दिल्ली दंगा केस में पहली सजा: दिनेश यादव को पांच साल की जेल, एक घर में आग लगाने वाले दंगाइयों की भीड़ का था हिस्सा

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Thu, 20 Jan 2022 01:12 PM

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा. (फाइल फोटो: AMMP 24 News

आपको बता दें, दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को फरवरी 2020 के दंगों के सिलसिले में दोषी ठहराए गए पहले व्यक्ति दिनेश यादव को पांच साल की सजा सुनाई। पिछले महीने, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने उसे एक घर में आग लगाने वाली दंगाइयों की भीड़ का हिस्सा होने के लिए दोषी ठहराया था। दंगों के मामलों में यह पहली सजा है। यादव को 12,000 रुपये का जुर्माना भरने का भी निर्देश दिया गया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यादव दंगाई भीड़ का सक्रिय सदस्य था। 25 फरवरी की रात मनोरी नाम की 73 वर्षीय महिला के घर में तोड़फोड़ और आग लगाने में शामिल था। मनोरी ने आरोप लगाया था कि जब उनका परिवार मौजूद नहीं था तो लगभग 150-200 दंगाइयों की भीड़ ने उनके घर पर हमला किया। साथ ही सभी सामान और यहां तक कि भैंस को भी लूट लिया।

बताते चलें कि, 25 वर्षीय यादव को 8 जून 2020 को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसके खिलाफ 3 अगस्त 2021 को आरोप तय किए। जिसमें उसने दोषी नहीं होने का अनुरोध किया और मुकदमे का दावा किया। उन्हें छह दिसंबर को दोषी ठहराया गया था।au

Related posts

भारत में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। अगर आंकड़ों के आधार पर बात करें तो अंग्रेजी, स्पैनिश और मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन 2022: 24 घंटे में भाजपा को फिर बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा

Shahrukh Khan

दो धर्मों के बालिग जोड़े की शादीशुदा जिंदगी में किसी को भी हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं  हाईकोर्ट:

Shahrukh Khan

Leave a Comment