Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–जुलाई–2026–बुधवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0



Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 08 Jul 2026



 AMMP 24 News Live TV 


https://ammp24newslivetv.com/?p=3656


Sultanpur SDM Karan Singh in Up: यूपी, भूमि आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह निलंबित, शासन ने देर रात लिया फैसला

Wed, 08 Jul 2026 05:50 AM

प्रदेश सरकार ने जमीन आवंटन में हुई गड़बड़ी के मामले में सुल्तानपुर के एसडीएम करन सिंह को निलंबित कर दिया है।
UP: Sultanpur SDM Karan Singh suspended for alleged irregularities in land allotment; government took decision
शासन ने देर रात लिया फैसला। – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

प्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर में तैनात उप जिलाधिकारी करन सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबंध किया गया है। उन पर संभल की गुन्नौर तहसीलदार के पद पर रहते हुए भूमि आवंटन में गड़बड़ी का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।

करन सिंह तहसीलदार से एसडीएम के पद पर पदोन्नति पाने के बाद सुल्तानपुर में तैनात किए गए हैं। वह संभल की गुन्नौर तहसील में तैनात थे। उन पर आरोप है कि गुन्नौर के ग्राम सुखैला असदपुर में श्रेणी-5(3) के अंतर्गत दर्ज झाऊ के खाते में एवं श्रेणी-6(4) (रेता) की सरकारी भूमि को नियमविरुद्ध आवंटित कर दिया। संभल के डीएम अंकित खंडेलवाल ने इस संबंध में शासन को निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी थी।

इसमें भूमि आवंटन में नियमों की अनेदखी करने का आरोप लगाया गया है। भूमि आवंटन करने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए दोषी बताया गया है। उन्हें निलंबित करते हुए मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध किया गया है

अजब शादी, गजब कहानी: प्रेमी की फोटो दिखाकर दुल्हन बोली- मैं किसी और से करती हूं प्यार, दूल्हे ने दिखाई समझदारी

Wed, 08 Jul 2026 05:51 AM

Etawah Wedding Drama News: फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के एक होटल में जयमाला की रस्म के तुरंत बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे को अपने प्रेमी की फोटो दिखाई और वीडियो कॉल पर बात करवाकर अपनी मजबूरी बताई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
Etawah Wedding Drama – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार रात जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने दूल्हे को अपने प्रेमी की फोटो दिखाते हुए बताया कि वह उससे प्रेम करती है और परिवार उसकी इच्छा के खिलाफ यह शादी करा रहा है।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई और पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से रिश्ता समाप्त कर दिया गया। बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बरात फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित आईटीआई चौराहा के पास एक होटल में आई थी।

दुल्हन अचानक भावुक होकर रोने लगी
दुल्हन पक्ष कानपुर नगर के पनकी क्षेत्र का रहने वाला है। रात में शादी की रस्में सामान्य रूप से चल रही थीं। करीब नौ बजे दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए मंच पर पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जयमाला के कुछ ही देर बाद दुल्हन अचानक भावुक होकर रोने लगी।

अपनी इच्छा के खिलाफ शादी नहीं करना चाहती
दूल्हे और परिजनों ने कारण पूछा तो उसने अपने मोबाइल में एक युवक की फोटो दिखाते हुए बताया कि वह उसी से प्रेम करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है। उसने यह भी कहा कि परिवार के दबाव में उसकी शादी तय की गई है और वह अपनी इच्छा के खिलाफ शादी नहीं करना चाहती।

प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कराई
दूल्हे ने स्थिति को समझते हुए संयम का परिचय दिया। उसने दुल्हन की उसके प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कराई, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।

बरात बिना किसी विवाद के लौट गई
शादी में हुए खर्च और लेनदेन के संबंध में भी आपसी सहमति बनी, जिसके बाद विवाह का रिश्ता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। समझौते के बाद बरात बिना किसी विवाद के लौट गई। घटना की चर्चा देर रात तक लोगों के बीच होती रही।

कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Cashless medical treatment in UP: आज से कैशलेस चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे शिक्षक और कर्मचारी, सीएम योगी वाराणसी से करेंगे योजना का शुभारंभ

Wed, 08 Jul 2026 12:06 AM

यूपी के शिक्षकों के लिए आज से कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू होगी। सीएम योगी वाराणसी से इसका शुभारंभ करेंगे।
UP: Teachers and employees can avail cashless medical treatment from Wednesday, 1.10 crore children will also
सीएम योगी आदित्यनाथ – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षकों व उनके परिजनों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा देंगे। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लागू होने के साथ ही प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। योजना में नियमित शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कार्मिकों को भी शामिल किया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्टेशनरी आदि के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री संदीप सिंह तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) की मंत्री गुलाब देवी भी उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में 10 लाख शिक्षकों व संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे पात्र कार्मिकों को अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ व हरित विद्यालयों के 12 प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी करेंगे।

Amroha News: तीन बच्चों के बाप संग भागी महिला, बकरे की बलि दी, परिवार को खिलाया नशीला मटन; बेहोश होने पर बेटी ने उठाया कदम

Tue, 07 Jul 2026 09:40 PM

जब परिवार के सभी लोग बेसुध होकर सो गए, तब महिला रात के अंधेरे में अपनी तीन साल की बेटी को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ही गांव के दूसरी जाति के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि उसका प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।
मटन खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News Live TV

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने मायके में रह रही एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर घर के खाने (मटन) में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर अपने ही परिवार के आठ सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद वह अपनी तीन साल की मासूम बेटी और गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मटन में मिलाया नशा
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने अपनी बेटी की शादी करीब चार साल पहले सैदनगली थाना क्षेत्र में की थी। महिला का एक तीन वर्ष का बच्चा भी है। सोमवार की देर शाम को मायके वाले घर में एक धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे, जिसमें बकरे की बलि दी गई थी। इसके बाद रात के भोजन के लिए घर पर मटन बनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता ने मौका देखकर मटन में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इस जहरीले भोजन को खाने के बाद महिला की मां, दो भाई, दो भाभियां और उनके तीन बच्चे गहरी बेहोशी की हालत में चले गए।

