सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 02–जून–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 02 JUN 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

Delhi: 90 दिन में 10 लाख महिलाओं तक पहुंचा पिंक सहेली कार्ड, दिल्ली परिवहन निगम ने बनाया रिकॉर्ड
Tue, 02 Jun 2026 04:28 AM
दिल्ली सरकार का एक और वादा हुआ पूरा। मात्र 90 दिनों में 10 लाख से अधिक महिलाओं को पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह पहल महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और डिजिटल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पिंक सहेली नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के 10 लाख से अधिक कार्ड जारी कर दिए हैं। यह उपलब्धि योजना शुरू होने के 90 दिनों से भी कम समय में हासिल की गई है।
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पिंक सहेली नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के 10 लाख से अधिक कार्ड जारी कर दिए हैं। यह उपलब्धि योजना शुरू होने के 90 दिनों से भी कम समय में हासिल की गई है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त और सुगम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसी साल 2 मार्च को पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड की शुरुआत की थी। यह कार्ड राष्ट्रीय कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) पर आधारित है, जिसके माध्यम से महिलाओं को डिजिटल और बिना किसी झंझट के यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी
Tue, 02 Jun 2026 04:22 AM
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नौतपा का असर कम हो गया है। दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में पांच जून तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो-तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु में दस्तक दे देगा। अल नीनो के कारण इस बार मानसून में थोड़ी देरी हुई है।

:
दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है।
दो-तीन दिन से बेअसर नौतपा
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में नौतपा दो-तीन दिन से बेअसर हो गया है। फिलहाल लू की संभावना भी नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल हैं। ये हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे दक्षिण भारत के राज्यों केरलम, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू होने की उम्मीद है। आमतौर पर 15 जुलाई तक मानसून पूरे भारत में फैल जाता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिन में मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है।
दिल्ली-यूपी में पांच तक बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बुधवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से उत्तराखंड तक गरज व चमक के साथ बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 5 जून तक छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि व 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे तापमान बना है। अधिकतम पारा सोमवार को 36.3 डिग्री रहा।
अहमदाबाद में अचानक बदला मौसम
इस बीच, गुजरात के अहमदाबाद में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ हल्की बारिश हुई। इस अचानक आए बदलाव और आंधी-पानी से शहर का तापमान गिर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक:अमेरिका में ठुकराई कई नौकरियां,छह जून को भारत आ रहे हैं, जंतर-मंतर पर करेंगे धरना प्रदर्शन
Mon, 01 Jun 2026 07:02 PM
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका की नौकरी छोड़कर भारत लौट रहे हैं। वे पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगेंगे। उन्होंने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का एलान किया है। दीपके ने छात्रों के भविष्य के लिए सबको एकजुट होने को कहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारत लौटने का फैसला किया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी है। अभिजीत ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें अमेरिका में नौकरी के कई शानदार ऑफर मिले थे। इसके बावजूद उन्होंने इन ऑफर्स को ठुकरा दिया। उनका कहना है कि वे अपने देश से प्यार करते हैं और भारत के लिए कुछ करना चाहते हैं।

क्या बोले CJP संस्थापक?
‘एक्स’ पर साझा एक वीडियो संदेश में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए स्वदेश वापस आ रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर गहरी नाराजगी जताई है। दीपके के अनुसार, पेपर लीक की वजह से नीट (NEET) की तैयारी करने वाले कई बच्चों ने गलत कदम उठाए। लाखों छात्रों की कड़ी मेहनत बेकार चली गई है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े संकट के लिए शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत अपने पद से हट जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रहे हैं। लखनऊ, जयपुर, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसी जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। दीपके ने आंकड़े देते हुए कहा कि नीट के 22 लाख, सीबीएसई के 17 लाख, सीयूईटी के 16 लाख और एसएससी जीडी के 40 लाख छात्रों समेत लगभग एक करोड़ से ज्यादा युवाओं के भविष्य के साथ सिस्टम ने मजाक किया है।
अभिजीत ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा परेशान और डरे हुए हैं। इतने बड़े ब्लंडर के बाद भी अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तो इसका मतलब है कि देश में जवाबदेही नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने सवाल उठाया कि सिस्टम की गलतियों का सारा खामियाजा सिर्फ छात्र ही क्यों भुगतें?
शनिवार को पहुंचेंगे दिल्ली
विरोध प्रदर्शन की योजना साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वे 6 जून, शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। वे अपने समर्थकों के साथ एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। वहां वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को गलत के खिलाफ शांति से आवाज उठाने का अधिकार देता है। वे उसी संविधान के रास्ते पर चलेंगे।
समर्थकों से की अपील
अभिजीत ने अपने समर्थकों और छात्रों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों और परिवार को डर है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। लेकिन उन्हें लोकतंत्र और संविधान पर पूरा भरोसा है। वे गांधी, अंबेडकर, भगत सिंह और नेहरू के विचारों के प्रशंसक हैं। उन्होंने साफ किया कि वे जेल जाने से नहीं डरते। उनके अनुसार, यह देश किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि हम सबका है। अगर आज हम चुप रहे, तो हमारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सभी समर्थकों से एकजुट होने का आह्वान किया है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 02 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

02-June-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
पढ़ें 02 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 02 जून के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
05:00 AM, 02-Jun-2026
Zila Parishad Election Result: जिला परिषद में भाजपा का दबदबा, आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत, दो में कांग्रेस आगे

प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में परचम लहराने के बाद भाजपा को जिला परिषद में भी आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत मिल गया है।
05:00 AM, 02-Jun-2026
Himachal: प्रदेश में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा, जताई नाराजगी

शिमला सहित पूरे प्रदेश में सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की बदहाली व गंदगी को लेकर संबंधित अधिकारियों और नगर निगम शिमला को एक बेहतर हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है।
05:00 AM, 02-Jun-2026
हिमकेयर घोटाला: अस्पतालों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन जांच के दायरे में, खुल सकते हैं कई राज

हिमकेयर योजना में कथित 110 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच तेज हो गई है।
05:00 AM, 02-Jun-2026
हिमाचल हाईकोर्ट: तय समय में जाति प्रमाणपत्र नहीं देने पर आरक्षित श्रेणी का लाभ नहीं

अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार काउंसलिंग के समय या विभाग द्वारा दिए गए तय समय के भीतर यह प्रमाण पत्र जमा करने में विफल रहता है, तो उसे आरक्षित श्रेणी का लाभ नहीं दिया जा सकता।
05:00 AM, 02-Jun-2026
हिमाचल चुनाव: सियासत के बड़े चेहरों पर भारी पड़ा ‘केतली’ वाला कार्यकर्ता, परस राम ने दर्ज की जीत

मंडी जिले के सदयाणा वार्ड का परिणाम काफी चर्चित रहा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी परस राम ने जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
05:00 AM, 02-Jun-2026
हिमाचल: दैनिक भोगी कर्मचारी काल्पनिक नहीं, वास्तविक वित्तीय लाभ के हकदार, हाईकोर्ट ने सरकार के तर्क किए खारिज

अदालत ने कहा है कि पूर्वव्यापी नियमितीकरण मिलने पर उन्हें केवल काल्पनिक नहीं, बल्कि पूरे वास्तविक वित्तीय लाभ मिलने चाहिए।
05:00 AM, 02-Jun-2026
हिमाचल जिला परिषद चुनाव: आठ जिलों में भाजपा परचम बरकरार, भाजपा चंबा, कुल्लू में पिछड़ी कांग्रेस

जिला परिषद चुनाव के नतीजों में जहां भाजपा ने आठ जिलों में भगवा परचम बरकरार रखा। वहीं चंबा जिला परिषद को कांग्रेस ने भाजपा से झटक लिया।
05:00 AM, 02-Jun-2026
हिमाचल चुनाव: अनुभव को अधिमान, युवाशक्ति को सम्मान, 21 वर्ष की साक्षी-मन्नत सबसे युवा सदस्य

जिला परिषद चुनावों में 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 141 प्रतिनिधियों की जीत ने जहां मध्यम आयु वर्ग के मजबूत जनाधार को दर्शाया है, वहीं 93 युवा विजेताओं ने नई सोच और नेतृत्व क्षमता का दम दिखाया।
04:50 AM, 02-Jun-2026
बंगाल में सियासी घमासान: अभिषेक बनर्जी के माता-पिता पहुंचे हाईकोर्ट, केएमसी के नोटिस को दी चुनौती

