सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 12–मई–2026–मंगलवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 12 MAY 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

Bengal: चंद्रनाथ की हत्या में यूपी-बिहार से तीन गिरफ्तार; डेढ़ महीने पहले रची गई साजिश, पुलिस रिमांड पर आरोपी
Tue, 12 May 2026 05:42 AM
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया का और दो आरोपी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल, तीनों आरोपी 13 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) को संदेह है कि हत्या की साजिश एक से डेढ़ महीने पहले रची गई। जांच एजेंसियां हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही हैं।
यूपी और बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया से राज सिंह और बिहार के बक्सर से मयंकराज मिश्रा और विक्की मौर्य को रविवार को पकड़ा गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों में से एक पेशेवर शूटर है। पुलिस तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल लाई और सोमवार को उत्तर 24 परगना की बारासात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एफआईआर में सबूत नष्ट करने की धारा भी जोड़ी गई है।
रेकी के बाद वारदात को दिया गया अंजाम
अधिकारियों के मुताबिक, बेहद पेशेवर तरीके से रची साजिश के तहत हमलावरों ने वारदात से पहले चंद्रनाथ की रेकी की और अपनी पहचान छिपाने के लिए सावधानियां बरतीं। साजिश व हत्या में आठ लोग शामिल थे। छह मई की रात मध्यमग्राम के दोहरिया में चंद्रनाथ की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
टोल प्लाजा पर भुगतान से सुराग
इस हत्या में इस्तेमाल कार झारखंड से लाई गई थी। कार बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी, जहां टोल ऑनलाइन यूपीआई के जरिये चुकाया गया था। इसी डिजिटल भुगतान से मिले मोबाइल नंबर और तकनीकी सुरागों से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।
Bahraich News: स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग, मची भगदड़
Tue, 12 May 2026 12:43 AM

बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग। – फोटो : F – फोटो AMMP 24 News Live TV
बहराइच। शहर के झिंगहाघाट स्थित स्टैंड पर सोमवार दोपहर खड़ी निजी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस से लपटें उठती देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई।
नगर कोतवाली इलाके के निवासी लईक बहराइच-नवाबगंज मार्ग पर निजी बस चलाते हैं। सोमवार सुबह बस चालक शारिक यात्रियों को लेकर नवाबगंज से बहराइच पहुंचे थे। यात्रियों को उतारने के बाद उन्होंने बस को रामगांव के झिंगहाघाट स्थित बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया। चालक के अनुसार, दोपहर में अचानक बस के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर मौजूद यात्री व अन्य लोग अनहोनी की आशंका से इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है
Dehradun News: आरटीओ इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेने का आरोप, बंधक बनाया
Tue, 12 May 2026 02:01 AM

परिवहन विभाग के एक इंस्पेक्टर पर हर्रावाला क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी से हर महीने रिश्वत लेने का आरोप लगा है। हर बार की तरह जब वह सोमवार को पहुंचा तो लोगों ने उसे दुकान का शटर लगाकर अंदर बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक आरटीओ इंस्पेक्टर दुकान के अंदर बैठा हुआ है। लोगों का आरोप है कि वहां के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से इंस्पेक्टर हर महीने रिश्वत लेता है। यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है। सोमवार को जब वह वसूली के लिए पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। करीब दो घंटे बाद इंस्पेक्टर को शटर से बाहर निकाला गया। इसके बाद भी लोगों ने उसे जाने नहीं दिया। इतना ही नहीं इंस्पेक्टर से परेशान लोगों ने एक पोस्टर भी छपवाया। इसमें लिखा है मैं देहरादून आरटीओ हूं। बिना पैसे लिए गाड़ियां नहीं चलने दूंगा। इस पर आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी का कहना है कि परिवहन सचिव ने इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं को जांचा जा रहा है।
Bahraich News: दो कारों में भिड़ंत, एक में लगी आग, सात गंभीर
Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST

फखरपुर। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रुकनापुर के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों पर सवार सात लोग जख्मी हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के तुरंत बाद एक कार में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले उसमें सवार लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। इससे बड़ी घटना बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार लखनऊ की ओर से बहराइच की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी कार बहराइच से लखनऊ की तरफ जा रही थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर दोपहर 12 बजे के आसपास रुकनापुर के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। इससे एक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने दोनों कारों में फंसे लोगों को तुरंत बाहर निकाला। हादसे में एक कार पर सवार चेतराम (60), मिथिलेश (40) निवासी सुवागड़ा थाना फखरपुर, मीना कुशवाहा (45), अगम सिंह तथा अमूल्य कुशवाहा (17) निवासी बहराइच घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार बाराबंकी निवासी रुद्र प्रताप (46) और जितेंद्र सिंह (48) जख्मी हो गए।कुंडासर चौकी प्रभारी पीएन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस के सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया।
घायलों को उतारते ही कार में लगी आग
घायलों को वाहनों से निकालते ही एक कार में आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। पास के मदरसे के शिक्षक हाफिज शफीउद्दीन, हाफिज इस्लामुद्दीन, हाफिज सफीउद्दीन और हाफिज शाहिदउद्दीन ने हिम्मत दिखाते हुए मदरसे में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। राहगीरों ने भी मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान डेढ़ घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया
सुप्रीम कोर्ट की डिजिटल पहल: CJI सूर्यकांत ने लॉन्च किया ‘वन केस वन डेटा सिस्टम’, जानें आपके लिए कैसे फायदेमंद
Mon, 11 May 2026 12:57 PM
सीजेआई सूर्यकांत ने न्यायपालिका को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए वन केस वन डेटा पहल की शुरुआत की है। इसके तहत देशभर के हाईकोर्ट, जिला और तालुका अदालतों के मामलों की जानकारी को एकीकृत डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे केस मैनेजमेंट और डेटा समन्वय बेहतर होगा।

देश की न्यायिक व्यवस्था को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सूर्यकांत ने सोमवार को दो बड़ी पहल की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट में दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि न्यायपालिका वन केस वन डेटा नामक नई डिजिटल पहल शुरू कर रही है।
सूचनाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा
सीजेआई ने कहा कि वन केस वन डेटा पहल के तहत देशभर के सभी हाईकोर्ट, जिला अदालतों और तालुका अदालतों की बहु-स्तरीय सूचनाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इस सिस्टम में किसी केस से जुड़ी अलग-अलग अदालतों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी, जिससे केस ट्रैकिंग और प्रबंधन अधिक प्रभावी हो सकेगा।विज्ञापन
क्या है इस पहल का उद्देश्य?
- उन्होंने कहा कि न्यायपालिका एक ऐसे आधुनिक केस मैनेजमेंट सिस्टम की दिशा में काम कर रही है, जो अदालतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करे और मामलों की सुनवाई प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाए।
- इस पहल का उद्देश्य न्यायिक डेटा को एकीकृत करना, केस रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप से जोड़ना और अदालतों में लंबित मामलों की निगरानी को आसान बनाना है।
- सीजेआई ने कहा कि यह पहल देश की अदालतों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को तेज और अधिक पारदर्शी बनाएगी।
- इससे न केवल न्यायिक प्रशासन को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों, वकीलों और न्यायपालिका से जुड़े अन्य पक्षों को भी सुविधा होगी।
सु सहायता चैटबॉट भी किया लॉन्च
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर सु सहायता नाम का एआई आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है। यह चैटबॉट नागरिकों और वादियों को सुप्रीम कोर्ट की सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है।
- सीजेआई ने बताया कि इस चैटबॉट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के सहयोग से तैयार किया है।
- सु सहायता उपयोगकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी प्रक्रियाओं, जरूरी दिशा-निर्देशों, फाइलिंग सिस्टम, केस संबंधी जानकारी और अन्य सेवाओं तक सरल तरीके से पहुंचने में मदद करेगा।
- उन्होंने कहा कि इस तकनीक का उद्देश्य आम लोगों के लिए न्यायिक सेवाओं को अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है।
- एआई आधारित यह सिस्टम नागरिकों को वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी ढूंढने में मदद करेगा और अदालत से संबंधित प्रक्रियाओं को समझने में सहायक होगा।
सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारियों और बार सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीजेआई ने कहा कि न्यायपालिका आने वाले समय में भी तकनीक आधारित सुधारों पर जोर देती रहेगी, ताकि आम नागरिकों को अधिक सुगम और प्रभावी न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Damoh News: पीएम आवास की किस्त के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, छह हजार लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
Mon, 11 May 2026 08:00 PM
दमोह जिले की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के बदले रिश्वत मांगने पर सागर लोकायुक्त ने पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी को 6 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। चौकीदार गुड्डा रैकवार भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सागर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार दोपहर पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पंचायत भवन में की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार तेजगढ़ निवासी महेंद्र कोष्ठी की पत्नी के नाम पीएम आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि दूसरी किस्त जारी करने के बदले पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी ने 15 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित का कहना है कि रकम नहीं देने पर उसकी किस्त रोक दी गई थी। मामले में सरपंच प्रतिनिधि पर भी रुपए मांगने के आरोप लगाए गए हैं
महेंद्र कोष्ठी ने बताया कि उसने पहले चार हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन लगातार हो रही मांग से परेशान होकर 16 अप्रैल को सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को महेंद्र पंचायत भवन पहुंचा और सचिव को 6 हजार रुपए दिए। सचिव ने तुरंत रकम चौकीदार गुड्डा रैकवार को थमा दी।
इसी दौरान पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया। केमिकल लगे नोटों की पुष्टि के लिए जब दोनों के हाथ धुलाए गए तो लाल रंग निकल आया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। लोकायुक्त निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने बताया कि पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी और चौकीदार गुड्डा रैकवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि जिले में पिछले एक सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 5 मई को जबलपुर नाका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को नौकरी बहाली और जांच खत्म कराने के नाम पर 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।
खाकी में घूसखोर: सिर्फ 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI, पुलिस अधीक्षक ने तुरंत किया निलंबित
Mon, 11 May 2026 11:37 AM
चंद्रपुर थाना के एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने विभागीय छवि धूमिल करने और पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण को गंभीर मानते हुए आरोपी एएसआई को रक्षित केंद्र सक्ती संबद्ध करने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना चंद्रपुर में ग्राम बालपुर निवासी शिवप्रसाद बरेठ के खिलाफ श्रीमती सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 47/26 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) और 191(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इस प्रकरण की जांच एएसआई एस.एन. मिश्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
null
आरोप है कि मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले एएसआई मिश्रा ने शिवप्रसाद बरेठ से 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी बिलासपुर से की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी को पता चला कि आरोपी एएसआई पहली किश्त के रूप में पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका है, जबकि शेष 20 हजार रुपये लेना बाकी था।
इसके बाद एसीबी बिलासपुर ने ट्रैप की योजना बनाई। शनिवार 10 मई 2026 को प्रार्थी ने आरोपी एएसआई को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा में शेष रकम देने के लिए बुलाया। जैसे ही एएसआई मिश्रा ने 20 हजार रुपये की दूसरी किश्त ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद की।
एसीबी सूत्रों के मुताबिक आरोपी एस.एन. मिश्रा के खिलाफ लगातार रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मामले के सामने आने के बाद सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 12 मई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