तीन बच्चों के पिता के साथ हुई फरार
जब परिवार के सभी लोग बेसुध होकर सो गए, तब महिला रात के अंधेरे में अपनी तीन साल की बेटी को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ही गांव के दूसरी जाति के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि उसका प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। यह भी सामने आया है कि करीब तीन महीने पहले भी दोनों इसी तरह घर छोड़कर कहीं चले गए थे, जिसके बाद पिछले दो महीने से महिला अपने मायके में ही रह रही थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
मंगलवार को जब परिजनों को होश आया और घर की स्थिति देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने तुरंत कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मामले की तफ्तीश में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फरार प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UP: ‘मां और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मारा’, बच्चों का खुलासा; कत्ल से पहले प्रेमी संग बनाए थे संबंध

Tue, 30 Jun 2026 10:48 AM

बागपत के सचिन हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड के चश्मदीद बच्चों ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए हैं। बच्चों ने पुलिस को उस रात की पूरी कहानी बताई है।
Baghpat Murder – फोटो AMMP 24 News Live TV

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुए सचिन हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। अब हत्याकांड में मासूम बेटी और बेटा सामने आए हैं। उन्होंने मां और उसके प्रेमी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की आठ साल की बेटी और सात साल के बेटे ने पिता की हत्या की घटना के बारे में पुलिस को बताया। उन्होंने बताया कि हमारे पापा को मम्मी और एक अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर मारा है। जब पापा की चीख निकली तो हमारी नींद खुद गई और कमरे की खिड़की से हमने सब कुछ देखा। पुलिस ने विवेचना में उनके बयान दर्ज कर लिए हैं।

Baghpat Murder Mom and Uncle killed Dad by smothering him with a pillow. Son and daughter reveal
आरोपी पत्नी रचना – फोटो AMMP 24 News Live TV

नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन को उसकी पत्नी रचना ने खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई थीं। सचिन के सोने पर मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे।

Baghpat Murder Mom and Uncle killed Dad by smothering him with a pillow. Son and daughter reveal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोनू – फोटो AMMP 24 News Live TV

सचिन के जागने पर दोनों ने तकिए से मुंह दबाने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी रचना और उसके प्रेमी सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस अब बयान दर्ज कर रही है।

Baghpat Murder Mom and Uncle killed Dad by smothering him with a pillow. Son and daughter reveal
गिरफ्तार आरोपी पत्नी और पति सचिन की फाइल फोटो – फोटो AMMP 24 News Live TV

विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि इसमें सोमवार को सचिन की बेटी और बेटे के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने बताया कि वह कमरे में सोए हुए थे। रात में उनको पापा की चीख सुनाई दी तो उनकी नींद खुल गई। कमरे में खिड़की लगी हुई है।

Baghpat Murder Mom and Uncle killed Dad by smothering him with a pillow. Son and daughter reveal
पति सचिन की फाइल फोटो – फोटो AMMP 24 News Live TV

उससे बाहर झांककर देखा तो बरामदे में चारपाई पर लेटे हुए पापा के मुंह पर मम्मी व एक अंकल ने तकिया रखा हुआ था और उस तकिए से उनका मुंह दबा रहे थे। यह देखकर दोनों डरकर कमरे में अंदर जाकर लेट गए। पुलिस अब जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करेगी।

Baghpat Murder Mom and Uncle killed Dad by smothering him with a pillow. Son and daughter reveal
आरोपी पत्नी गिरफ्तार – फोटो AMMP 24 News Live TV

घटना के बारे में बताते हुए रोने लगे बच्चे
दोनों बच्चों ने पिता सचिन की हत्या के बारे में पुलिस को बताया और रोने लगे, जिन्हें परिवार वालों ने शांत कराया। पुलिस ने बच्चों व परिवार वालों को हर संभव मदद, सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Baghpat Murder Mom and Uncle killed Dad by smothering him with a pillow. Son and daughter reveal
सीटीवी में कैद हुआ बाइक सवार आरोपी – फोटो AMMP 24 News Live TV

यह था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात सचिन (33) नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी रचना और प्रेमी सोनू (निवासी रंछाड़) ने मिलकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, रचना ने पहले अपने पति सचिन को नशीली गोलियां मिलाकर खीर खिलाई, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। इसके बाद, उसने अपने प्रेमी सोनू को बुलाया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

Baghpat Murder Mom and Uncle killed Dad by smothering him with a pillow. Son and daughter reveal
सचिन की हत्या के बाद गमगीन परिजन – फोटो AMMP 24 News Live TV

सामान्य मौत दिखाने का प्रयास
हत्या के बाद, इस जघन्य अपराध को छिपाने और इसे एक दुर्घटना का रूप देने के लिए, रचना और सोनू ने यह कहानी गढ़ी कि सचिन की तबीयत खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ गई थी। शनिवार की सुबह, सचिन के भाई नवीन को रचना ने फोन कर बताया कि सचिन की तबीयत काफी खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

baghpat murder – फोटो AMMP 24 News Live TV

परिजनों को शक और पुलिस की सक्रियता
सचिन के परिजन उसे तुरंत बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद, एक अन्य अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, 13 जून की सुबह सचिन के गले पर मिले निशान देखकर परिजनों को शक हुआ।

Baghpat Sachin Murder – फोटो AMMP 24 News Live TV

उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब दस बजे एक युवक (पहचाना गया सोनू) सचिन के घर में प्रवेश करते हुए और सुबह तीन बजकर 28 मिनट पर बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। इस महत्वपूर्ण सुराग ने पुलिस को घटना की सच्चाई तक पहुंचने में मदद की।

baghpat murder – फोटो : AMMP 24 News Live TV

पूछताछ में खुलासा और गिरफ्तारी
घटना के संबंध में जब पुलिस ने पत्नी रचना से पूछताछ की, तो वह शुरू में कीटनाशक के छिड़काव से हुई मौत की बात पर अड़ी रही। लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज पेश की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। रचना ने बताया कि प्रेमी सोनू ने ही उसे नशे की गोलियां लाकर दी थीं, जिन्हें उसने खीर में मिलाकर सचिन को खिलाया था। पति के बेहोश होने पर उसने प्रेमी को बुलाकर हत्या को अंजाम दिया।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak
Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv

मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  08 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

08-July-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

ब्रेकिंग न्यूज: 08-JUly-2026
पढ़ें 08 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 08 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

07:58 AM, 08-Jul-2026

FIFA World Cup 2026 Quarter Final Schedule: विश्वकप क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ, अब किसका सपना होगा चकनाचूर?

