AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574
Supreme Court: कौन हैं इतिहास रचने वाली जस्टिस वी मोहना? जिन्हें वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया
Mon, 01 Jun 2026 10:28 AM
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूर कर लिया है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 32 से बढ़कर 37 हो गई है। जस्टिस वी मोहना को भी सुप्रीम कोर्ट जज बनाया गया है और इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं जस्टिस वी मोहना।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ वकील वी मोहना समेत चार हाईकोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की थी। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है और इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 22 और 27 मई की बैठकों के बाद ये सिफारिशें की थीं। अब जैसे ही केंद्र सरकार ने इन नामों को मंजूर किया है तो जस्टिस वी मोहना ने इतिहास रच दिया है।
कौन हैं जस्टिस वी मोहना
जस्टिस वी मोहना, जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बाद देश की दूसरी महिला वकील हैं, जिन्हें वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं जस्टिस वी मोहना सुप्रीम कोर्ट के इतिहास की 12वीं महिला जज हैं। वर्तमान में जस्टिस बीवी नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट में जज हैं और वी मोहना दूसरी महिला जज होंगी।
जस्टिस मोहना, भारत के पहले पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की छात्रा हैं, जिसकी देश में शुरुआत पहली बार साल 1983 में हुई थी। उन्होंने कोयंबटूर लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री हासिल की थी। एक इंटरव्यू के दौरान जस्टिस वी मोहना ने बताया था कि वे अपने परिवार की पहली वकील हैं और अपनी मां की प्रेरणा से उन्होंने वकालत की पढ़ाई की
आरव हत्याकांड: ‘गलती हो गई, 20-21 लाख ले लो, केस रफा-दफा कर दो’; मासूम का पटककर कत्ल करने वाला मांगता रहा मदद
Mon, 01 Jun 2026 01:51 PM
फिरोजाबाद में मासूम बच्चे की पटककर हत्या के मामले में आरोपी विराज ने मृत आरव की मां के मौसा को नोएडा फोन कर प्रलोभन दिया था। आरोपी पुलिस और कोर्ट कचहरी से बचने के लिए लगातार मदद मांग रहा था। इसकी ऑडियो सामने आई है। आरोपी ने कहा था कि मुझसे गलती हो गई, 20-21 लाख रुपये ले लो और केस रफा-दफा कर दो।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक का एक ऑडियो पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ साझा किया है। इस ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि वारदात को अंजाम देकर भागने के बाद आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित परिवार के सामने रुपयों का प्रलोभन दे रहा था और मामले को रफा-दफा करने की मिन्नतें कर रहा था।
यह फोन कॉल आरोपी विराज ने मृत बच्चे की मां रती के नोएडा (सेक्टर-44) निवासी मौसा पंकज शर्मा को किया था। लगभग सवा दो मिनट के इस ऑडियो में आरोपी लगातार अपनी गलती स्वीकार करते हुए मदद की गुहार लगा रहा है।विज्ञापनnull

ऑडियो में आरोपी विराज कहता है, मुझसे गलती हुई है, मैं अपनी गलती मानता हूं। लेकिन अगर यह पुलिस केस का मामला सामने आया, तो फिर बहुत से मामले सामने आ जाएंगे, जिससे बाद में आपको भी परेशानी होगी

जब मौसा पंकज शर्मा ने उसे डांटते हुए पूछा कि तुम यह धमकी किसे दे रहे हो, तो आरोपी डरते हुए बोला, मैं धमकी नहीं दे रहा, सच बता रहा हूं। प्लीज आप मेरी मदद कीजिए। मेरे पास नगद 20-21 लाख रुपये घर पर रखे हैं, मैं इस मामले में वह पूरा पैसा छोड़ने को तैयार हूं।

हत्या को एक्सीडेंट बताने की नाकाम कोशिश
बातचीत के दौरान जब मौसा पंकज शर्मा ने उससे तीखे सवाल किए कि जब हादसा हुआ तो तुम उस जगह से भाग क्यों रहे हो? तुम बच्चे को साथ लेकर गए थे, तो तुम उसे छोड़कर क्यों भागे? इस पर शातिर आरोपी ने अपनी हैवानियत को छुपाने के लिए इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की। उसने कहा, वह एक एक्सीडेंट था मौसा जी, जो होना था वह हो गया। जब उससे पूछा गया कि अगर एक्सीडेंट था तो तुम्हें चोट क्यों नहीं आई, तो उसने खुद को भी चोट लगने का झूठा दावा किया

ऑडियो में आरोपी अपनी जान पहचान का रौब दिखाते हुए यह भी कहता है कि उसे किसी विधायक या मंत्री से मदद मांगने की जरूरत न पड़े, इसलिए मौसा जी आप ही बीच में पड़कर मामला संभाल लीजिए। उसने यह भी कहा कि वहां खड़े रहना बेवकूफी होती और यह पूरा इलाका उसी के क्षेत्र में आता है। हालांकि, इस बातचीत के कुछ ही घंटों बाद मुस्तैद फिरोजाबाद पुलिस ने भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

