जनपद बहराइच में:120 फ़ीट ऊंचे तिरंगे से सुशोभित होगा घण्टाघर चौराहा तिरंगा हमारे आजादी का प्रतीक: सदर विधायिका

Aftab Khan,,,,,,,,,,, Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: 14 Dec 2021

बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व बीजेपी कार्यकर्ता:- फोटो: AMMP 24 News

आपको बता दें, बहराइच।शाही घंटाघर पार्क़ में मंगलवार को सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व नगर पालिका के सहयोग से ऐतिहासिक 120 फ़ीट ऊँचे तिरंगे झंडे को स्थापित करने के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। सदर विधायिका ने कहा कि तिरंगा हमारे आजादी का प्रतीक है।अशफाक उल्ला खां ने भी आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया था। इसलिए यह हिन्दुस्तान की आजादी का झंडा है, यह किसी सम्प्रदाय या वर्ग को इंगित करने के लिए नहीं है। बताते चलें कि, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रस्ताव एवं प्रयास से शाही घंटाघर पार्क पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जिसकी ऊंचाई 120 फीट (36मीटर) है जिसमें 40×60 का राष्ट्रीय ध्वज झंडा लगेगा जिसका भूमि पूजन मंगलवार दोपहर घंटाघर चौराहे पर सदर विधायिका द्वारा सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, प्रतिनिधि करन वीर सिंह, जमुनहा ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल,नगर अध्यक्ष विपिन यज्ञसैनी,अजय प्रताप सिंह अज्जू कन्हैया सोनी,सुदामा मिश्रा,सुनील श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, आनंद जायसवा,मंजुला पाठक,रीति मुरारी,मुरारी श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव,दुर्गेश पांडेय,सरिता निगम,ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी व अन्य लोग मौजूद रहे

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा सरताज अहमद को जिला उपाध्यक्ष अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा जयचन्द गौतम को जिला सचिव अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, तीन घायल,

Shahrukh Khan

Leave a Comment