कोलकाता नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण का नोटिस दिए जाने के बाद सांसद अभिषेक बनर्जी के माता-पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बनर्जी परिवार ने नोटिस पर सवाल उठाए हैं, जबकि नगर निगम कुल 17 संपत्तियों के स्वीकृत नक्शों की जांच कर रहा है।
04:41 AM, 02-Jun-2026
Updates: नीट-यूजी पेपर लीक में शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की सख्त कार्रवाई; कर्नाटक साइबर कमांड की बड़ी कार्रवाई
News Updates Of 2 June: India News, Odisha, West Bengal, Politics, Crime; News in Hindi – Updates: नीट-यूजी पेपर लीक में शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की सख्त कार्रवाई; कर्नाटक साइबर कमांड की बड़ी कार्रवाई
04:30 AM, 02-Jun-2026
JEE Advanced Result 2026 Topper: में कोटा का जलवा बरकरार टॉप -10 में तीसरी बार भी दबदबा कायम

JEE Advanced Result 2026 Topper: में कोटा का जलवा बरकरार टॉप -10 में तीसरी बार भी दबदबा कायम
04:28 AM, 02-Jun-2026
Delhi: सर्दियों से पहले दिल्ली को डस्ट-फ्री बनाने की तैयारी, एलजी ने सीएक्यूएम के अध्यक्ष के साथ बैठक

दमघोंटू प्रदूषण से निपटने के लिए इस बार प्रशासन ने समय से पहले ही अपनी रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष राजेश वर्मा के साथ समीक्षा बैठक की।
04:28 AM, 02-Jun-2026
Delhi: बारिश में भी नहीं रुकेंगे रेलवे के पहिये, पुरानी दिल्ली में लोहे के पुल के बगल में तैयार हुआ दूसरा पुल

अब बारिश के मौसम में भी पुरानी दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनों के पहिये नहीं थमेंगे। पहले बारिश के मौसम में यमुना के खतरे के निशान पर आते ही लोहे वाले पुल तक पानी टकराने लगता है। इस कारण पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेनों के पहिये थम जाते थे।
04:28 AM, 02-Jun-2026
Delhi: 90 दिन में 10 लाख महिलाओं तक पहुंचा पिंक सहेली कार्ड, दिल्ली परिवहन निगम ने बनाया रिकॉर्ड

दिल्ली सरकार का एक और वादा हुआ पूरा। मात्र 90 दिनों में 10 लाख से अधिक महिलाओं को पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह पहल महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और डिजिटल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पिंक सहेली नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के 10 लाख से अधिक कार्ड जारी कर दिए हैं। यह उपलब्धि योजना शुरू होने के 90 दिनों से भी कम समय में हासिल की गई है।
04:22 AM, 02-Jun-2026
नौतपा हुआ बेअसर: लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नौतपा का असर कम हो गया है। दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में पांच जून तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो-तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु में दस्तक दे देगा। अल नीनो के कारण इस बार मानसून में थोड़ी देरी हुई है।
04:14 AM, 02-Jun-2026
जिप चुनाव : मोहित ने बचाई कांग्रेस की साख
Zip elections: Mohit saved the reputation of Congress
04:13 AM, 02-Jun-2026
Rohtak News: किसान के बेटे मनीत ने जेईई एडवांस्ड किया क्वालीफाई

किसान के बेटे मनीत ने जेईई एडवांस्ड किया क्वालीफाई
02:44 AM, 02-Jun-2026
Rishikesh News: अस्पताल में बंद हैं गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन
राजकीय उप जिला चिकित्सालय में महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते सप्ताहभर से गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं।
02:44 AM, 02-Jun-2026
Ambala News: घर से 40 तोला सोना, पांच किलो चांदी और 11 लाख की नकदी चोरी

घर से 40 तोला सोना, पांच किलो चांदी और 11 लाख की नकदी चोरी
02:43 AM, 02-Jun-2026
Rishikesh News: मारपीट के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
02:43 AM, 02-Jun-2026
Ambala News: जेईई एडवांस में जसलीन कौर ने पाई 4742वीं रैंक, रिवीजन पर दिया ध्यान