एसएसपी ने तय किया 15 दिन में चार्जशीट और दो महीने में फांसी दिलाने का लक्ष्य
आरव हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी ने थानेदार अनुज कुमार को लक्ष्य दिया है कि 15 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करें और अगले दो महीने के अंदर फास्ट ट्रैक ट्रायल के जरिए आरोपी को फांसी के फंदे तक पहुंचाएं।

इस जघन्य अपराध के आरोपी को किसी भी सूरत में जेल से जमानत न मिल पाए। इसके लिए मुकदमे को कानूनी रूप से बेहद मजबूत बनाया जा रहा है। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने साफ तौर पर कहा है कि आरोपी को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जो समाज में एक नजीर साबित होगी।

सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम साक्ष्य
फिलहाल पुलिस की विभिन्न टीमें इस मामले से जुड़े सभी वैज्ञानिक और चश्मदीद साक्ष्यों को तेजी से इकट्ठा करने में जुटी हैं। इस पूरे केस में मासूम बच्चे को जमीन पर बेरहमी से पटकने का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसे पुलिस सबसे अहम और अकाट्य सबूत मान रही है। इसके साथ ही आरोपी की कॉल डिटेल और पीड़ित परिवार को दी गई धमकियों को भी साक्ष्य के तौर पर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

अस्पताल के बेड पर पानी के लिए गिड़गिड़ाया मासूम का कातिल विराज
आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक का जिला अस्पताल से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल के बेड पर लेटा शातिर कातिल विराज वीडियो में पानी के लिए तड़पता और सुरक्षाकर्मियों से पानी मांगता नजर आ रहा है। अब सामने आए नए वीडियो में उसका वह आक्रामक रवैया गायब है और वह दर्द से कराहते हुए पानी की मांग कर रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी विराज पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जा रही है।

यह हुई थी वारदात
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रिश्ते की भाभी रती से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। मूल रूप से अरांव निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी।

पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से मायके में रह रही थी। इसी बीच सुमित के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे रती ने ठुकरा दिया था। शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ कानूनी राय लेने शिकोहाबाद आई थी।

आरोपी विराज भी वहां पहुंच गया था। मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया था। घर से 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने मासूम को 27 सेकंड के भीतर लगातार 8 बार पक्की सड़क पर पटका। बच्चे की मौत के बाद वह शव को दरवाजे पर फेंककर भाग गया था।
Bareilly News: कई जिलों में फैला बच्चा चोरी का नेटवर्क, नर्स-डॉक्टर करते थे सौदा; मानव तस्करी की धारा बढ़ी
Sun, 31 May 2026 11:30 AM
बरेली में आंवला थाना पुलिस ने मनौना के श्याम मंदिर से डेढ़ वर्षीय बच्चे को अगवा करने के मामले में तीन और आरोपियों संजय कुमार विश्वास, केशवराम और सीता को गिरफ्तार किया है। सीता नर्स है। वह कई जिलों में बच्चा चोरी का नेटवर्क चला रही थी। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

बरेली के नामी मेडिकल कॉलेज की नर्स सीता प्रदेश के कई जिलों में बच्चा चोरी का नेटवर्क संचालित कर रही थी। इसमें बच्चा चोरों से लेकर डॉक्टर और झोलाछाप तक अलग अलग काम कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। अब इनकी हकीकत खुली है। कायदे से जांच आगे बढ़ेगी तो बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।
गिरफ्तार किए गए संजय कुमार विश्वास और केशवराम उर्फ मंजेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे लखीमपुर खीरी निवासी उत्तम वाजपेयी के साथ बच्चों की खरीद-फरोख्त करते थे। दोनों ने फिलहाल एक-एक बच्चा उत्तम को बेचने की बात बताई। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उत्तम उन्हें प्रति बच्चा 1.20 लाख रुपये देता था। बाद में उत्तम अपने साथियों योगेश और पवन के साथ मिलकर सीता को ये बच्चे ज्यादा रकम पर बेचता था। इस तरह कमीशन का खेल नीचे से ऊपर तक चलता था।

सीता ने कबूला- दो बच्चे बेचे
खुद को बेकसूर बताकर रो रही सीता उस समय खामोश हो गई जब एसपी दक्षिणी ने बच्चों की खरीद फरोख्त को लेकर उसके खाते से हुए लेनदेन की जानकारी सामने रखी। इसके बाद वह रोने लगी। एसपी दक्षिणी ने बताया कि सीता ने स्वीकार किया है कि वह दो बच्चों को बेच चुकी है। बच्चे किसे बेचे गए, इस बारे में वह जानकारी नहीं दे रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की तह तक जाएगी।