12-MAY-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 12-MAY-2026
पढ़ें 11 मई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 12 मई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
Tue, 12 May 2026 05:30 AM

05:00 AM, 12-May-2026
Himachal News: फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, एफआईआर करने, एसआईटी बनाने के आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के गंभीर आरोपों पर कहा कि यदि कोई संज्ञेय अपराध बनता है, तो एसपी ऊना तुरंत एफआईआर दर्ज करें। जानें पूरा मामला…
05:27 AM, 12-May-2026
विदेशी मुद्रा भंडार बचाने की चुनौती: क्यों जरूरी है सोना, तेल और खाद के मोह पर लगाम? जानिए

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है। भारत अपनी तेल जरूरतों का 89% और उर्वरक का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिसकी कीमतें युद्ध के कारण लगभग दोगुनी हो गई हैं। इसके अतिरिक्त, सोने के भारी आयात और डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपया कमजोर हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सोने, ईंधन और खाद्य तेल के विवेकपूर्ण इस्तेमाल की अपील की है ताकि व्यापार घाटे को कम किया जा सके।
04:53 AM, 12-May-2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से मुलाकात पर टिकी निगाहें, व्यापारिक तनाव कम होने की उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। दिग्गज अमेरिकी कारोबारियों की मौजूदगी और सकारात्मक कूटनीति के जरिए ट्रंप, चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों का नया अध्याय लिखने की तैयारी में हैं। ट्रंप की इस यात्रा के बारे में विस्तार से जानिए…
04:52 AM, 12-May-2026
खास खबर: हाईराइज सोसायटियों के फ्लैटों में रोजाना जन्म ले रहे दो बच्चे, दाई करा रहीं डिलीवरी, ऐसे हुआ खुलासा

