Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

योगी की नई कैबिनेट में:अनुपमा जैसवाल,अंजुला,और अदिति समेत इन महिला विधायकों की लग सकती है लॉटरी, इनके भी नाम की चर्चा

0

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Sun, 20 Mar 2022 08:47 PM

बहराइच सदर विधायक अनुपमा जैसवाल
F- फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शाम चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यूपी के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपना पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे। योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री सहित करीब चालीस से अधिक मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शासन ने हजारों लोगों की मौजूदगी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में चल रहे विधान परिषद चुनाव में पहले चरण के लिए 21 मार्च और दूसरे चरण के लिए  22 मार्च नामांकन का अंतिम दिन है। इसी के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह रखा है। 24 मार्च को लोक भवन के सभागार में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता का चुना जाएगा।

बताते चलें कि शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सरकार की ओर से विपक्षी दलों के नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा जाएगा।

वहीं, केशव को फिर मिल सकती है जगह, शर्मा की भूमिका बदल सकती है
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हारने के बाद भी योगी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं। प्रदेश के मतदाताओं में करीब सात प्रतिशत कुशवाहा, शाक्य, सैनी और मौर्य मतदाता है। इस वोट बैंक को भाजपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है।

केशव इस वर्ग के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं, लिहाजा पार्टी ने वोट बैंक को साधे रखने के लिए केशव को फिर मंत्रिमंडल में रखने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। मंत्रिमंडल के नए चेहरों में पूर्व एडीजी असीम अरुण, प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह भी शपथ ले सकते है।

वहीं, महिलाओं को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व
योगी मंत्रिमंडल में पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बड़ी भूमिका दी जा सकती है। वहीं बहराइच की अनुपमा जैसवाल तथा अंजुला माहौर, गुलाब देवी, अदिति सिंह, प्रतिभा शुक्ला, महिलाओं में कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है।

वहीं कुछ बाहर भी हो सकते हैं मंत्री
योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बार मौका देने के पक्ष में नहीं है। ऐसे कुछ कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री जिनकी छवि ठीक नहीं रही है, जिनसे कार्यकर्ता और विचार परिवार से जुड़े संगठन नाराज है उन्हें इस बार सरकार की जगह संगठन में काम करने का मौका दिया जा सकता है।

उधर अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्य सचिव डीएस मिश्र, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत कई अधिकारियों ने शनिवार को शपथ ग्रहण स्थल का जायजा लिया। सहगल ने बताया कि स्टेडियम की क्षमता करीब 75 हजार की है, इसी के मद्देनजर बाकी तैयारियां की जा रहीं हैं।