गर्भपात से जुड़ा हो सकता है नेटवर्क
संजय विश्वास व मंजेश ने जो बच्चे उत्तम को सौंप, बताया जा रहा है कि वह उन महिलाओं के थे, जो गर्भपात कराना चाहती थीं। गरीब परिवारों की इन महिलाओं को प्रसव के लिए तैयार किया गया। अपने यहां ही प्रसव कराकर बच्चा ले लिया गया। बाद में उन बच्चों को उत्तम गिरोह को बेच दिया गया। माना जा रहा है कि बेहद गरीब परिवारों से उनके बच्चों को पालने के लिए लेकर बेचने के केस भी रहे होंगे जो भविष्य में सामने आ सकते हैं।

संजय पर पहले से दर्ज हैं केस, अपहरण और मानव तस्करी की धाराएं बढ़ीं
संजय कुमार विश्वास के खिलाफ सीतापुर में पहले से एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर आंवला थाने में ये पहला केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मामला बच्चा चोरी का ही था, लेकिन बच्चे को इस तरह उठाकर ले जाने व बल प्रयोग की स्थिति में इसमें अपहरण की धारा बढ़ा दी गई। एसपी दक्षिणी ने बताया कि चूंकि और भी बच्चों को इसी तरह के आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए खरीदा और बेचा गया, इसलिए मामले में मानव तस्करी की धाराएं भी शामिल की गई हैं।विज्ञापन

यह है मामला
24 मई को दोपहर में मनौना के श्याम मंदिर से सफाईकर्मी रमन के डेढ़ साल के बेटे ऋषभ का दो बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। आंवला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 27 मई को सीसी फुटेज के आधार पर शाहजहांपुर निवासी मेडिकल कॉलेज कर्मी योगेश कन्नौजिया व जलालाबाद में वेल्डर का काम करने वाले पवन सिंह चंदेल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर बच्चे को उनके कब्जे से छुड़ा लिया। फिर खीरी निवासी उत्तम वाजपेयी को गिरफ्तार किया गया, जिसके इशारे पर दोनों आरोपी मंदिरों, मेलों व बाजारों से बच्चों को चोरी करते थे।

बच्चा गोद दिलाने का दावा करता था उत्तम
बच्चा चोरी से जुड़े मामले में जेल भेजा गया उत्तम वाजपेयी लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के सुहेला गांव का निवासी है। इस खुलासे के बाद गांव और आसपास क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उत्तम पहले छोटी-मोटी चोरी करता था। बच्चा चोरी जैसे गंभीर अपराध में वह शामिल होगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। एक ग्रामीण ने बताया कि उत्तम उन लोगों को बताता था कि वह लोगों को बच्चा गोद दिलाता है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 01 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

01-जून-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 01-Jun-2026
पढ़ें 01 जून के मुखय और ताजा समाचार

पढ़ें 01 जून के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
11:28 AM, 01-Jun-2026
यूपी: सीएम योगी ने किया ‘द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी’ किताब का विमोचन, आपातकाल में क्या करें, इसकी मिलेगी जानकारी

The Red Book of Emergency: सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता द्वारा लिखी गई किताब द रेड बुक ऑफ इमरजेंसी का विमोचन किया है।
11:28 AM, 01-Jun-2026
Bihar: कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी! एसपी ने महिला थानाध्यक्ष निलंबित, जानें क्या है मामला?

Bihar: वैशाली की महिला थाना अध्यक्ष अदिति कुमारी को न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। आरोप है कि एक बालिग युवती को न्यायालय के निर्देशानुसार उसके पति को सौंपने के बजाय उसके माता-पिता को सौंप दिया गया था।
11:28 AM, 01-Jun-2026
आज पुष्कर में राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक मंथन
आज पुष्कर में राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक मंथन
01:51 PM, 01-Jun-2026
आरव हत्याकांड: ‘गलती हो गई, 20-21 लाख ले लो, केस रफा-दफा कर दो’; मासूम का पटककर कत्ल करने वाला मांगता रहा मदद

फिरोजाबाद में मासूम बच्चे की पटककर हत्या के मामले में आरोपी विराज ने मृत आरव की मां के मौसा को नोएडा फोन कर प्रलोभन दिया था। आरोपी पुलिस और कोर्ट कचहरी से बचने के लिए लगातार मदद मांग रहा था। इसकी ऑडियो सामने आई है। आरोपी ने कहा था कि मुझसे गलती हो गई, 20-21 लाख रुपये ले लो और केस रफा-दफा कर दो।
01:50 PM, 01-Jun-2026
Twisha Sharma Case: 80 किलो की डमी लेकर सीन री-क्रिएट करने पहुंची सीबीआई, गिरीबाला व समर्थ भी साथ

त्विषा शर्मा मौत के मामले में सीबीआई टीम आज समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां 80 किलो की डमी के जरिए घटना का री-क्रिएशन किया जाना है
11:28 AM, 01-Jun-2026
Kullu: जरड-भुट्टी-कॉलोनी से निर्दलीय उम्मीदवार चौबे राम समर्थकों संग पहुंचे उपायुक्त कार्यालय
Kullu: जरड-भुट्टी-कॉलोनी से निर्दलीय उम्मीदवार चौबे राम समर्थकों संग पहुंचे उपायुक्त कार्यालय
11:28 AM, 01-Jun-2026
Chamba: ग्राम पंचायत घुलेई के बलियास गांव में भीषण अग्निकांड, मकान राख
Chamba: ग्राम पंचायत घुलेई के बलियास गांव में भीषण अग्निकांड, मकान राख
11:27 AM, 01-Jun-2026
बेमेतरा में प्रशासनिक अव्यवस्था पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बेमेतरा जिला मुख्यालय में यहां के प्रशासनिक अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
null
11:26 AM, 01-Jun-2026
मजीठा में अकाली नेता के घर पहुंची पुलिस, गेट पर कुत्ते ने रोका रास्ता; वीडियो वायरल
मजीठा में अकाली नेता के घर पहुंची पुलिस, गेट पर कुत्ते ने रोका रास्ता; वीडियो वायरल
11:24 AM, 01-Jun-2026
नाले का स्लैब ढहा: कीचड़ से सने कपड़े, दहशत से कांपते रहे हाथ; 20 परीक्षार्थी और अभिभावक गंदे पानी में गिरे

कानपुर के सीसामऊ नाले का स्लैब ढह गया। गंदे पानी में 20 परीक्षार्थी और अभिभावक गिर गए। बीएड के परीक्षार्थी आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के लिए खड़े थे। हादसे में एक अभिभावक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अभ्यर्थी का दांत टूटा और 10 को हल्की चोट लगी।
11:24 AM, 01-Jun-2026
Amritsar: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, मजीठा थाने के बाहर हंगामे का मामला

पुलिस ने रविवार सुबह अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत सिंह को एक चेन स्नेचिंग मामले में हिरासत में लिया था। अकाली दल का आरोप है कि उसे थाने लाने की बजाय एसएचओ नरेश कुमार के सरकारी क्वार्टर में एक कमरे में बंद रखा गया था और बाहर एक पुलिसकर्मी तैनात था।
11:24 AM, 01-Jun-2026
चित्रकूट: दादा का मकान बना जंग का अखाड़ा, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष; बीच-बचाव करने गए बड़े भाई की मौत; 6 घायल
Chitrakoot News: पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में पुश्तैनी मकान को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में बड़े भाई की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
11:24 AM, 01-Jun-2026
लुधियाना में जहरीली गैस का रिसाव: पाना-चाबी फैक्टरी में मची भगदड़, दम घुटने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

लुधियाना की टूल फैक्टरी में सोमवार को आम दिनों की तरह काम हो रहा था। इसी दाैरान जहरीली गैस का रिसाव हो गया। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन कर्मचारियों की जान चली गई।
11:23 AM, 01-Jun-2026
अंबाला सिटी के मंडोर में जिंदल पेट्रो के गोदाम में लगी भीषण आग
अंबाला सिटी के मंडोर में जिंदल पेट्रो के गोदाम में लगी भीषण आग
11:22 AM, 01-Jun-2026
जून 84 के पहले मारे गए महिंगा सिंह की बरसी पर श्रद्धांजलि
जून 84 के पहले मारे गए महिंगा सिंह की बरसी पर श्रद्धांजलि
11:20 AM, 01-Jun-2026
अपराध की नई कड़ी: 15 साल से नॉर्थ-ईस्ट तक असलहे की तस्करी कर रहे पूर्वांचल के बदमाश, कई हत्याकांड के जुड़े तार

पूर्वांचल के बदमाशों की पहचान अपराध की दुनिया में बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में शामिल रहे राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं कई हत्याकांड के तार पूर्वांचल के बदमाशों से जुड़े हैं।
11:17 AM, 01-Jun-2026
Ujjain: महाकाल की शरण में बॉलीवुड, मधुर भंडारकर, जय भानुशाली और आरती सिंह ने किए भस्म आरती दर्शन
Ujjain: महाकाल की शरण में बॉलीवुड, मधुर भंडारकर, जय भानुशाली और आरती सिंह ने किए भस्म आरती दर्शन
11:17 AM, 01-Jun-2026
Rajasthan: महंगाई का झटका! राजस्थान में कॉमर्शियल सिलिंडर फिर हुआ महंगा, छह महीने में दाम दोगुने के करीब