हाईराइज सोसायटियों में रोजाना दो बच्चों का जन्म फ्लैटों में हो रहा है। नगर निगम के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के 100 फीसदी अस्पताल प्रसव के दावे के विपरीत हैं।
04:52 AM, 12-May-2026
Mandi News: सरकार और प्रशासन पर वोट चोरी का लगाया आरोप
Government and administration accused of vote theft
04:47 AM, 12-May-2026
केरल में CM पर सस्पेंस बरकरार: दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता सुधाकरन; बोम्मई बोले- दूसरों के सहारे चल रही पार्टी

केरल में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 140 में से 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। 4 मई को नतीजे घोषित किए गए, लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री का नाम नहीं तय कर सकी है। वहीं, भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।
04:45 AM, 12-May-2026
Delhi Weather: उमस और कड़ी धूप ने छुड़ाए दिल्लीवासियों के पसीने, आज फिर हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
04:40 AM, 12-May-2026
MCD: दिल्ली की छवि सुधारने के लिए एमसीडी का बड़ा एक्शन प्लान, विदेशी शहरों की तरह चमकेगी राजधानी

राजधानी को साफ, सुंदर, व्यवस्थित और समस्या मुक्त बनाने के लिए एमसीडी ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।
04:37 AM, 12-May-2026
Assam CM Oath LIVE: हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार संभालेंगे कमान, गुवाहाटी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

Assam CM Himanta Biswa Sarma Shapath Grahan Samaroh Live: आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी देखेगा। गुवाहाटी के खानापारा में होने वाले समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार सत्ता संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। भाजपा इस शपथ ग्रहण को पूर्वोत्तर में अपनी लगातार मजबूत होती पकड़ के प्रतीक के तौर पर पेश कर रही है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। अब नजरें नए मंत्रिमंडल और हिमंत सरकार के अगले बड़े संदेश पर टिकी हैं। इस समारोह की हर हलचल पर अमर उजाला की नजर है। कौन बनेगा मंत्री? कब पहुंचेंगे दिग्गज और मंच से क्या होगा बड़ा संदेश? पढ़ें शपथ ग्रहण की पल-पल की अपडेट…
04:35 AM, 12-May-2026
Mandi News: मकानों पर गिरे पेड़, वाहन क्षतिग्रस्त, सड़कें बंद

Trees fell on houses, vehicles damaged, roads closed
04:30 AM, 12-May-2026
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस : सेवा, संवेदनशीलता, करुणा व साहस की मिसाल हैं नर्स; स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी
आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में नर्सों की भूमिका केवल इलाज तक सीमित नहीं है। मरीजों को मानसिक सहारा देना, उनके परिजनों को समझाना और सकारात्मक माहौल बनाना भी उनकी अहम जिम्मेदारी है।
04:29 AM, 12-May-2026
Tamil Nadu: चुनाव के बाद अन्नाद्रमुक में फूट, पलानीस्वामी और वेलुमणि को सदन में नेता बनाने पर विधायक दो-फाड़

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के भीतर मतभेद गहरा गए हैं। पार्टी के विधायक दो गुटों में बंट गए हैं, जिनमें एक गुट पलानीस्वामी को और दूसरा वेलुमणि को विधानसभा में दल का नेता बनाने की मांग कर रहा है। विधानसभा सत्र में दोनों गुट अलग-अलग पहुंचे। पार्टी की चुनावी हार के बाद नेतृत्व बदलने की मांग तेज हो गई है।
04:22 AM, 12-May-2026
Mandi News: युवा मांग रहे नौकरी, बुजुर्ग स्वच्छ वार्ड
Youths are seeking jobs, the elderly are cleaning wards
04:11 AM, 12-May-2026
बड़ी लापरवाही: दरवाजे की कुंडी उखाड़ वन स्टॉप सेंटर से भाग गईं दो युवतियां, सीसीटीवी कैमरों से की तलाश

पुलिस सुरक्षा में भेजी गईं युवतियों के लापता होने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे। रात में ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं। युवतियां दरवाजा खोलकर केंद्र के पीछे जाती नजर आईं।
04:10 AM, 12-May-2026
Mandi News: अफीम के पौध किए नष्ट, चरस बरामद, तीन गिरफ्तार
Opium plants destroyed, hashish recovered, three arrested
04:04 AM, 12-May-2026
रूमेटिक हार्ट डिजीज: डिगॉक्सिन से हार्ट फेल होने का खतरा कम, 12 अस्पतालों में 1759 मरीजों पर किया अध्ययन