जेईई एडवांस में जसलीन कौर ने पाई 4742वीं रैंक, रिवीजन पर दिया ध्यान
02:43 AM, 02-Jun-2026
Lucknow News: नाला सफाई की निगरानी करेंगे नोडल अफसर
नाला सफाई की निगरानी करेंगे नोडल अफसर
02:43 AM, 02-Jun-2026
Aligarh News: शहर में आज
बिहारी जी महाराज मंदिर में भागवत कथा का आयोजन शाम 4 बजे।
02:43 AM, 02-Jun-2026
Lucknow News: स्मार्ट मीटर हटाने के लिए किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर हटाने के लिए किया प्रदर्शन
02:43 AM, 02-Jun-2026
Aligarh News: घर-घर पहुंच रहीं अमृत मित्र, परख रहीं पेयजल की गुणवत्ता

घर-घर पहुंच रहीं अमृत मित्र, परख रहीं पेयजल की गुणवत्ता
02:43 AM, 02-Jun-2026
Gorakhpur News: रेल विहार चौराहे के पास युवक का मिला शव
फोटो अन्य ग्रुपों और सोशल साइट पर भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
02:42 AM, 02-Jun-2026
Aligarh News: गुलवीर सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मनाया जश्न

अमेरिका के टेनेसी में आयोजित म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर अतरौली सहित उनके पैतृक गांव छर्रा के सिरसा में जश्न का माहौल है।
पढ़ें 1 जून के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज
Mon, 01 Jun 2026 10:00 PM

09:59 PM, 01-Jun-2026
UP News: केशव मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि पीड़ित को न्याय और हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
09:58 PM, 01-Jun-2026
Chitrakoot: मासूस की हत्या कर शव को शौचालय के गड्ढे में फेंका, गुस्साए परिजनों ने शव रख हाईवे किया जाम

Chitrakoot News: मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया।
09:58 PM, 01-Jun-2026
आंधी-तूफान ने थामी इंदौर की रफ्तार
आंधी-तूफान ने थामी इंदौर की रफ्तार
09:57 PM, 01-Jun-2026
Twisha Sharma Case: SIT के पंचनामा गवाह नीरज को समर्थ सिंह के दोस्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिए कौन है पीड़ित

त्विषा शर्मा केस के एसआईटी गवाह नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि गवाही देने के कारण समर्थ सिंह के कुछ दोस्तों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। नीरज ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। मामले की शिकायत कटारा हिल्स थाने में दर्ज कर जांच की मांग की गई है।
09:56 PM, 01-Jun-2026
Noida News: मांगें नहीं मानीं तो जेवर टोल पर किसान सभा देगी धरना
If the demands are not met, the Kisan Sabha will stage a sit-in at the Jewar toll.
09:56 PM, 01-Jun-2026
Almora News: क्वारब बाईपास पर पहाड़ी दरकी, मलबे और कीचड़ में फंसे वाहन
A hillside collapses on the Quarab bypass, leaving vehicles stranded in debris and mud.
09:56 PM, 01-Jun-2026
Meerut News: स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव के विरोध में उतरे चिकित्सक
Doctors protest against changes in health services
09:55 PM, 01-Jun-2026
Almora News: जैखाल में जंगली जानवरों ने छीनी खेती, फल उत्पादन पर भी संकट
Wild animals have taken away crops in Jaikhal, and fruit production is also in danger.
09:55 PM, 01-Jun-2026
UP: प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या, ग्रांइडर मशीन से हाथ-पैर काट जंगल में जलाया, घटना जानकार कांप जाएगी रूह

Fatehpur News: प्रेम प्रसंग में प्रेमी की निर्मम हत्या का मामला साममे आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा।
09:54 PM, 01-Jun-2026
Bageshwar News: सिटी में आज
in the city today
09:53 PM, 01-Jun-2026
Bageshwar News: जनता दरबार में दर्ज हुई 38 शिकायतें
38 complaints were registered in the public court.
09:53 PM, 01-Jun-2026
अहिंसा से ही संभव है विश्व शांति : भाव भूषण महाराज
09:53 PM, 01-Jun-2026
Indore News: आंधी-तूफान ने थामी इंदौर की रफ्तार, कई जगह ट्रैफिक जाम, 5 घंटे बाद आई बिजली

इंदौर में अचानक मौसम ने करवट ली और 93 किमी/घंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी-बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। 25 से अधिक इलाकों में बिजली गुल हो गई, जबकि मुख्य सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
09:52 PM, 01-Jun-2026
Protest: शिक्षा मंत्रालय के बाहर छात्र संगठनों का प्रदर्शन, NTA और शिक्षा मंत्री के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग

Exam Paper Leak Protest: नीट, सीयूईटी और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एनटीए पर लापरवाही के आरोप लगाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया।
09:52 PM, 01-Jun-2026
कानपुर: नहर में मिले छात्र के शव पर फूटा गुस्सा, चौकी के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
कानपुर: नहर में मिले छात्र के शव पर फूटा गुस्सा, चौकी के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
09:52 PM, 01-Jun-2026
Bageshwar News: उच्च हिमालयी गांवों में गेहूं की फसल को बर्बाद कर गई बारिश
Rain destroys wheat crop in high Himalayan villages
09:51 PM, 01-Jun-2026
गर्मी में सफर होगा आसान: बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें समय से जुड़ी पूरी जानकारी

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और येलहंका (बेंगलुरु) के बीच पांच-पांच फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।
09:51 PM, 01-Jun-2026
Bageshwar News: लापता पर्यटक का नहीं लगा सुराग, छह टीमें कर रहीं खोजबीन
No trace of missing tourist found, six teams are searching
09:50 PM, 01-Jun-2026
Bageshwar News: सरयू किनारे बनेगी 2,220 मीटर लंबी दीवार, 2,500 से अधिक की आबादी होगी सुरक्षित
A 2,220-meter-long wall will be built along the banks of the Saryu River, protecting a population of over 2,500.
09:50 PM, 01-Jun-2026
Noida News: मुआवजा देने के लिए प्राधिकरण को लिखा पत्र
Write a letter to the authority for compensation
09:49 PM, 01-Jun-2026
Shajapur Weather: आंधी का कहर, मोबाइल टावर टूटकर हुआ टेढ़ा, रास्तों पर गिरे पेड़, कई इलाकों में बिजली गुल

शाजापुर जिले में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ गिरे, टेंट उखड़ गए और मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हुआ। बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन संतरा और आम के बागानों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
09:49 PM, 01-Jun-2026
Bageshwar News: 2220 नए वाहनों के पंजीकरण से रफ्तार तेज, पार्किंग के नाम पर फेल हुआ सिस्टम
2,220 new vehicle registrations accelerated, but the parking system failed.
09:49 PM, 01-Jun-2026
Meerut News: सकौती चीनी मिल के नए प्रधान प्रबंधक बने संदीप पंवार

आईपीएल समूह की सकौती चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर संदीप पंवार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मिल परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पदभार संभाला।
09:48 PM, 01-Jun-2026
Delhi NCR News: सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल फिर नहीं खुला, छात्रों की बढ़ी चिंता
सीबीएसई का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल फिर नहीं खुला, छात्रों की बढ़ी चिंता
09:46 PM, 01-Jun-2026
Amritsar: बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, विदेश यात्रा पर रोक

पंजाब पुलिस ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। अब वे बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। मजीठिया थाना प्रकरण में पुलिस-अकाली टकराव जारी है।
09:42 PM, 01-Jun-2026
Meerut News: मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण प्रबंधन पर जोर

कृषि मंत्रालय के आह्वान पर खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गांव अतराडा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
09:41 PM, 01-Jun-2026
Gorakhpur: पुस्तकों के प्रकाशन में देश विदेश में सुर्खियां बटोर रहा गोरखपुर का गीता प्रेस
Gorakhpur: पुस्तकों के प्रकाशन में देश विदेश में सुर्खियां बटोर रहा गोरखपुर का गीता प्रेस
09:41 PM, 01-Jun-2026
महिला जिलाध्यक्ष ने किया अर्चना गुप्ता का स्वागत

Women District President welcomed Archana Gupta
09:39 PM, 01-Jun-2026
DU Law Admission 2026: डीयू ने जारी की लॉ कोर्सेज में प्रवेश की पहली मेरिट, इस तारीख तक स्वीकार करनी होगी सीट

DU Law Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीए-एलएलबी और बीबीए-एलएलबी एडमिशन की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को 3 जून तक सीट स्वीकार करनी होगी और 6 जून तक फीस जमा करनी होगी। मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
09:38 PM, 01-Jun-2026
Noida News: सेक्टर-17ए की सर्विस रोड बनाएगा यमुना प्राधिकरण
सेक्टर-17ए की सर्विस रोड बनाएगा यमुना प्राधिकरण
09:37 PM, 01-Jun-2026
ब्राह्मण सभा के तोताराम बने प्रधान