FIFA World Cup 2026: Quarter-final Schedule and Line-up Confirmed, Who Will Reach the Last Four?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हरा दिया। लियोनल मेसी, क्रिस्टियन रोमेरो और एंजो फर्नांडीज के आखिरी मिनटों में किए गए गोल की बदौलत गत चैंपियन टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

07:57 AM, 08-Jul-2026

गूगल का बड़ा बदलाव: अब Android बैकअप भी 15GB फ्री स्टोरेज में होगा शामिल, जानिए आपके अकाउंट पर क्या पड़ेगा असर

Android Backup: अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, और अपने स्मार्टफोन का बैकअप गूगल अकाउंट पर लेते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए जरूरी हो सकता है, क्योंकि गूगल ने एंड्रॉयड बैकअप स्टोरेज का नियम बदल दिया है।

07:55 AM, 08-Jul-2026

Trump vs Meloni: अमेरिकी राष्ट्रपति ने इतालवी प्रधानमंत्री को अच्छा इंसान बताया; ट्रंप से मेलोनी क्या बोलीं?

Trump vs. Meloni: US President calls Italian Prime Minister a good person; what did Meloni say to Trump?

07:53 AM, 08-Jul-2026

UN: ऐसा क्या हुआ कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के पास खाली कराना पड़ा भारतीय मिशन? मौके पर पहुंचे मेयर ममदानी

न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में निर्माणाधीन 37 मंजिला इमारत के दो मुख्य कॉलम मुड़ जाने से उसके आंशिक रूप से ढहने का खतरा पैदा हो गया। इसके चलते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के पास स्थित भारत के स्थायी मिशन समेत आसपास की कई इमारतों को खाली करा लिया गया। सभी भारतीय राजनयिक और उनके परिवार सुरक्षित हैं। मौके पर राहत एजेंसियां, इंजीनियर और सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

07:51 AM, 08-Jul-2026

Jaipur News: जयपुर में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर छापा, 53 हजार से ज्यादा कैन सीज

Jaipur News: 53,256 Red Bull Energy Drink Cans Seized in Jaipur Over Alleged Misleading Label Claims

जयपुर के वीकेआई स्थित रेड बुल एनर्जी ड्रिंक गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर 53,256 कैन सीज किए। भ्रामक लेबलिंग के आरोप में नमूने जांच के लिए भेजे गए।

07:44 AM, 08-Jul-2026

Indore News: इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, डिलीवरी बॉय पर किया हमला

Indore News: Leopard scare in Indore's Bicholi Mardana area; delivery boy attacked.

इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेंदुए के घुस आने से दहशत फैल गई। तेंदुए ने सड़क से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय पर हमला कर दिया और बाद में एक मकान के बाथरूम में जा छिपा।वन विभाग का अमला जाल अौर पिंजरा लेकर तेंदुएं को पकड़ने पहुंचा।

07:43 AM, 08-Jul-2026

Kangra News: ढाटी पुल के पास खड्ड में मिला लापता महिला का शव

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत क्षेत्र में एक दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव मंगलवार को ढाटी पुल के पास खड्ड से बरामद हुआ है।

07:41 AM, 08-Jul-2026

Jhansi: कारोबारियों ने शुरू किया चेहरा ढककर प्रवेश वर्जित अभियान, एसएसपी ने जारी किया पोस्टर

Jhansi: Traders launch campaign banning entry with faces covered; SSP releases poster.

कारोबारियों ने चेहरा ढककर दुकानों में प्रवेश वर्जित अभियान शुरू किया है। अभियान के माध्यम से संदेश दिया गया कि आपका चेहरा, आपकी पहचान है।

07:40 AM, 08-Jul-2026

Kangra News: सरकारी नर्सरियों में 60 हजार फलदार पौधे तैयार

मानसून सीजन के बीच उद्यान विभाग ने कांगड़ा जिले के किसानों और बागवानों के लिए सरकारी नर्सरियों में 60 हजार से अधिक फलदार पौधे तैयार किए हैं।

07:18 AM, 08-Jul-2026

Jaipur Trailer Accident: जयपुर ट्रेलर हादसे की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित, पांच दिन में मांगी रिपोर्ट

Jaipur Road Tragedy: District Administration Sets Up 7-Member Inquiry Committee

जयपुर के कमला नेहरू नगर ट्रेलर हादसे की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सात सदस्यीय समिति गठित की है। समिति दुर्घटना के कारणों की जांच कर पांच कार्यदिवस में रिपोर्ट सौंपेगी।

07:15 AM, 08-Jul-2026

एमपी में उपनिरीक्षक-सूबेदार भर्ती: अंतिम परिणाम घोषित, 500 में 436 पदों पर चयन, संजय परमार बने प्रदेश टॉपर

Sub-Inspector and Subedar Recruitment in MP: Final results declared; 436 out of 500 posts filled; Sanjay Parma

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने उपनिरीक्षक और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 500 पदों के मुकाबले केवल 436 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि 64 पद महिला एवं अन्य आरक्षित वर्गों में पर्याप्त पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने से रिक्त रह गए। ओबीसी वर्ग के संजय परमार 595.98 अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम रहे।

07:14 AM, 08-Jul-2026

ACP संतोष पटेल की अनसुनी कहानी: इंजी.के बाद नौकरी नहीं मिली तो मजदूरी की, फॉरेस्ट गार्ड बने फिर हासिल की मंजिल

ACP Santosh Patel's unheard story: After Eng., he did not get a job, he worked as a wage guard, he became a fo

इंजीनियरिंग से लेकर फॉरेस्ट गार्ड, डीएसपी और अब भोपाल में एसीपी बनने तक का सफर संघर्षों से भरा रहा। एसीपी संतोष पटेल ने मीडिया से बातचीत में अपनी जिंदगी, पुलिसिंग, सोशल मीडिया और सादगी से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए।

07:13 AM, 08-Jul-2026

Car Safety Tips: नई कार में भूलकर भी न लगवाएं ऐसे सीट कवर, वरना जरूरत पड़ने पर एयरबैग नहीं करेंगे सही से काम

Tips: Avoid These Seat Covers Your Airbags Not Deploy Properly

Car Seat Cover: नई कार में सीट कवर लगवाने से पहले क्या आपने कभी एयरबैग कंपैटिबिलिटी चेक की है? क्योंकि गलत सीट कवर न केवल आपकी सेफ्टी फीचर को बेकार करती है, बल्कि आपको भी खतरे में डाल सकता है। जानिए सही सीट कवर चुनना का सही तरीका…

07:12 AM, 08-Jul-2026

डी-फार्मेसी दाखिला : प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा (डी-फार्मेसी) पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।

07:11 AM, 08-Jul-2026

FIFA WC: 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची स्विट्जरलैंड की टीम, कोलंबिया को पेनल्टी शूट में हराया

Ruben Vargas sends Switzerland to FIFA World Cup 2026 quarterfinals after penalty shootout win over Colombia

रूबेन वर्गास के निर्णायक पेनल्टी गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उसका मुकाबला गत चैंपियन अर्जेंटीना से होगा।

07:10 AM, 08-Jul-2026

Maharashtra Updates: भाजपा के खिलाफ शिवसेना यूबीटी का मोर्चा तेज, जिला स्तर पर ले जाएगी ‘राम रक्षा आंदोलन’

Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis- Maharashtra: भाजपा के खिलाफ शिवसेना यूबीटी का मोर्चा तेज, जिला स्तर पर ले जाएगी ‘राम रक्षा आंदोलन’

07:08 AM, 08-Jul-2026

लैरी, तुम जियो हजारों साल: प्रधानमंत्री बदले, लेकिन नहीं बदला ब्रिटेन के मशहूर बिल्ले का पता

larry-the-cat-10-downing-street-britain-famous-chief-mouser-story

कीर स्टार्मर के इस्तीफे से ज्यादा चर्चा 10 डाउनिंग स्ट्रीट के स्थायी निवासी एक बिल्ले की रही, जिसे सरकारी अधिकारी का दर्जा भी प्राप्त है।

07:06 AM, 08-Jul-2026

MP Weather: बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन भारी से अति भारी बारिश के आसार, 28 जिलों में अलर्ट

MP Weather: Strong rain system active; heavy to very heavy rainfall expected over the next 4 days; alert issue

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन समेत 28 जिलों में अलर्ट है, जबकि पन्ना, छतरपुर और खंडवा सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

07:04 AM, 08-Jul-2026

Jhansi: मां के गहने चुराने वाले बेटे की निशानदेही पर 34 सोने के गहने बरामद, पहले भी कर चुका ढाई करोड़ की चोरी

छह करोड़ के सोने के गहनों की चोरी मामले में घर का इकलौता बेटा ही आरोपी निकला। पहले भी वह घर से करीब ढाई करोड़ रुपये चोरी करके भाग चुका।

07:03 AM, 08-Jul-2026

Weather Update: बरेली में होगी झमाझम बारिश, पांच दिन तक मौसम का यलो अलर्ट जारी

Heavy rain expected in Bareilly IMD Yellow Alert issued for five days

मानसून सक्रिय होने से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश का दौर जारी है। बरेली जिले में पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

07:02 AM, 08-Jul-2026

MP News: 18-19 जुलाई को ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

MP News: BJP state working committee meeting to be held in Orchha on July 18-19, organizational strategy will

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में होगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले कार्यक्रमों व रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

07:01 AM, 08-Jul-2026

टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी : येलो और रेड टीम ने जीते मुकाबले

T20 Challenger Trophy: Yellow and Red teams win matches.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सीनियर टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में टीम येलो और टीम रेड ने जीत दर्ज की।

07:01 AM, 08-Jul-2026

Telecom: Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, जल्द 15% तक महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान

jio airtel vi recharge plan price hike 15 percent soon india hindi news

अगर आप Jio, Airtel या Vodafone Idea (Vi) का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द ही रिचार्ज पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, निजी टेलीकॉम कंपनियां अगले 3-4 महीनों में अपने प्लान 12 से 15 फीसदी तक महंगे कर सकती हैं। इतना ही नहीं, रिचार्ज की पूरी प्राइसिंग स्ट्रक्चर भी बदल सकती है।

07:00 AM, 08-Jul-2026

Exclusive: ‘दादा’ बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; अगले साल होगी रिलीज

Ganguly Biopic First Look: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बायोपिक से मेकर्स ने अभिनेता राजकुमार राव का पहला लुक रिलीज किया है।

06:59 AM, 08-Jul-2026

Performance Grading Index: स्कूली शिक्षा गुणवत्ता में चंडीगढ़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, रिपोर्ट में खुलासा

Chandigarh's best performance in school education quality

चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय सूचकांक में 1000 में से 761- 820 (61-70 फीसदी स्कोर) अंक प्राप्त करते हुए उत्तम-3 ग्रेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब कब्जाया है।

06:52 AM, 08-Jul-2026

Kangra News: घर की छत से गिरकर घायल हुए मिस्त्री की टीएमसी में मौत

विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत तलवाड़ के लाहड़ गांव के रहने वाले मिस्त्री मोहिंद्र कुमार (49) की छत से गिरकर मौत हो गई।

06:50 AM, 08-Jul-2026

बदलती भू-राजनीति के संकेत: बांग्लादेश-चीन की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, पड़ोस नीति पर भारत के लिए बड़ा संदेश

bangladesh-china-strategic-partnership-india-neighbourhood-policy

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की चीन की हालिया यात्रा दक्षिण एशिया की बदलती भू-राजनीति का एक महत्वपूर्ण संकेत है। यह दर्शाती है कि इस क्षेत्र के छोटे व मध्यम देश अब किसी एक शक्ति पर निर्भर रहने के बजाय अपने विकल्पों का विस्तार कर रहे हैं। भारत के लिए यह चुनौती भी है और अवसर भी।

06:48 AM, 08-Jul-2026

क्या खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग?: नाटो समिट में ट्रंप बोले- पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं समाधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही शांति समझौता होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने पुतिन और जेलेंस्की दोनों से बातचीत के बाद यह बयान दिया। दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो शिखर सम्मेलन में यूरोपीय देशों से रूसी मिसाइलों के खिलाफ सुरक्षा मजबूत करने की अपील की है।

06:48 AM, 08-Jul-2026

Indore News: एसजीएसआईटीएस में पहली बार हिंदी माध्यम से होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

नई शिक्षा नीति के तहत तैयार इस अनूठे पाठ्यक्रम में छात्रों को हर साल पढ़ाई छोड़ने और दोबारा जुड़ने के विकल्प के साथ डिप्लोमा और डिग्री की सुविधा मिलेगी, हालांकि पहले चरण की काउंसलिंग में अब तक केवल दो विद्यार्थियों ने ही इसमें प्रवेश लिया है।

