Aftab Khan,,, Human Rights Council AMMP 24 News: Date: Fri, 26 Nov 2021 07:39 PM

आपको बता दें, देवास के कन्नौद में एसडीएम प्रिया वर्मा और डीएसपी आशीष पटेल शुक्रवार को विवाह सूत्र में बंध गए। यह वही प्रिया वर्मा हैं, जिन्होंने पिछले साल सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। शिवराज सिंह चौहान ने तो उन्हें चेतावनी भी दी थी। खैर, बाद में मामले का सच भी सामने आया था।
प्रिया वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके फेसबुक पेज पर चार लाख से अधिक लाइक्स हैं और 27 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करती हैं। इस पेज पर भी उनके ज्यादातर फोटो उनकी अलग ही स्टाइल को बयां करते हैं। कभी वाहन रोककर स्कूली बच्चियों से बात करना तो कभी दबंगई के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचना। उनकी इस स्टाइल की वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी हैं।
प्रिया वर्मा इंदौर के गांव मांगलिया की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से हैं। पिता का नाम महेश किरण है। माता-पिता हमेशा ही चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सर्विसेस में जाए।
पहले डीएसपी बनीं, फिर डिप्टी कलेक्टर
प्रिया वर्मा ने साल 2014 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। 2015 में वह डीएसपी बन गई थीं। उन्होंने इसके बाद भी पढ़ाई जारी रखी। 2016 में परीक्षा दी तो वेटिंग लिस्ट में थी। 2017 में डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुई। उस समय प्रदेश में उन्होंने चौथी रैंक हासिल की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा कि वह हर रोज 14 घंटे पढ़ाई करती थीं।
बताते चलें कि, प्रिया वर्मा ने जनवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा के दौरान राजगढ़ में भाजपा नेता को थप्पड़ मार दिया था। उस वक्त प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी। शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी दी थी कि मैडम, आपने कानून की कौन-सी किताब पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटने का अधिकार आपको मिला है?au