Jaipur: राजस्थान में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 3141 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलिंडर की कीमत 916.50 रुपये पर स्थिर रखी गई है।
11:15 AM, 01-Jun-2026
हिमाचल प्रदेश: चंद घंटों में हो सकेगी खतरनाक बैक्टीरिया की पहचान, एम्स बिलासपुर में जल्द स्थापित होगी मशीन

एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जल्द ही आधुनिक मशीन वाइटेक 2 कांपेक्ट स्थापित होने जा रही है। इस मशीन से चंद घंटों में खतरनाक बैक्टीरियां की पहचान हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर…
11:15 AM, 01-Jun-2026
जस्टिस शील नागू की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति: जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत यह नियुक्ति की गई है। अधिसूचना में कहा गया है मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति होने के कारण मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हुआ है।
11:14 AM, 01-Jun-2026
चार दिन से बिजली गुल, जलभराव से त्रस्त लोगों ने चुर्खी रोड पर लगाया जाम
चार दिन से बिजली गुल, जलभराव से त्रस्त लोगों ने चुर्खी रोड पर लगाया जाम
11:14 AM, 01-Jun-2026
PM Kisan Yojana: शुरू हुआ जून का महीना, क्या इस महीने मोदी सरकार जारी करेगी 23वीं किस्त?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23 Kist Release Date: क्या पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को जून महीने में 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा? इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करेंगे।
11:13 AM, 01-Jun-2026
Suna Hai Kya: एनडीए जमा करो, जमे रहो… रील पर लगी रोक तो वीडियो बनाने लगे खाकी वाले, पढ़ें – ये किस्से

यूपी के खेतों में पानी देने वाले विभाग में एक अलग ही तरह का एनडीए वाला खेल चल रहा है जिसमें पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पढ़ें, ये किस्से:
11:11 AM, 01-Jun-2026
UP: मथुरा में इस कदर उमड़ रही भीड़, डीएम ने बुलाई इमरजेंसी बैठक; अधिकारियों को रातभर निगरानी के निर्देश

अधिकमास में वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम ने आकस्मिक बैठक कर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
11:11 AM, 01-Jun-2026
‘वाराणसी’ की शूटिंग के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिए निकाला वक्त, स्वीमिंग पूल में बिताए फुरसत के पल
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इससे अंदाजा लग रहा है कि उन्होंने काम के बीच अपने लिए थोड़ा वक्त निकाला है।
11:10 AM, 01-Jun-2026
VinFast VF 3: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में विनफास्ट? इन गाड़ियों को मिल सकती टक्कर

VinFast VF 3: भारत में जल्द ही एक नई और किफायती इलेक्ट्रिक कार VinFast VF 3 दस्तक देने वाली है। खास तौर पर शहर के ट्रैफिक के लिए बनी इस मिनी SUV में 215 किमी की रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। जानिए 10 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली इस ईवी की सभी खूबियां। तमिलनाडु के प्लांट में इसके स्थानीय स्तर पर उत्पादन की आशंका जताई जा रही है।
11:07 AM, 01-Jun-2026
Meerut: धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धमकियों से आहत किशोरी तीसरी मंजिल से कूदी

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने कथित शोषण और धमकियों से परेशान होकर तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
11:05 AM, 01-Jun-2026
UP: ग्रेटर आगरा में बनेगी एकीकृत खेल अकादमी, भेजा गया प्रस्ताव; खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

ग्रेटर आगरा में एकीकृत खेल अकादमी स्थापित करने के प्रस्ताव को नगर निगम सदन ने मंजूरी देकर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अकादमी बनने से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आवासीय और खेल विज्ञान की सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।
11:05 AM, 01-Jun-2026
बंगाल कैबिनेट विस्तार: स्वपनदास गुप्ता समेत कई मंत्रियों को दिलाई गई सामूहिक शपथ; मंत्रिमंडल में किन्हें जगह?

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह मंत्रिमंडल विस्तार सरकार गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
11:03 AM, 01-Jun-2026
Bihar: BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी विवाद में ट्विस्ट! अब बेटे ने खोले घर के राज, मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Bihar: वैशाली में बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी और उनके पति के बीच चल रहे विवाद में अब उनके नाबालिग बेटे की भी एंट्री हो गई है। बेटे ने मीडिया के सामने अपनी मां पर मारपीट और एक परिचित व्यक्ति के साथ रहने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
11:03 AM, 01-Jun-2026
Bareilly” वकील पर हमला पड़ा भारी! मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बरेली में वकील और रिश्तेदारों पर चाकू से हमला करने के आरोपी बिलाल घोसी को रविवार रात करीब सवा 12 बजे प्रेमनगर थाना पुलिस ने जनकपुरी पुरानी रेलवे क्रोसिंग के पास घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
11:03 AM, 01-Jun-2026
क्या कर्नाटक में कैबिनेट पर फंसा पेच?: डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया आज आएंगे दिल्ली, करेंगे आलाकमान से मुलाकात
कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट को लेकर माथापच्ची जारी है। शिवकुमार और सिद्धारमैया नई कैबिनेट के संभावित नामों को लेकर आज कांग्रेस आलाकमान से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों ही नेता अपने गुट के लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा मंत्री पद की चाह रख रहे हैं। हालांकि, आखिरी फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है।
11:02 AM, 01-Jun-2026
Bareilly News: पॉश इलाके में कुत्तों और बंदरों का आतंक, नालियों में बह रहा गोबर; लोगों ने गिनाईं समस्याएं