07:10 AM, 08-Jul-2026

Maharashtra Updates: भाजपा के खिलाफ शिवसेना यूबीटी का मोर्चा तेज, जिला स्तर पर ले जाएगी ‘राम रक्षा आंदोलन’

Maharashtra hindi news updates mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis- Maharashtra: भाजपा के खिलाफ शिवसेना यूबीटी का मोर्चा तेज, जिला स्तर पर ले जाएगी ‘राम रक्षा आंदोलन’

07:08 AM, 08-Jul-2026

लैरी, तुम जियो हजारों साल: प्रधानमंत्री बदले, लेकिन नहीं बदला ब्रिटेन के मशहूर बिल्ले का पता

कीर स्टार्मर के इस्तीफे से ज्यादा चर्चा 10 डाउनिंग स्ट्रीट के स्थायी निवासी एक बिल्ले की रही, जिसे सरकारी अधिकारी का दर्जा भी प्राप्त है।

07:06 AM, 08-Jul-2026

MP Weather: बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन भारी से अति भारी बारिश के आसार, 28 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन समेत 28 जिलों में अलर्ट है, जबकि पन्ना, छतरपुर और खंडवा सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

07:04 AM, 08-Jul-2026

Jhansi: मां के गहने चुराने वाले बेटे की निशानदेही पर 34 सोने के गहने बरामद, पहले भी कर चुका ढाई करोड़ की चोरी

Jhansi: 34 gold ornaments recovered based on information provided by the son who stole his mother's jewelry

छह करोड़ के सोने के गहनों की चोरी मामले में घर का इकलौता बेटा ही आरोपी निकला। पहले भी वह घर से करीब ढाई करोड़ रुपये चोरी करके भाग चुका।

07:03 AM, 08-Jul-2026

Weather Update: बरेली में होगी झमाझम बारिश, पांच दिन तक मौसम का यलो अलर्ट जारी

Heavy rain expected in Bareilly IMD Yellow Alert issued for five days

मानसून सक्रिय होने से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश का दौर जारी है। बरेली जिले में पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

07:02 AM, 08-Jul-2026

MP News: 18-19 जुलाई को ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

MP News: BJP state working committee meeting to be held in Orchha on July 18-19, organizational strategy will

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में होगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले कार्यक्रमों व रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

07:36 AM, 08-Jul-2026

दूसरा पहलू: चट्टानों की उम्र में छिपे हैं धरती के राज, जिरकॉन की ‘समय घड़ी’ से पढ़ी गई 3 अरब साल पुरानी कहानी

australia-pilbara-ancient-rocks-earth-early-history-zircon-study

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद लगभग साढ़े तीन अरब वर्ष पुरानी चट्टानों से धरती पर जीवन के सबसे शुरुआती और स्वीकार्य प्रमाण मिलते हैं।

07:36 AM, 08-Jul-2026

Rajasthan Crime: तस्कर ने तस्करों को ऐसे बनाया शिकार! खुद ही पुलिस से पकड़वा दिया नकली माल

Fake Bromo, Real Betrayal: Supplier Tricks His Own Drug Network

राजस्थान एएनटीएफ ने मुख्य सप्लायर मांगीलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया। उसने ब्रोमो के नाम पर पीओपी भेजकर साथी तस्करों से 6.5 लाख ठगे और खुद ही पुलिस से माल पकड़वा दिया।

07:19 AM, 08-Jul-2026

Jhansi: दवा कारोबारी के यहां लूट करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में घायल, पूर्व कर्मचारी ही निकला आरोपी

Jhansi: Both miscreants who robbed a medicine trader injured in an encounter

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की रकम करीब 1.49 लाख रुपये समेत वारदात में इस्तेमाल गैस कटर एवं अन्य वस्तुएं भी बरामद कर ली हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही शांति समझौता होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने पुतिन और जेलेंस्की दोनों से बातचीत के बाद यह बयान दिया। दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो शिखर सम्मेलन में यूरोपीय देशों से रूसी मिसाइलों के खिलाफ सुरक्षा मजबूत करने की अपील की है।

06:48 AM, 08-Jul-2026

Indore News: एसजीएसआईटीएस में पहली बार हिंदी माध्यम से होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Indore News SGSITS Introduces BTech Civil Engineering In Hindi Medium Under NEP

नई शिक्षा नीति के तहत तैयार इस अनूठे पाठ्यक्रम में छात्रों को हर साल पढ़ाई छोड़ने और दोबारा जुड़ने के विकल्प के साथ डिप्लोमा और डिग्री की सुविधा मिलेगी, हालांकि पहले चरण की काउंसलिंग में अब तक केवल दो विद्यार्थियों ने ही इसमें प्रवेश लिया है।

06:40 AM, 08-Jul-2026

वही बारिश, वही कहानी: हर मानसून में डूबते शहर, आखिर कब बदलेगी व्यवस्था?

urban-flooding-mumbai-monsoon-rainfall-city-planning-climate-change

लगातार बारिश ने जिस तरह से देश की आर्थिक राजधानी की रफ्तार थाम ली है और मौसम विभाग ने उत्तर भारत में भी अगले एक हफ्ते में भारी बारिश की चेतावनी दी है, उससे यह प्रश्न फिर प्रासंगिक हो गया है कि आखिर हर वर्ष मानसून के आगे घुटने टेकती शहरी व्यवस्थाएं सबक कब लेंगी।

06:40 AM, 08-Jul-2026

Kangra News: चरस के साथ पकड़ी महिला समेत दो लोगों को 10-10 साल की कैद

उपमंडल पालमपुर के तहत परौर क्षेत्र में वर्ष 2022 में 2 किलो 9 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है।

06:39 AM, 08-Jul-2026

Monsoon : अगले कुछ घंटे राजस्थान पर भारी! तीन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; IMD ने दी चेतावनी

राजस्थान में अगले 3 दिन मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज कोटा, बारां और झालावाड़ में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली और बारिश की संभावना है।

06:39 AM, 08-Jul-2026

Rohtak News: सिविल अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, अल्ट्रासाउंड बंद हाेने से मरीज परेशान

Civil Hospital radiologist on leave; patients inconvenienced as ultrasound services are suspended.

Civil Hospital radiologist on leave; patients inconvenienced as ultrasound services are suspended.

06:30 AM, 08-Jul-2026

Chamba News: मैहला पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ

Mehla Panchayat Samiti Chairperson and Vice-Chairperson take oath.

