गोंडा में: मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास,साथ ही एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

Aftab Khan,,,   मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Wed, 27 Oct 2021 04:13 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – फोटो : AMMP 24 News,

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश जिला गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक जनसभा को
संबंधित करते हुआ, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में जिले को 281 करोड़ के मेडिकल कॉलेज के साथ ही एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सीधे कहा कि हमने जो भी साल 2016 व साल 2019 में वायदे किये वो पूरा करके दिखाया। दंगा करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कही और कहा कि अब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले 2014 व 2015 में दंगे हुए। चुनौती के साथ ही चेतावनी दी कि अब दंगा हुआ तो दंगाइयों की सात पीढियां बीत जाएंगी पर भरपाई नहीं कर पाएंगी। ऐसा इंतजाम किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी परियोजनाओं गिनाते हुए कहा कि मंडल में अब तीन-तीन मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। 2022-23 से गोंडा के मेडिकल कॉलेज में पढाई भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने दूसरे दलों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि किस तरह पुरानी सरकारों में गरीबों का राशन ब्लैक होता था, योजनाएं सत्ता पक्ष के इशारे पर चलती थीं। बिजली नहीं मिलती थी। अब गरीबों को उनका हक मिल रहा है
कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना, सिद्धार्थनाथ सिंह, रमापति शास्त्री, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रेम नरायन पांडे, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, बावन सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम आदि मौजूद रहे।


Related posts

दर्दनाक हादसा जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, दस की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद ने गहरा दुख व्यक्त किया है

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 22–मई–2026–शुक्रवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन 2022 : 90 हजार करोड़ के घाटे में यूपी का विद्युत विभाग, क्या मुफ्त बिजली का चुनावी वादा पूरा हो पाएगा?

Shahrukh Khan

Leave a Comment