बरेली के पॉश इलाके राजेंद्रनगर के निवासियों ने गोबर से चोक नालियों, लावारिस कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशानी साझा की है। नगर निगम पर कार्रवाई न करने का आरोप है। वार्ड 23 इंद्रानगर के पार्क में हुए संवाद में ये मुद्दे उठे।
11:02 AM, 01-Jun-2026
सुबह से ही तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
सुबह से ही तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
11:02 AM, 01-Jun-2026
Gut Health Tips: एक दिन में कितनी बार पॉटी करना माना जाता है सामान्य? जानिए कब डॉक्टर से मिलना है जरूरी

Gut Health Tips: अक्सर ये सवाल लोगों के दिमाग में आता है। ऐसे में यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि स्वस्थ्य शरीर वाला व्यक्ति एक दिन में कितनी बार टॉयलेट जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हर व्यक्ति की पाचन क्रिया अलग होती है, इसलिए पॉटी करने की संख्या भी अलग-अलग हो सकती है। स्वस्थ पाचन तंत्र अच्छे स्वास्थ्य की पहचान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार पॉटी करना सामान्य माना जाता है और किन संकेतों पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
एक दिन में कितनी बार पॉटी करना सामान्य है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 3 बार से लेकर सप्ताह में 3 बार तक मल त्याग करना सामान्य माना जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी बॉवेल हैबिट नियमित हो और उसमें अचानक बदलाव न आए।
11:02 AM, 01-Jun-2026
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट आया, जानिए किसे मिली पहली रैंक और कितने मिले अंक
देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है
11:01 AM, 01-Jun-2026
UP: शादी तय होने पर बनाए शारीरिक संबंध, दहेज न मिलने पर बोला- इसके साथ नहीं लेने सात फेरे, फिर हुआ ये सब

Hardoi News: गोदभराई और तिलक के बाद दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामले में युवक, उसके माता-पिता समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
11:01 AM, 01-Jun-2026
UP: युवती से फोन पर गाली-गलौज करने वाला यूपी 112 का सिपाही निलंबित, एसपी की कार्रवाई

युवती से फोन पर गाली-गलौज करने वाले यूपी 112 के सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शनिवार को बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था।
10:58 AM, 01-Jun-2026
Prayagraj : मरम्मत के लिए तीन जून से डेढ़ महीने तक बंद रहेगी शास्त्री पुल की एक लेन, बदले मार्ग से जाएंगे वाहन

Prayagraj News : शास्त्री पुल पर मरम्मत कार्य के कारण तीन जून से 15 जुलाई 2026 तक दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित रहेगा। दूसरी लेन से केवल दो पहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति रहेगी।
10:57 AM, 01-Jun-2026
UP: बाजार से उधार लिए लाखों रुपये, रातों-रात परिवार सहित भागा प्रोविजन स्टोर व्यापारी; तलाश में जुटे लोग

मथुरा के कोसीकलां में एक प्रोविजन स्टोर व्यापारी लोगों से अधिक ब्याज और जमीन खरीद के नाम पर लाखों रुपये लेकर परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
10:57 AM, 01-Jun-2026
अमर उजाला संवाद: जलभराव से राहत के लिए नागरिक निभाएं जिम्मेदारी, संवाद में उठी कार पूलिंग और ईंधन बचाने की बात

मौजूद महिलाओं ने सुझाव दिया कि निजी वाहनों के बजाय कार पूलिंग को बढ़ावा दिया जाए ताकि ईंधन की खपत कम हो और यातायात का दबाव भी घटे। उनका कहना था कि संकट के समय सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी समाधान साबित होते हैं। उन्होंने घरों में बिजली की अनावश्यक खपत रोकने और एयर कंडीशनर (एसी) का सीमित उपयोग करने की भी अपील की।
10:57 AM, 01-Jun-2026
Jollygrant News: थानो में अवैध जामा मस्जिद को प्रशासन ने करवाया सील, स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई
थानो स्थित विवादास्पद पर जामा मस्जिद को पुलिस प्रशासन और एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया।
10:56 AM, 01-Jun-2026
लखनऊ: लोक भवन में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचे बच्चे, सीएम मेधावियों का करेंगे सम्मान
लखनऊ: लोक भवन में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचे बच्चे, सीएम मेधावियों का करेंगे सम्मान
10:56 AM, 01-Jun-2026
Sidhi News: जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, कच्चा मकान तोड़कर दंपति को कुचला, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

