बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की पांच महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत,दो गंभीर,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Thu, 28 Oct 2021 09:33 AM

(1) इसी डंपर ने महिलाओं को कुचला। – (2) हादसे के बाद मौके पर जमा हुए पंजाब के किसान।:-फोटो, AMMP 24 News

आपको बता दें,तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं। वीरवार सुबह करीब सवा छह बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने रौंद दिया।

दो महिलाओं की हालत गंभीर
इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक के पांव की हड्डी टूट गई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शवों को अपने कब्जे में प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related posts

यूपी में:बुधवार तेज आंधी आई। साथ में बारिश की सौगात लाई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन 68 कि.मी.प्रतिघंटा की रफ्तार से आई आंधी ने तबाही मचा दी। जिसमें कई मौतें व घायल भी हुए,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा निसार अली को तहसील सचिव बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

कांग्रेस ने बहराइच सदर विधानसभा पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजिनियर जेपी मिश्रा व कैसरगंज से महिला नेत्री गीता सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित

Shahrukh Khan

Leave a Comment