Totaram became the head of the Brahmin Sabha
09:36 PM, 01-Jun-2026
बीजेपी सरकार ने शिक्षा तंत्र को बर्बाद कर दिया : हुड्डा

साल्हावास। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर राज्य के शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। कहा कि ये बात मैं नहीं कह रहा बल्कि शिक्षा मंत्रालय की ताजा परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स रिपोर्ट कह रही है।
वह सोमवार को गांव तुम्बाहेड़ी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। हुड्डा ने एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। कहा, सरकार की आर्थिक नीतियों की नाकामी का नतीजा है महंगाई। 12 वर्ष में पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची हैं। यूपीए सरकार के समय ये 150 डॉलर प्रति बैरल था।
हालत यह है कि हरियाणा का सबसे बेहतर माना जाने वाला गुरुग्राम जिला भी सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में पंजाब के सबसे निचले रैंक वाले पटियाला जिले से पीछे रह गया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप वत्स, झज्जर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव मौजूद रहे।
09:36 PM, 01-Jun-2026
Sonipat News: रात में घर से निकले नाबालिग का शव पार्क में मिला
The body of a minor who had left home at night was found in the park
09:34 PM, 01-Jun-2026
खेत की तारबंदी बनी मौत की वजह: बेमेतरा में पिता-पुत्र ने पड़ोसी को पीटकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

बेमेतरा के नवागढ़ थाना क्षेत्र में खेत की तारबंदी और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पिता-पुत्र ने डंडों से हमला कर पड़ोसी की जान ले ली
UP Big News:
योगी बोले- दोस्ती की आड़ में नहीं चलेगी छुरेबाजी, महिला कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल; अर्धनग्न लाश मिली
Mon, 01 Jun 2026 06:13 PM
UP Big News:
उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़े’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

सीएम योगी बोले- दोस्ती की आड़ में नहीं चलेगी छुरेबाजी; दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोस्ती के नाम पर हिंसा और छुरेबाजी जैसी घटनाएं किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं।

लखनऊ में चार संविदा कर्मियों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ में सोमवार को रोडवेज के चार संविदाकर्मियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। चारों बॉटल में पेट्रोल लेकर पहुंचे और खुद पर उड़ेलने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनका कहना है कि हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। एक निजी कंपनी में सभी संविदा चालकों-परिचालकों का विलय किया जा रहा है।

लापता किशोरी की अर्धनग्न लाश, दरिंदगी के बाद कत्ल की आशंका
यूपी के उन्नाव के अजगैन कोतवाली इलाके के एक गांव से शनिवार रात 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसका अर्धनग्न शव रविवार को गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिला। किशोरी के गले में कसने के निशान थे और मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

महिला कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल, पुलिस चौकी के पास मर्डर
मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा किया। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी।

केशव प्रसाद मौर्य बोले- अब प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर की सराहना की और मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, जब नकल अध्यादेश आया तो बच्चों ने पढ़ना शुरू किया। यह कल्याण सिंह के समय शुरू हुआ था। उनके पौत्र संदीप सिंह आज मंच पर विराजमान हैं।
हमने यह वादा किया था कि जो बच्चे मेधावी हैं उनके घर तक सड़क बनाई जाएगी। हम इसको देखेंगे कि यह काम कैसे किया जा रहा है। यदि अभिभावक और गुरुजन अपनी सही जिम्मेदारी का निर्वाहन करें तो बच्चे को सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता।