Mehla Panchayat Samiti Chairperson and Vice-Chairperson take oath

Top News:

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, US में बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई; अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया

Wed, 08 Jul 2026 05:57 AM

आज की बड़ी खबरें

आज बुधवार, आठ जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर  हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमले का आरोप लगाते हुए बुधवार तड़के सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ संयुक्त अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय ने एसबीआई और ट्रस्ट सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराते हुए एसआईटी को अपना पक्ष सौंपा है। वहीं, खेल जगत में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज कर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं क्रिकेट में, इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इधर, देशभर में सक्रिय मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भूस्खलन हुआ, हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अमरनाथ यात्रा भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक 1.13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। स्वास्थ्य जगत में विशेषज्ञों ने किशोरियों में कम उम्र में मेनोपॉज के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल करने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है। उधर, असम ने कैंसर मरीजों की 62 प्रतिशत सर्वाइवल दर हासिल कर देश में नई मिसाल कायम की है। 

अमेरिका ईरान युद्ध

क्या प. एशिया में फिर छिड़ेगा संघर्ष?: US ने ईरान पर शुरू किए हमले, तेल टैंकरों को निशाना बनाने पर कार्रवाई
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की है। दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने देश के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों की जानकारी दी है।

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में कार्रवाई

क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल?: लॉरेंस-गोल्डी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, अमेरिका-कनाडा-यूरोप में 24 गुर्गे गिरफ्तार
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत भारतीय अपराधियों के तीन गिरोहों के खिलाफ अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से बिश्नोई-बराड़ गिरोह पर खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हुई हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

Ram Mandir: आखिरकार चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, चढ़ावा चोरी के लिए बैंक और अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने लंबी चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मसले के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और ट्रस्ट के सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को भेजे गए पत्र में उन्होंने दान की गणना प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं पर एसबीआई की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एसआईटी को लिखे पत्र में उन्होंने अपने बयान को जांच के रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने का अनुरोध किया है।

अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया

मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना का करिश्मा: 0-2 से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी; आखिरी 11 मिनट में कैसे पलटा मैच?
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में मिस्र के खिलाफ अविश्वसनीय वापसी करते हुए 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। एक समय अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था, लेकिन अंतिम 11 मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो, कप्तान लियोनेल मेसी और एंजो फर्नांडीज के गोलों की बदौलत टीम ने मैच पलट दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala

भारतीय टीम

IND vs ENG: भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार, अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम; इंग्लैंड ने बनाई बढ़त
इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस प्रारूप में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, लेकिन कोई भी 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया।

मानसून का रौद्र रूप

मानसून मचा रहा तबाही: अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में बना आफत और कहां दे रहा राहत?
राजस्थान और पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश भर में सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून गर्मी और उमस से राहत दिलाने के साथ भारी तबाही भी मचा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच डोडा जिले में बादल फटा है, जिसके बाद भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिरने से कई घर, दुकानें और गाड़ियां दब गई हैं। राहत की बात है कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Amarnath Yatra: अब तक 1.13 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन, एलजी ने की व्यवस्था की समीक्षा
श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा सुचारू और उत्साहपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही है। अब तक 1.13 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं। श्रद्धालुओं के इस भारी उत्साह के बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में यात्रा की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की व्यापक समीक्षा की गई।

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala

मेनोपॉज

Menopause: किशोरियां भी हो रहीं मेनोपॉज की शिकार, माहवारी बंद होने की उम्र घट रही; हो रहा और क्या असर?
मेनोपॉज यानी महिलाओं की माहवारी बंद होने की उम्र लगातार घट रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे केवल 30-40 साल की महिलाओं की समस्या मानना गलत होगा। ऐसे मामले अब 13 साल तक की किशोरियों में भी सामने आने लगे हैं। किशोरियों में मेनोपॉज की बीमारी दुर्लभ भले ही हो लेकिन सही समय पर ध्यान न देने पर आगे चलकर उनकी मां बनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

top headlines today important and big news stories of 8 july 2026 updates on amar ujala

एफडीआई

एफडीआई: भारत ने लगाई दो पायदान की छलांग: निवेश 44 प्रतिशत बढ़कर 39 अरब डॉलर पहुंचा
विनिर्माण क्षेत्र को आधुनिक बनाने और सर्विस सेक्टर को आगे बढ़ाने जैसी सरकार की नीतियों के दम पर भारत 2025 में दो स्थान की छलांग लगाकर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पाने वाला दुनिया का 11वां सबसे बड़ा देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल देश में 38.89 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जो 2024 के 27.09 अरब डॉलर से 44 फीसदी अधिक है। 2024 में एफडीआई पाने वाले देशों में 13वें स्थान पर था।

असम सरकार ने जारी किए आंकड़े

कैंसर के खिलाफ जंग: असम बना नंबर वन, सर्वाइवल दर 62 प्रतिशत; राष्ट्रीय औसत से 22 फीसदी अधिक
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में असम ने देश के लिए नई मिसाल कायम की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि असम में कैंसर मरीजों की जीवित रहने (सर्वाइवल) की दर 62 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे अधिक है। यह राष्ट्रीय औसत 40 प्रतिशत से 22 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य में विकसित विकेंद्रीकृत कैंसर उपचार प्रणाली, व्यापक स्क्रीनिंग अभियान और समय पर इलाज की व्यवस्था को दिया

आज के दिन: पीएम मोदी आज से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

Wed, 08 Jul 2026 06:00 AM

आज है बुधवार, 8 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं…
08 July 2026 Major Events

आज के खबरें

आज 8 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। आज उनके इंडोनेशिया दौरे का आखिरी दिन है। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का दौरा करेंगे। यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। मेलबर्न में, प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे

मुख्यमंत्री योगी का वाराणसी दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिये बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अनुरूप कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 7,89,032 लाभार्थी अपना विवरण दर्ज करा चुके हैं। लाभार्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण का सत्यापन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा किया जाएगा।

पीओके में प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम का आखिरी दिन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के आह्वान पर हुए शटर-डाउन आंदोलन के दौरान कई इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं। JAAC ने सरकार को अपनी मांगें मानने के लिए बुधवार तक का सरकार को अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, पाकिस्तानी अधिकारियों ने 5 जून को जेएएसी को गैरकानूनी संगठन घोषित कर दिया था। इसके बाद से पूरे पीओके में तनाव और अशांति बढ़ गई है। जेएएसी की प्रमुख मांगों में पीओके की विधायी विधानसभा की उन 12 आरक्षित सीटों को समाप्त करना भी शामिल है, जो पाकिस्तान में बसे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए निर्धारित हैं।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का लखनऊ दौरा

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को राजधानी लखनऊ आएंगे। वह फैजुल्लागंज स्थित जगलाल गेस्ट हाउस में आयोजित आशीर्वचन एवं भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करो’ रखा गया है।

हरियाणा कांग्रेस की बैठक

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त अपने पहले प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी के सांसदों और विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात कर संगठन और राजनीति की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।  बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली जनरल बॉडी बैठक के बाद वह एक-एक जनप्रतिनिधि से अलग से चर्चा करेंगे। इन बैठकों में हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक समीकरण, विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल, स्थानीय चुनौतियों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से फीडबैक लिया जाएगा।

पढ़ें 7 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार –  ब्रेकिंग न्यूज

Tue, 07 Jul 2026 11:00 PM IST

11:00 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: पूर्णागिरि मार्ग मलबे से तीन घंटे रहा बंद, बढ़ी मुसीबत

पहाड़ में हुई भारी बारिश के कारण बाटनागाड़ नाला उफान पर आने से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

11:00 PM, 07-Jul-2026

लंबित विकास कार्यों को समय पर पूरा करें : जगत सिंह नेगी

कल्पा में लंबित विकास कार्यों को समय पर पूरा करें। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में विभागों के साथ आयोजित बैठक में कही।

10:59 PM, 07-Jul-2026

Lucknow News: राजधानी में आज कई इलाकों में परेशान करेगी बिजली

मरम्मत के कार्यों के कारण बुधवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

10:59 PM, 07-Jul-2026

Etawah News: गोलगप्पे खाते समय भाई से विवाद के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

गोलगप्पे खाते समय भाई से विवाद के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

10:59 PM, 07-Jul-2026

Panna News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया छात्र बृहस्पति कुंड में डूबा, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Panna News: Student Goes Missing in Brihaspati Kund During Picnic, SDRF Launches Search Operation

बृहस्पति कुंड में दोस्तों के साथ घूमने आया नर्सिंग छात्र नहाते समय गहरे पानी में लापता हो गया, जिसके बाद SDRF और पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

10:59 PM, 07-Jul-2026

Lucknow News: राम मंदिर ट्रस्ट में इस्तीफे पर बढ़ा विवाद, प्रक्रिया और जवाबदेही पर सवाल

राम मंदिर ट्रस्ट में इस्तीफे पर बढ़ा विवाद, प्रक्रिया और जवाबदेही पर सवाल

10:59 PM, 07-Jul-2026

Ballia News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर चोरी

Thieves scaled the wall and entered the house; cash and jewelry stolen.

Thieves scaled the wall and entered the house; cash and jewelry stolen.

10:59 PM, 07-Jul-2026

एसआईटी जांच में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा : पंकज चौधरी

Whoever is found guilty in the SIT probe will not be spared: Pankaj Chaudhary

एसआईटी जांच में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा : पंकज चौधरी

10:59 PM, 07-Jul-2026

Ballia News: कैथवली उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर खराब, 29 गांवों में बिजली संकट

Transformer at Kathvali substation faulty; power crisis in 29 villages.

10:59 PM, 07-Jul-2026

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैज्ञानिक ने आम के गुठलियों से बटर और तेल तैयार किया

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैज्ञानिक ने आम के गुठलियों से बटर और तेल तैयार किया

10:59 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: खटीमा में हर मंगलवार को आते और जाते समय तीन मिनट रुकेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस

अब टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल खटीमा रेलवे स्टेशन पर भी आते और जाते समय तीन मिनट रुकेगी।

10:58 PM, 07-Jul-2026

Etawah News: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा वरना नहीं मिलेगा मुआवजा

इटावा। खरीफ सीजन में मौसम की अनिश्चितता और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कराने की अपील की है।

10:58 PM, 07-Jul-2026

Lucknow News: सात दिन की मांगी थी रिमांड, कोर्ट ने 40 घंटे की दी मंजूरी

सात दिन की मांगी थी रिमांड, कोर्ट ने 40 घंटे की दी मंजूरी

10:58 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: यूपीसीएल कार्यालय में छह कर्मी अनुपस्थित, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने यूपीसीएल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

10:58 PM, 07-Jul-2026

Lucknow News: बादशाहनगर स्टेशन में सांकेतिक भाषा ट्रेन सूचना प्रणाली शुरू

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने बादशाहनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर सांकेतिक भाषा ट्रेन सूचना प्रणाली शुरू की है।

10:57 PM, 07-Jul-2026

Fatehabad News: चार दिन के रिमांड में तलाशे जाएंगे हत्याकांड के अनसुलझे सवाल

Unresolved questions surrounding the murder case will be explored during the four-day remand

चार दिन के रिमांड में तलाशे जाएंगे हत्याकांड के अनसुलझे सवाल

10:57 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: विद्युत स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध

ऊर्जा निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के प्रेमनगर के लोगों ने विरोध किया।

10:57 PM, 07-Jul-2026

सतलुज बैन पर गर्गज का बयान: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दबाने का प्रयास, केंद्र सरकार से की ये अपील

Gargaj statement on the Satluj ban

गर्गज ने कहा कि सिखों पर हुए अत्याचारों को दर्शाने वाली इस फिल्म को हटाए जाने से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। भारत में सिखों पर हुए कथित अत्याचारों की सच्चाई दुनिया के सामने आनी चाहिए।

10:57 PM, 07-Jul-2026

अलीगंज अग्निकांड : नहीं हो सका फैसला, आज फिर सुनवाई

अलीगंज अग्निकांड की पहली सुनवाई मंगलवार को एलडीए की विहित अधिकारी कोर्ट में हुई, पर कोई निर्णय नहीं हो सका।

10:56 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: मेडिकल जांच में एक कैलाश मानसरोवर यात्री मिले अनफिट

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल के सभी यात्रियों का गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।

10:56 PM, 07-Jul-2026

Fatehabad News: ई-रिक्शा में माल ढुलाई, हादसों का खतरा

Transporting goods in e-rickshaws: Risk of accidents

ई-रिक्शा में माल ढुलाई, हादसों का खतरा

10:56 PM, 07-Jul-2026

Uttarakhand: प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास 29 अगस्त को, इसी दिन से शुरू होंगी कक्षाएं

Uttarakhand News Foundation stone for the state first sports university to be laid on 29 August

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है।

10:55 PM, 07-Jul-2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: हाईकोर्ट का मामले की न्यायिक जांच की याचिका पर सुनवाई से इंकार, की खारिज

Ram Temple offerings: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की न्यायिक जांच कराने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है।

10:54 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: पाइपलाइन टूटने से मदकोट की पेयजल आपूर्ति ठप, पांच हजार लोग परेशान

तहसील क्षेत्र के मदकोट में मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

10:53 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ

राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का शुभारंभ हो गया है।

10:53 PM, 07-Jul-2026

Ballia News: एनएच व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे क्राॅस करने वाले तार ऊंचे किए जाएंगे

Cables crossing National Highways and greenfield expressways will be raised.