एम्स दिल्ली के कार्डियोलॉजी एंड कार्डियोथोरेसिक साइंसेज सेंटर के डॉ. गणेश कार्तिकेयन की इस अध्ययन में अहम भूमिका रही। यह अध्ययन जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के मई 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है। मरीजों पर 25 फरवरी 2022 से 31 अगस्त 2024 के बीच अध्ययन किया गया


















Mon, 11 May 2026 09:30 PM


09:29 PM, 11-May-2026
तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर पद का चुनाव: TVK के प्रभाकर ने भरा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन; निर्विरोध जीतना लगभग तय

तमिलगा वेत्री कड़गम के विधायक जेसीडी प्रभाकर ने तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

09:28 PM, 11-May-2026
Dehradun: पुलिस को गोली दे रहा गाली देने वाला गायक मासूम; बार-बार दून आकर बयान देने में कर रहा आनाकानी

डीएवी कॉलेज में मंच से गाली देने के मामले में डालनवाला थाने में मासूम शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने उसे तलब किया है लेकिन वह दून आकर बयान दर्ज नहीं करवा रहा है।
09:27 PM, 11-May-2026
चोरों के निशाने पर मंदिर: चांदी का मुकुट और आंख के साथ पूजा के बर्तन उठा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

भदोही जिले के अष्टभुजा मंदिर में चोरों ने घुसकर चांदी का मुकुट व आंख के साथ पूजा के बर्तन पर हाथ साफ कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई।
09:27 PM, 11-May-2026
Meerut News: 20 को बंद रहेंगी दवा की दुकाने
Medicine shops will remain closed on 20th
09:25 PM, 11-May-2026
रोहतक: हड़ताली सफाई कर्मचारियों से 11दिन बाद बातचीत को पहुंचे मेयर
रोहतक: हड़ताली सफाई कर्मचारियों से 11दिन बाद बातचीत को पहुंचे मेयर
09:24 PM, 11-May-2026
लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर, अभय सिंह-राकेश सिंह पर कटाक्ष
लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर, अभय सिंह-राकेश सिंह पर कटाक्ष
null
09:23 PM, 11-May-2026
Delhi NCR News: भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान में संगठन से लेकर एआई तक का दिया जा रहा प्रशिक्षण
BJP’s mega training campaign provides training on everything from organisation to AI.
09:23 PM, 11-May-2026
Bihar: दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर में हथियारबंद बदमाशों ने बोला धावा, संचालक को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये

Bihar News:जमुई के पवना गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी सेंटर में घुसकर संचालक को बंधक बनाया और एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। पढ़े पूरी खबर…
09:22 PM, 11-May-2026
Meerut: “बुलडोजर अपराधियों पर चलाओ, मासूम परिवारों पर नहीं” के नारों के साथ सेक्टर 3 में महिलाओं का धरना जारी
Meerut: “बुलडोजर अपराधियों पर चलाओ, मासूम परिवारों पर नहीं” के नारों के साथ सेक्टर 3 में महिलाओं का धरना जारी
09:22 PM, 11-May-2026
Muzaffarnagar: ’80 प्रतिशत भारत का हो चुका भगवाकरण, बंगाल के बाद यूपी की बारी’, पूर्व डिप्टी CM ने कही ये बात
डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भगवाकरण का मतलब दूसरे धर्म का अपमान नहीं है, भगवा समृद्धि का प्रतीक है। जो बंगाल में हुआ, वो अब यूपी में होगा और भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
09:21 PM, 11-May-2026
Noida News: दस महीने से नहीं मिला वेतन, नहीं भर पा रहे बच्चों की फीस
Haven’t received salary for ten months, unable to pay children’s fees
09:21 PM, 11-May-2026
Meerut News: ट्रांसपोर्टरों ने किया 21 से 23 तक चक्का जाम का ऐलान

Transporters announced a road blockade from 21st to 23rd.
09:20 PM, 11-May-2026
Meerut News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल, मेरठ रेफर
रोहटा निवासी अभिषेक पुत्र मनोज सोमवार को दोपहर के समय अपने साथी अंकुश पुत्र कैलाश के साथ बाइक से किसी कार्य से मेरठ जा रहा था।
09:20 PM, 11-May-2026
Mathura: हाईवे पर आधी रात ट्रक में घुसी स्कार्पियो, बन गई आग का गोला; तीन छात्र गंभीर घायल

देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। राहगीरों की सूचना पर जैंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जलती गाड़ी के अंदर फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कार में लगी आग को बुझाया गया।
09:20 PM, 11-May-2026
Noida News: एडीएम ने फीडबैक असंतुष्ट मिलने पर विभागों को लगाई फटकार
The ADM reprimanded departments after receiving unsatisfactory feedback.
09:20 PM, 11-May-2026
Noida News: समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण, जीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठे
Problems were not resolved, they sat on dharna in front of GM office.
09:20 PM, 11-May-2026
Meerut: जैन मिलन महिला शक्ति मेरठ स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
Meerut: जैन मिलन महिला शक्ति मेरठ स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
09:19 PM, 11-May-2026
Meerut: अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला बड़ा अभियान, घंटाघर के दुकानदारों को दी चेतावनी
Meerut: अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला बड़ा अभियान, घंटाघर के दुकानदारों को दी चेतावनी
09:19 PM, 11-May-2026
White House Dinner Attack: ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी की पेशी, कोर्ट में कहा- मैं निर्दोष हूं

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हथियार लेकर घुसने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के आरोपी कोल टोमस एलन ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। आरोपी पर सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर गोली चलाने का भी आरोप है। अदालत में उसके वकीलों ने न्याय विभाग के अधिकारियों को केस से अलग करने की मांग की है।
09:19 PM, 11-May-2026
Charkhi Dadri News: फर्जी बैंक अधिकारी बन फेक मोबाइल एप इंस्टाल करवा खाते से उड़ाए 2.30 लाख रुपये
फर्जी बैंक अधिकारी बन फेक मोबाइल एप इंस्टाल करवा खाते से उड़ाए 2.30 लाख रुपये
09:18 PM, 11-May-2026
हरिद्वार रामशंकर हत्याकांड: अब CBI करेगी जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर देहरादून में दर्ज हुई एफआईआर

घटना आठ दिसंबर 2024 की है। रामशंकर उस दिन घर से अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन रामशंकर के पिता की शिकायत पर खानपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की थी।
09:18 PM, 11-May-2026
Delhi NCR News: दिल्ली को आग से बचाने के लिए बनेगा लंबी अवधि का फायर फाइटिंग मास्टर प्लान
दिल्ली को आग से बचाने के लिए बनेगा लंबी अवधि का फायर फाइटिंग मास्टर प्लान
09:17 PM, 11-May-2026
Meerut News: हिस्ट्रीशीटर पर धमकी देने का आरोप
कालंदी गांव निवासी आशीष ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर प्रमोद पुंडीर उसे लगातार कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
09:17 PM, 11-May-2026
Meerut News: जली कोठी के पास कूड़े के ढेर में आग लगी
A garbage dump near the burnt house caught fire.
09:16 PM, 11-May-2026
एएमयू में छात्राओं का पीछा करने वाले मनचले को पकड़ा, प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नावेद खान ने बताई पूरी बात
एएमयू में छात्राओं का पीछा करने वाले मनचले को पकड़ा, प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नावेद खान ने बताई पूरी बात
09:15 PM, 11-May-2026
Delhi NCR News: नई ईवी पॉलिसी के लिए 700 हितधारकों ने दिए सुझाव
नई ईवी पॉलिसी के लिए 700 हितधारकों ने दिए सुझाव
09:15 PM, 11-May-2026
Meerut News: फैक्टरी जाते समय युवक की रजबहे में गिरकर मौत
A young man died after falling into a drain while going to the factory.
09:15 PM, 11-May-2026
कानपुर: सिंचाई अभाव में उजड़ा शालीमार बाग, लापरवाही से सूखे 2400 पौधे
कानपुर: सिंचाई अभाव में उजड़ा शालीमार बाग, लापरवाही से सूखे 2400 पौधे
09:15 PM, 11-May-2026
Bihar News : मंत्रियों के अब नए ठिकाने, जानिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कौन सा मिला आवास?

