बिहार में पत्रकार की हत्या:पूर्णिया में परिजनों ने किया हंगामा, मंत्री लेसी सिंह पर हत्या का आरोप,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Sun, 14 Nov 2021 08:07 AM

परिजनों का हंगामा – फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, बिहार सरकार की मंत्री और धमदाहा विधायक लेसी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हत्या का आरोप मंत्री लेसी सिंह पर लगा है। मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। लेसी का नाम आते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सत्ताधारी दल जदयू पर हमलावर है। विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह के परिजनों ने शनिवार को सरसी थाना के पास शव रखकर प्रदर्शन किया।

विश्वजीत सिंह जिला परिषद् सदस्य अनुलिका सिंह के पति थे और खुद भी जिला परिषद् सदस्य रह चुके थे और राजनीति में सक्रिय थे। इधर नाराज लोगों को शांत कराने पहुंचे एसपी दयाशंकर को भी  विरोध का सामना करना पड़ा। घटना के बाद सरसी थानाध्यक्ष नरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 
मृतक के पिता मनोज सिंह, पत्नी अनुलिका सिंह और मां ने साजिश के तहत हत्या और पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। अनुलिका सिंह ने बताया कि उनके पति रिंटू सिंह साल 2015 में भारी बहुमत से जिप सदस्य पद पर जीते थे। 
पत्नी अनुलिका का आरोप है कि पति रिंटू सिंह खुद धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। क्षेत्र में स्थिति मजबूत होने के कारण यह बात विरोधियों को नहीं पची और साजिश के तहत हत्या करा दिया गया। इसमें मंत्री लेसी सिंह व उनके लोग शामिल हैं।

Related posts

पयागपुर के केबी इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा:

Shahrukh Khan

दर्दनाक हादसा: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार,

Shahrukh Khan

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टैंकर यूपी पुलिस की डायल -112 कार पर पलटा; तीन सिपाहियों की मौत,

Shahrukh Khan

Leave a Comment