Cables crossing National Highways and greenfield expressways will be raised.

10:52 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: कणाकोट के ललित का स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में हुआ चयन

आठ गांव शिलिंग क्षेत्र के ग्राम कणाकोट, मरसोली भाट निवासी लक्षित सिंह बिष्ट का चयन हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू के लिए हुआ है।

10:52 PM, 07-Jul-2026

Bulandshahar News: शेरपुर गढ़वा ग्राम पंचायत बनेगा सोलर विलेज

शासन से अनुमति मिलने के बाद गांव के हर घर में सोलर पैनल लगेंगे।

10:52 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: शिक्षकों की कमी से जूझ रहा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय

गंगोलीहाट स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है।

10:51 PM, 07-Jul-2026

Ballia News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Students showcased their talent in sports competitions.

Students showcased their talent in sports competitions.

10:51 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चार बच्चों का चयन

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, मदकोट के चार विद्यार्थियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेजों के लिए हुआ है।

10:51 PM, 07-Jul-2026

UP: प्रयागराज में 50 लाख के नकली नोटों के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार; सवाल- यहां क्यों उतरा आरोपी

Youth from Rajasthan arrested in Prayagraj with counterfeit notes worth ₹50 lakh

जीआरपी और आरपीएफ ने मंगलवार को रामनिवास को 50 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा है। वह दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

10:51 PM, 07-Jul-2026

Bihar News: पुलिस को चकमा देकर बेटे संग फरार हुई हत्या की आरोपी महिला, वन स्टॉप सेंटर से कैसे हुई गायब?

Bihar News woman accused of murder escaped dodging  security guard, police engaged in searching

Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर से हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है, जबकि आरोपी को थाने की बजाय वन स्टॉप सेंटर में रखने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

10:51 PM, 07-Jul-2026

पहली बारिश में सड़क निर्माण की खुली पोल, पुल का पहुंच मार्ग धंसा

पहली बारिश में सड़क निर्माण की खुली पोल, पुल का पहुंच मार्ग धंसा

10:50 PM, 07-Jul-2026

Bulandshahar News: कलश यात्रा संग हुआ भागवत कथा का शुभारंभ, पुष्पवर्षा भी

Bhagwat Katha begins with a Kalash Yatra; flowers showered as well.

कस्बे की भारद्वाज काॅलोनी में शनि महादेव धाम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगल कलशयात्रा से हुआ।

10:50 PM, 07-Jul-2026

Ballia News: सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे युवा तुर्क

The Young Turks were symbols of the politics of principles.

The Young Turks were symbols of the politics of principles.

10:49 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: मानसून काल में स्कूलों में अवकाश का निर्णय ले सकेंगे एसडीएम

सीमांत जिले में मानसून के दौरान मौसम की स्थिति को देखते हुए अब विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने का निर्णय संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लेंगे।

10:49 PM, 07-Jul-2026

गुरुग्राम जूडो अकादमी में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट संपन्न, खिलाड़ियों ने अगली बेल्ट के लिए किया क्वालीफाई

गुरुग्राम जूडो अकादमी में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट संपन्न, खिलाड़ियों ने अगली बेल्ट के लिए किया क्वालीफाई

10:49 PM, 07-Jul-2026

Lakhimpur Kheri News: अतरिया रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचा शारदा का पानी

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास खतरा फिर बढ़ने लगा है। नदी का पानी रेलवे ट्रैक के किनारे तक पहुंच गया है और वहां से रिसाव शुरू हो गया है। पिछले वर्ष इसी स्थान पर हुए कटाव को देखते हुए ग्रामीण आशंकित हैं।

10:49 PM, 07-Jul-2026

फरीदाबाद की राजकीय विद्यालय की लड़कियों ने फुटबॉल कप में 5-0 से जीत दर्ज की

फरीदाबाद की राजकीय विद्यालय की लड़कियों ने फुटबॉल कप में 5-0 से जीत दर्ज की

10:49 PM, 07-Jul-2026

गुरुग्राम खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को डाइट भत्ते का इंतजार, अभिभावकों में रोष

गुरुग्राम खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को डाइट भत्ते का इंतजार, अभिभावकों में रोष

10:49 PM, 07-Jul-2026

Pithoragarh News: बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयनित खिलाड़ियों का स्वागत

खेलो इंडिया साईं सेंटर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

10:49 PM, 07-Jul-2026

फरीदाबाद में शराब के ठेके के पीछे बने आहते में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फरीदाबाद में शराब के ठेके के पीछे बने आहते में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

10:49 PM, 07-Jul-2026

Lakhimpur Kheri News: मौजमाबाद और मुड़िया खुर्द में खाद वितरण पर घमासान

Clashes over fertilizer distribution in Maujmabad and Mudia Khurd

बीपैक्स मौजमाबाद और मुड़िया खुर्द में खाद वितरण में धांधली और पक्षपात की शिकायतें सामने आई हैं। मंगलवार सुबह से समिति परिसर में किसानों की भीड़ रही।

10:48 PM, 07-Jul-2026

Lakhimpur Kheri News: सिटी में आज

मोहल्ला शास्त्री नगर के शिव महाकालेश्वर मंदिर में योग शिविर सुबह छह बजे से।

10:48 PM, 07-Jul-2026

Banda: किसी युवक से फोन पर बात करते-करते युवती ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Banda: Young woman takes her own life by hanging while talking on the phone

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी हरदौली की है। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी के एंगल से जांच कर रही है

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this