Bihar : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों के सरकारी आवास का इंतजार भी खत्म हो गया है। राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के लिए बंगले आवंटित कर दिए हैं।
09:14 PM, 11-May-2026
Meerut News: प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में तोड़फोड़
प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में लगातार हो रही तोड़फोड़ और चोरी की घटनाओं ने स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
09:14 PM, 11-May-2026
कानपुर: सूख गए जलाशय, आबादी वाले इलाकों में घुस रहे प्यासे वन्य जीव
कानपुर: सूख गए जलाशय, आबादी वाले इलाकों में घुस रहे प्यासे वन्य जीव
09:13 PM, 11-May-2026
Noida News: संपत्ती बकाएदारों के लिए भेजा ओटीएस का प्रस्ताव
OTS proposal sent for property defaulters
09:13 PM, 11-May-2026
Delhi News: जल संकट से जूझ रहे दिल्ली के गांव, ऐतिहासिक गांवों की भी हुई अनदेखी | Amar Ujala

Delhi News: जल संकट से जूझ रहे दिल्ली के गांव, ऐतिहासिक गांवों की भी हुई अनदेखी | Amar Ujala
09:13 PM, 11-May-2026
यूपी: प्रदेश में गर्मी की वापसी, 42 के करीब पहुंचा इस जिले का पारा; इन इलाकों में तपिश को लेकर अलर्ट जारी

Weather in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अब लगातार गर्मी बढ़ेगी।
09:12 PM, 11-May-2026
सोने की चमक फीकी, खाद्य तेल पस्त: पीएम मोदी की ‘बचत’ अपील से क्यों सदमे में हैं कारोबारी? जानिए उनकी राय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान के बाद सोमावार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध ज्वेलरी कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गई साथ ही ज्वेलर्स संगठन और मुंबई सरार्फा बाजार से काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं खाद्य तेल की कीमतें अधिक होने की वजह से पहले से ही मांग में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी जा रही है।
09:11 PM, 11-May-2026
Noida News: वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग
Demand to Promote the ‘Work from Home’ Arrangement
09:11 PM, 11-May-2026
MP News: प्रदेश में आरटीओ के चेक पोस्ट नहीं होंगे शुरू, रिव्यू याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दिए आदेश

मध्यप्रदेश में बंद आरटीओ चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने के हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लग गई है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की रिव्यू याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पूर्व आदेश स्थगित किया। याचिका में केंद्र सरकार की नीति के तहत चेक पोस्ट बंद करने का हवाला दिया गया।
09:11 PM, 11-May-2026
पंजाब में भाजपा दफ्तरों पर हमले: जीरकपुर और तरनतारन में नकाबपोश युवकों ने की तोड़फोड़, हंगामे से गरमाई सियासत

हमलावरों ने कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
09:09 PM, 11-May-2026
Noida News: विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
students got placement
09:09 PM, 11-May-2026
Noida News: जिला ओलंपिक का रामाज्ञा स्पोर्ट्स एकेडमी में सफल आयोजन
District Olympics successfully organised at Ramagya Sports Academy
09:08 PM, 11-May-2026
पीएम की सलाह आर्थिक इमरजेंसी की आहट : केजरीवाल
पीएम की सलाह आर्थिक इमरजेंसी की आहट : केजरीवाल
09:07 PM, 11-May-2026
Shimla: सरकारी नौकरी के लिए चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स वाले स्टूडेंट की होगी ड्रग जांच

Shimla: सरकारी नौकरी के लिए चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स वाले स्टूडेंट की होगी ड्रग जांच
09:07 PM, 11-May-2026
Sant Premanad: संत प्रेमानंद के ऐसे भक्त, दांतों से कार खींचते हुए जा रहे वृंदावन, 50 किमी का सफर पूरा; VIDEO

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद से मिलने के लिए एक भक्त दांतों से कार खींचते हुए जा रहे हैं। वह अब तक 50 किमी की यात्रा पूरी भी कर चुके हैं। दांतों से कार खींचकर जा रहे शख्स की भक्ति देख लोग जगह-जगह स्वागत भी कर रहे हैं।
09:07 PM, 11-May-2026
देवाल में 20 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, पद्मश्री बसंती बिष्ट दे रहीं पारंपरिक लोक गायन व लोक संस्कृति का प्रशिक्षण
देवाल में 20 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, पद्मश्री बसंती बिष्ट दे रहीं पारंपरिक लोक गायन व लोक संस्कृति का प्रशिक्षण
09:07 PM, 11-May-2026
Meerut News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ जांच के आदेश
District Magistrate directed to conduct inquiry against Regional Officer, UP Pollution Control Board and others
09:07 PM, 11-May-2026
2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : दिनेश शर्मा

BJP will form government with absolute majority in 2027: Dinesh Sharma


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









