सुप्रीम कोर्ट: सीबीआई सब इंस्पेक्टर प्रशिक्षुओं को नसीहत, निष्पक्ष जांच कर अदालतों को न्याय देने में मदद करें

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Mon, 03 Jan 2022 11:06 PM

जस्टिस दिनेश माहेश्वरी (फाइल फोटो) AMMP 24 News

आपको बता दें, सीबीआई के सब इंस्पेक्टर प्रशिक्षुओं को सुप्रीम कोर्ट के जज दिनेश माहेश्वरी ने सोमवार को निष्पक्षता से जांच करते हुए अदालतों को न्याय देने में मदद करने की नसीहत दी। 24वें अलंकरण समारोह में जस्टिस माहेश्वरी ने कहा, सीबीआई एक ऐसी प्रतिष्ठित एजेंसी बन गई है जिस पर आम जनता से लेकर शीर्ष अदालत तक भरोसा करते हैं। उसकी इस प्रतिष्ठा को कायम रखना आप की जिम्मेदारी है। सोमवार को 37 सब इंस्पेक्टर सीबीआई अकादमी से पास हुए।

जस्टिस माहेश्वरी ने कहा, जितना ज्यादा भरोसा आप पर होगा उतनी ही आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज जांच में अफसरों के सामने कई चुनौतियां होती हैं। युवा अफसरों को निरंतर अपनी समझ को बढ़ाते रहना होगा। यह आगे बहुत उपयोगी होगा। जब भी अदालतों को किसी मामले में अधिक पुष्ट साक्ष्य की जरूरत महसूस होती हे सबसे पहले सीबीआई पर भरोसा किया जाता है। जस्टिस माहेश्वरी ने युवा अफसरों से अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ अदा करने की सीख दी।au

Related posts

यूपी इलेक्शन 2022: आम आदमी पार्टी का लोक लुभावना वादा, सरकार बनी तो सबका फायदा, घोषणा पत्र को ‘केजरीवाल का गारंटी पत्र’ दिया नाम

Shahrukh Khan

मानवता की मिसाल बने, यूपी के जिला बहराइच थाना बौण्डी के सिपाही अमित कुमार मिश्रा ने एक युवती को अपना ब्लड देकर बचाई जान

Shahrukh Khan

, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की एक मीटिंग जिला बिजनौर में संपन्न जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आशिर अंसारी रहें,जिसकी चर्चा महिला उत्पीडन के मुद्दे पर हुई

Shahrukh Khan

Leave a Comment