चिनगी गांव में जंगली हाथियों के आतंक ने दो लोगों की जान ले ली। देर रात गांव में घुसे हाथियों ने एक मकान को तोड़ते हुए वृद्ध दंपति को कुचल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
10:55 AM, 01-Jun-2026
IPL 2026: चमका मेरठ का सितारा, आरसीबी के सिर सजा जीत का ताज, भुवनेश्वर बने जीत के सबसे बड़े हीरो

आईपीएल फाइनल में मेरठ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे सत्र में 28 विकेट लेकर वह सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
10:55 AM, 01-Jun-2026
42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल और 5KG गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम
42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल और 5KG गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम
10:55 AM, 01-Jun-2026
Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, तीन दिन में दूसरी मीटिंग; कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

तीन दिन में ये मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक है। आज बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
10:54 AM, 01-Jun-2026
Sunburn Home Remedies: धूप से लौटते ही चेहरे पर लगाएं ये चीजें, मिनटों में मिलेगी ठंडक

Skin Burn Treatment: धूप से चेहरा लाल हो जाए तो क्या करें?
धूप से चेहरा लाल होने पर सबसे पहले ठंडे पानी से चेहरा धोएं। इसके बाद एलोवेरा जेल, खीरे का रस या गुलाब जल लगाएं। त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी और नारियल पानी पिएं। इससे सनबर्न की जलन और लालिमा कम करने में मदद मिल सकती है।
10:53 AM, 01-Jun-2026
Vaibhav Sooryavanshi: क्या वैभव सूर्यवंशी को जल्द मिलेगी टीम इंडिया में जगह? बीसीसीआई ने पहली बार साफ किया रुख

आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वैभव का भविष्य उज्ज्वल है और बीसीसीआई उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उनके बयान के बाद वैभव के जल्द भारतीय टीम में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
10:52 AM, 01-Jun-2026
UP: कर्नाटका, यशवंतपुर ऋषिकेश 11 घंटे से अधिक लेट, यात्री परेशान; भीषण गर्मी में कम हुई ट्रेनों की रफ्तार

मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ रेलखंडों में तकनीकी कार्यों के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।
News Flash 01 जून 2026
ट्विशा केस: CBI आरोपी सास गिरिबाला के घर पर मौजूद, क्राइम सीन कर रही रीक्रिएट
1:25 PM
मेरठ: पैसों के विवाद में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, शव नाले में फेंका; आरोपी गिरफ्तार
1:10 PM
ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी
1:08 PM
नेपाल के नेता रवि लामिछाने आज से भारत दौरे पर, BJP मुख्यालय में स्वागत की तैयारी
12:51 PM
सूर्या चौहान मर्डर केस: असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, अथॉरिटी ने चस्पा किया नोटिस
12:49 PM
देहरादून: MDDA ने जामा मस्जिद परिसर सील किया, कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
12:39 PM
NEET UG री-एग्जाम पर PIL दायर, 21 जून की परीक्षा CBT मोड में कराने की मांग
12:30 PM
पंजाब: लुधियाना में नट बोल्ट फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत
12:27 PM
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जय कुमार को राजस्थान का संगठन सचिव नियुक्त किया
12:12 PM
कर्नाटक: सिद्धारमैया से पिछड़े समुदायों के 25 संतों ने बेंगलुरु में मुलाकात की
11:56 AM
मई में कुल जीएसटी राजस्व 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ
11:49 AM
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को देंगे
11:35 AM
रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM और डिफेंस मिनिस्टर से बातचीत की
11:29 AM
छत्तीसगढ़ कोल स्कैम: आरोपी नारायण साहू ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की
11:16 AM
पश्चिम बंगाल: सीएम शुभेंदु की कैबिनेट में मनोज ओरांव और गौरी शंकर घोष मंत्री बने
11:14 AM
शुभेंदु कैबिनेट विस्तार: स्वपन दासगुप्ता, अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शंकर घोष ने शपथ ली
11:13 AM
शुभेंदु कैबिनेट विस्तार: मालती रॉय, इंद्रनील खान, अजय पोद्दार ने मंत्री पद की शपथ ली
11:12 AM
शुभेंदु कैबिनेट विस्तार: जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, अरुण दास ने मंत्री पद की शपथ ली
11:04 AM
पश्चिम बंगाल: CM शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार, नबान्न में शपथ ले रहे हैं 35 मंत्री
10:51 AM
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में 5 और जजों की नियुक्ति की सिफारिश पर मंजूरी दी
10:46 AM
पश्चिम बंगाल: लेक टाउन चौराहे पर लगी लियोनेल मेस्सी की मूर्ति को हटाने का काम शुरू
10:42 AM
नई पार्टी शुरू करने की अफवाहों के बीच अन्नामलाई BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे
9:39 AM
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी
9:00 AM
लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी
8:42 AM
पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू
7:19 AM
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया
6:26 AM
बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल
6:17 AM
1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
5:49 AM
लेबनान में बढ़े इजरायली हमले का असर, कच्चे तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा उछाल
5:46 AM
लेबनान में फिर जंग तेज, नेतन्याहू ने लेबनान में सैन्य ऑपरेशन विस्तार को दी मंजूरी
5:00 AM
दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर इजरायली सेना का कब्जा
3:31 AM
US-Iran वार्ता में विवाद के बीच ड्राफ्ट MOU में बदलाव करेगा तेहरान
3:16 AM
दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, सड़क चौड़ीकरण के लिए 150 निर्माणों पर कार्रवाई
2:43 AM
दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
1:45 AM
कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस
1:13 AM
इजरायल में फिर हमला! वेस्ट बैंक में कार ने दो लड़कियों को कुचला
12:06 AM
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, 35 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
News Flash 31 मई 2026
RCB लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्पियन, GT को फाइनल में रौंदा
11:18 PM
कर्नाटक: IPL फाइनल पर बेंगलुरु पुलिस का निर्देश- सार्वजनिक जगहों पर जश्न की मनाही
10:33 PM
महाराष्ट्र MLC चुनाव: BJP ने उम्मीदवारों का ऐलान किया
10:16 PM
म्यांमार के गांव में धमाका, 55 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
10:13 PM
दिल्ली: GTB हॉस्पिटल से 7 महीने का बच्चा गायब, किडनैपिंग का केस दर्ज
9:16 PM
दिल्ली: साकेत बिल्डिंग हादसे में छह मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
8:49 PM
अभिषेक बनर्जी पर हमला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को 1 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया
8:19 PM
दिल्ली: NSA अजित डोभाल ने म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की
7:48 PM
कोलकाता: ममता बनर्जी अपने भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मिलकर रवाना
7:04 PM
IPL फाइनल: आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स की पहले बल्लेबाजी
6:27 PM
महरौली बिल्डिंग हादसा: जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई
5:59 PM
पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा
5:45 PM
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे
5:13 PM
कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी
4:34 PM
हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत
4:24 PM
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 1 से 4 जून के दौरान बारिश का अलर्ट: IMD
3:57 PM
साकेत बिल्डिंग हादसा: अब तक 5 की मौत, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
3:20 PM
गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: असद के पिता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
3:14 PM
कल्याण बनर्जी से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी, सुबह TMC नेता पर हुआ था हमला
2:08 PM
पश्चिम बंगाल में कल मंत्रिमंडल विस्तार होगा
1:36 PM
बंगाल के कई जिलों में टीएमसी का प्रदर्शन, कई जगहों पर किया रोड जाम
12:10 PM
बीजेपी ने TMC नेता कल्याण बनर्जी के हमले के दावे को बताया ड्रामा
11:45 AM
हुगली: कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर
11:20 AM
PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा- ‘देश के एथलीट रिकॉर्ड बना रहे’
11:05 AM
देश के युवाओं में ‘अद्भुत प्रतिभा’ है, ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी
9:54 AM
असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून को किया जाएगा
9:28 AM
अभिषेक के पर हमले के बाद पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
9:05 AM
कोलकाता: दिलीप घोष ने कहा- अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ, वह गलत था
7:52 AM
दिल्ली: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ऑटो लिफ्टर मनोज बक्करवाला का बेटा गिरफ्तार
6:45 AM
होर्मुज पर ईरान का बड़ा दांव, ईरानी संसद में नियंत्रण कानून लाने की तैयारी
6:02 AM
सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, इलाज के दौरान मौत
5:20 AM
PSG ने जीता यूरोप का ताज, जश्न के बीच पुलिस और प्रशंसकों में झड़प
4:01 AM
तमिलनाडु: बारिश के चलते पेड़ गिरा, पेरियाकुलम मार्ग पर आवाजाही ठप
2:48 AM
पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देगी सरकार
2:46 AM
लुधियाना: पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला घोड़ा-रेहड़ा मार्च
2:30 AM
डील न होने पर ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है अमेरिका, US रक्षामंत्री हेगसेथ की धमकी
1:26 AM
दिल्ली: महरौली में ढही इमारत से अब तक 10 लोग निकाले गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
12:57 AM
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी अस्पताल को डरा रही
12:22 AM
US का दावा- ओमान की खाड़ी में ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश कर रहा था जहाज, मिसाइल से रोका
12:06 AM
दिल्ली: महरौली में ढही इमारत के मलबे से अब तक 9 लोगों का रेस्क्यू


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









