26 जनवरी 2022: गणतंत्र दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के प्रधान कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: 26 Jan 2022

एमएस खान चेयरमैन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद
आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद

आपको बता दें, आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। सबसे पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है। दरअसल इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इस के 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे।

यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे जोड़े रखता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में यह तैयार हुआ था।

संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी। लेकिन दोस्तों, आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। एक होकर प्रयास करने से श्रेष्ठ और विकसित भारत का निर्माण होगा ______________________________________ __________________ ____ ______ आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद

Related posts

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 09–Oct–2026–शुक्रवार गुड मॉर्निंग, AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

यूपी चुनाव के,पांचवें चरण की दस हॉट सीटें: कहीं मंत्री तो कहीं बाहुबली मैदान में, अयोध्या से बहराइच तक इनकी किस्मत दांव पर

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–जुलाई–2026–बुधवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment