादाबाद न्यूज: भाजपा ने आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया
प्रदेश में दंगावालों की जगह गंगावालों की है सरकार:पंकज चौधरी
पंकज चौधरी
आंबेडकर जयंती आज, प्रदेश में बाबा साहब की प्रतिमाओं पर लगेंगे छत्र; बसपा समर्थकों का जमावड़ा

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx




AMMP 24 News Live TV

Share this:






