हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, तीन घायल,

Aftab Khan ×××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Mon, 04 Jul 2022 11:20 Am

तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल, पुलिस मौके के लिए गई है और राहत और बचाव किया जा रहा है.f फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।

बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है। au

Related posts

बहराइच की स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: क्रेन टूटने से नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल.

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन 2022: आम आदमी पार्टी का लोक लुभावना वादा, सरकार बनी तो सबका फायदा, घोषणा पत्र को ‘केजरीवाल का गारंटी पत्र’ दिया नाम

Shahrukh Khan

कोरोना कर्फ्यू में छूट: यूपी में अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें व बाजार, सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहे

Shahrukh Khan

Leave a Comment