दुखद: बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Sat, 13 Nov 2021 05:46 PM

बसपा सुप्रीमो मायावती। – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें,उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन हो गया। उन्होंने शनिवार (13 नवंबर) को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी।

कई दिन से चल रही थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक, मायावती की मां रामरती काफी दिन से बीमार चल रही थीं। इसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। 

सतीश चंद्र मिश्र ने दी यह जानकारी 
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा, ‘अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर 14 नवंबर को किया जाएगा।’

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा दल सिंह को क्षेत्र सचिव अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा मोहम्मद आशिर अंसारी को जिला अध्यक्ष बिजनौर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

Leave a Comment