शादीशुदा संग इश्क लड़ा रही थी महिला, पत्नी ने ऐसे उतारा प्यार का भूत
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद क्या था। पत्नी इस कदर भड़क गई कि उसने किसी को नहीं देखा। वो पति की प्रेमिका पर टूट पड़ी। बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बच्चे से बोले सीएम- तुम पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी चीजें हम पर छोड़ दो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए लोगों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण समयसीमा के भीतर हो, विलंब होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए। सीएम योगी ने कुछ बच्चों से शिक्षा के बारे में भी पूछा और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें, क्योंकि पढ़ा-लिखा बच्चा ही सशक्त भारत की नींव है
News Flash 01 जून 2026
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से झटका, ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लगाए बैन को अदालत ने पलटा
10:44 PM
लेबनान सीजफायर उल्लंघन पर ईरान सख्त, अमेरिका और इजरायल को ठहराया जिम्मेदार
10:35 PM
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में फायरिंग, राह चलते 12 साल के बच्चे को पैर में लगी गोली
10:11 PM
बिहार के सरकारी अनुदान पाने वाले मदरसों की होगी स्थलीय जांच, सभी DEOs को आदेश जारी
9:49 PM
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक साइबर कमांड ने ब्लॉक किए 8,750 लिंक्स
9:41 PM
शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, COEMPT को ठेका दिए जाने के मामले में जांच शुरू
8:55 PM
लेबनान पर हमले नहीं रुके तो सीजफायर टूट जाएगा: ईरान की US को धमकी
8:30 PM
महरौली हादसा: बिल्डिंग के मालिक मंगल सिंह अरेस्ट
8:21 PM
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की जब्त
8:06 PM
सेरेना विलियम्स ने टेनिस कोर्ट पर वापसी का किया ऐलान
7:48 PM
भारत 11-12 जून को नई दिल्ली में 13वें BRICS अर्बनाइजेशन फोरम की मेजबानी करेगा
7:36 PM
अभिषेक बनर्जी को फर्जी साइन मामले में 8 जून को CID मुख्यालय में पेश होने का नोटिस
7:12 PM
दक्षिण लेबनान में 3 महीने की सैन्य कार्रवाई में 550 से अधिक आतंकी ढेर: IDF का दावा
6:57 PM
लेबनान पर हमलों के बीच ईरान ने US से मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान रोका
6:42 PM
UK के कॉमर्स सेक्रेटरी पीटर काइल 2 जून को भारत आएंगे, पीयूष गोयल से करेंगे मुलाकात
6:32 PM
कुवैत में अमेरिकी सेना को निशाना बनाती 2 ईरानी मिसाइलें इंटरसेप्ट: US सेंट्रल कमांड
6:28 PM
इजरायली सेना ने हमास के आतंकवादी जमाल अबू आउन को मार गिराया, IDF का X पोस्ट
6:23 PM
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईपीएस और 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
6:18 PM
पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची CID, जाली साइन मामले की कर रही जांच
6:05 PM
आर्थिक मोर्चे पर मजबूत हुआ भारत, वित्तीय वर्ष 2025-26 का घाटा तय सीमा के भीतर रहा
5:46 PM
केरल में 2-3 दिनों में पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून: IMD
4:59 PM
पश्चिम बंगाल: ‘मेरी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही बीजेपी’, बोलीं पूर्व CM ममता
4:57 PM
सीएम विजय ने तिरुच्चिराप्पल्ली में हुई रैली में खुद को जनता का ‘पहला सेवक’ बताया
4:52 PM
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे
4:41 PM
‘अपने उन शोहदों को समझाओ, जो बकरीद पर गोमाता का चित्र लगा रहे थे,’ बोले CM योगी
4:32 PM
ये मौलाना और मौलवी कभी PAK या बांग्लादेश की सरकारों की निंदा नहीं करते: CM योगी
4:31 PM
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के प्रस्तावित धरने के लिए पुलिस ने अनुमित नहीं दी- TMC
4:16 PM
‘ये उनका दोगलापन’, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मौलानाओं की मांग पर बोले योगी
3:59 PM
पंजाब: अमृतसर में सरकारी टीचर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
3:54 PM
पंजाब के फिरोजपुर में हुए काला गाबा के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली
3:46 PM
MP: CBI ने ट्विशा की डमी का पुतला गाड़ी में रखा, करीब 3 घंटे चला क्राइम रीक्रिएशन
3:44 PM
ट्विशा केस: क्राइम सीन रीक्रिएशन के बाद समर्थ-गिरिबाला को लेकर CBI टीम रवाना
3:36 PM
अभिषेक बनर्जी ने कथित जाली साइन मामले में पेश होने के लिए 15 दिन का और समय मांगा
3:31 PM
EC ने राज्यसभा की 24 सीटों और 3 राज्यों की विधान परिषदों के चुनावों का ऐलान किया
3:26 PM
