पंजाब: केजरीवाल का नया एलान, बोले- सरकार बनी तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये,

Aftab Khan,,, Human Rights cancel AMMP 24 News: Date: Mon, 22 Nov 2021 03:34 PM

अरविंद केजरीवाल। – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब के मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरी गारंटी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये महीने देने का एलान केजरीवाल ने किया।

उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकार जमा करवाएगी। 

वृद्धा पेंशन के अलावा भी मिलेगी ये राशि
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी महिला को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा तो भी उन्हें 1000 रुपये महीना मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा सशक्तीकरण अभियान बनेगा। दुनिया की किसी सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये नहीं जमा करवाए हैं।

Related posts

दर्दनाक बाराबंकी: गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए पांच लोग नदी में डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा शाहाजाद को तहसील सचिव बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Presidential Election 2022: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया वोट, यूपी में सीएम योगी ने भी डाला वोट

Shahrukh Khan

Leave a Comment