यूपी इलेक्शन 2022: 24 घंटे में भाजपा को फिर बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

Aftab Khan Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Wed, 12 Jan 2022 04:50 PM

मां0 राज्यपाल जी को मंत्री दारा सिंह चौहान का इस्तीफा पत्र:-फोटो: AMMP 24 News

आपको बता दें, यूपी में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के 24 घंटे के अंदर ही योगी सरकार के एक और मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनका सपा में जाना तय माना जा रहा है। दारा सिंह चौहान योगी सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के साथ के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाया गया है। उन्होंने योगी सरकार पर दलितों व पिछड़ों के आरक्षण से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन भेज दिया है। दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसकी जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि ‘सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी दारा सिंह चौहान का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएंगे… भेदभाव मिटाएंगे! ये हमारा समेकित संकल्प है!  उन्होंने कहा कि सबको सम्मान सबको स्थान।au

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा राज कुमार को सामाजिक संरक्षण प्रमुख बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

दिल्ली में मोदी-पुतिन की मुलाकात, पीएम बोले- दुनिया में कई चीजें बदलीं, पर हमारी दोस्ती कायम रही,

Shahrukh Khan

Gujarat Election: सोमनाथ में दिखा केजरीवाल का नया रूप, सियासी सवाल पर जोड़े हाथ

Shahrukh Khan

Leave a Comment