कुवैत ने ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन अटैक की निंदा की
3:17 PM
UP: ‘दोस्ती के नाम पर सूर्या चौहान से धोखा’, खोड़ा हत्याकांड पर CM योगी ने कहा
3:16 PM
UP: ‘नालायक औलादों को समझाना जरूरी’, सूर्या चौहान हत्याकांड पर सीएम योगी ने कहा
3:15 PM
‘दोस्ती की ओट में छूरेबाजी बर्दाश्त नहीं’, सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोले CM योगी
2:50 PM
टीएमसी ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित किया
2:39 PM
बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी शाम 4:30 बजे फेसबुक के जरिए जनता को संबोधित करेंगी
1:37 PM
ट्विशा केस: CBI आरोपी सास गिरिबाला के घर पर मौजूद, क्राइम सीन कर रही रीक्रिएट
1:25 PM
मेरठ: पैसों के विवाद में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, शव नाले में फेंका; आरोपी गिरफ्तार
1:10 PM
ट्विशा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह ने सीबीआई को उस रात के घटनाक्रम की जानकारी दी
1:08 PM
नेपाल के नेता रवि लामिछाने आज से भारत दौरे पर, BJP मुख्यालय में स्वागत की तैयारी
12:51 PM
सूर्या चौहान मर्डर केस: असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, अथॉरिटी ने चस्पा किया नोटिस
12:49 PM
देहरादून: MDDA ने जामा मस्जिद परिसर सील किया, कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
12:39 PM
NEET UG री-एग्जाम पर PIL दायर, 21 जून की परीक्षा CBT मोड में कराने की मांग
12:30 PM
पंजाब: लुधियाना में नट बोल्ट फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत
12:27 PM
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जय कुमार को राजस्थान का संगठन सचिव नियुक्त किया
12:12 PM
कर्नाटक: सिद्धारमैया से पिछड़े समुदायों के 25 संतों ने बेंगलुरु में मुलाकात की
11:56 AM
मई में कुल जीएसटी राजस्व 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ
11:49 AM
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को देंगे
11:35 AM
रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM और डिफेंस मिनिस्टर से बातचीत की
11:29 AM
छत्तीसगढ़ कोल स्कैम: आरोपी नारायण साहू ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की
11:16 AM
पश्चिम बंगाल: सीएम शुभेंदु की कैबिनेट में मनोज ओरांव और गौरी शंकर घोष मंत्री बने
11:14 AM
शुभेंदु कैबिनेट विस्तार: स्वपन दासगुप्ता, अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शंकर घोष ने शपथ ली
11:13 AM
शुभेंदु कैबिनेट विस्तार: मालती रॉय, इंद्रनील खान, अजय पोद्दार ने मंत्री पद की शपथ ली
11:12 AM
शुभेंदु कैबिनेट विस्तार: जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, अरुण दास ने मंत्री पद की शपथ ली
11:04 AM
पश्चिम बंगाल: CM शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार, नबान्न में शपथ ले रहे हैं 35 मंत्री
10:51 AM
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में 5 और जजों की नियुक्ति की सिफारिश पर मंजूरी दी
10:46 AM
पश्चिम बंगाल: लेक टाउन चौराहे पर लगी लियोनेल मेस्सी की मूर्ति को हटाने का काम शुरू
10:42 AM
नई पार्टी शुरू करने की अफवाहों के बीच अन्नामलाई BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे
9:39 AM
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी
9:00 AM
लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी
8:42 AM
पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू
7:19 AM
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया
6:26 AM
बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल
6:17 AM
1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
5:49 AM
लेबनान में बढ़े इजरायली हमले का असर, कच्चे तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा उछाल
5:46 AM
लेबनान में फिर जंग तेज, नेतन्याहू ने लेबनान में सैन्य ऑपरेशन विस्तार को दी मंजूरी
5:00 AM
दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर इजरायली सेना का कब्जा
3:31 AM
US-Iran वार्ता में विवाद के बीच ड्राफ्ट MOU में बदलाव करेगा तेहरान
3:16 AM
दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, सड़क चौड़ीकरण के लिए 150 निर्माणों पर कार्रवाई
2:43 AM
दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
1:45 AM
कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस
1:13 AM
इजरायल में फिर हमला! वेस्ट बैंक में कार ने दो लड़कियों को कुचला
12:06 AM
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, 35 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









