दर्दनाक हादसा: अमरावती में नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, बच्ची समेत तीन के शव बरामद

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया परिषद AMMP 24 News,, Date,,14 Sep 2021 02:44 PM

आपको बता दें, महाराष्ट्र के अमरावती में मंगलवार सुबह दस बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 11 लोगों के वर्धा नदी में डूबने की खबर है।


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी। सुबह दस बजे संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। इसमें सवार 11 लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि नाव पर एक ही परिवार के लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, इसमें एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज में अभियान चलाया जा रहा है!


Related posts

राजस्थानः अलवर नगर परिषद की चेयरमैन और कांग्रेस नेता बीना गुप्ता बेटे के साथ गिरफ्तार, 80 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप,

Shahrukh Khan

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर कार-कैंटर की टक्कर, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत:

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान द्वारा श्री मोहमद सुहेब खान को अल्पसंख्यक का मुख्य संरक्षण उत्तर प्रदेश बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment