इलेक्शन 2022:चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश:पांचों राज्यों में 15 जनवरी तक रोड शो-पदयात्रा पर रोक, रात 8 बजे से लगेगा कैंपेन कर्फ्यू,

Aftab Khan ×××××××Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Sat, 08 Jan 2022 04:16 PM

पांचों राज्यों में 15 जनवरी तक रोड शो-पदयात्रा पर रोक – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने कई अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पांचों चुनावी राज्यों में रोड शो, पदयात्रा, साइकल या वाहन रैली पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कैंपेन कर्फ्यू लागू रहेगा। यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेगा।
चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश
जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांचों चुनाव राज्यों में 15 जनवरी तक रैली, रोड शो आदि की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फिजिकल चुनावी रैलियों की इजाजत नहीं होगी। किसी भी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा चुनाव में जीत के बाद भी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल 5 लोग ही जा सकते हैं। 15 जनवरी के बाद हालात का जायजा लेकर चुनाव आयोग फैसला लेगा।

सात चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
बताते चलें कि, पांचों राज्यों में सात चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में पहले दौर का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठवां चरण तीन मार्च और अंतिम चरण सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा। यहां 27 फरवरी को पहले दौर और 3 मार्च को अंतिम दौर का मतदान होगा। सभी राज्यों में 10 मार्च को मतगणना होगीau

Related posts

चेतावनी: डब्ल्यूएचओ चीफ बोले- महामारी अभी गई नहीं, यह तब ही खत्म होगी जब दुनिया चाहेगी,

Shahrukh Khan

मध्य प्रदेश: नाम बदलने का अभियान जारी, शिवराज का ऐलान- कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा मिंटो हॉल ,

Shahrukh Khan

घर का भेदी लंका ढाए: दिल्ली  पुलिस के दो सिपाही 32 लाख की लूट,गैंगस्टर्स के सपोर्ट समेत कई मामलों में हुए गिरफ्तार,

Shahrukh Khan

Leave a Comment