अंधविश्वास : भगवान को खुश करने के लिए नाबालिग लड़कियों को गांव में घुमाया नंगा, ग्रामीणों को सता रही थी सूखे की आशंका . 07 Sep 2021

रिपोर्ट आफताब खान,मानवाधिकार मीडिया परिषद, AMMP 24 News


मध्य प्रदेश के दमोह जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें अंधविश्वास के नाम पर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गईं। यहां पर बारिश के लिए भगवान को खुश करने के लिए नाबालिग लड़कियों को पूरे गांव में नंगा घुमाया गया, इतना ही नहीं लड़कियों को घरों में भीख मांगने पर भी मजबूर किया गया। 

किसी भी ग्रामीण की ओर से घटना के विरोध में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन जांच में जुट गया है। जिले के एसपी का कहना है कि पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़कियों से जबरन ऐसा करवाया गया है या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना दमोह के एक आदिवासी गांव की है। गांव वालों की मान्यता है कि ऐसा करने से गांव में अच्छी बारिश होती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग ने दमोह प्रशासन को नोटिस भेजा है। 

Related posts

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 15–जून–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा मोहम्मद रहीस को जिला श्रम प्रमुख संरक्षण कोरबा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के प्रधान कार्यालय पर एक मीटिंग संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि चेयरमैन एमएस खान रहे

Shahrukh Khan

Leave a Comment