Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: , 31 Jan 2022 04:38 PM


आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी ने जिले की दो विधानसभा सदर व कैसरगंज से रविवार को अपने प्रत्याशी घोषित किए। पार्टी आलाकमान ने इससे पूर्व जिले की तीन विधानसभाओं में पहले से ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब जिले की महसी व बलहा विधानसभा में प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है, बताते चलें कि, प्रदेश की 18वीं विधानसभा के गठन में कांग्रेस ने भी धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। पार्टी आलाकमान ने 26 जनवरी को जिले की लिस्ट जारी करते हुए मटेरा विधानसभा से अली अकबर, पयागपुर से मेजर राना शिवम सिंह व नानपारा से अब्दुल मोहम्मद सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया था वहीं, रविवार को पार्टी आलाकमान की जारी लिस्ट में सदर विधानसभा पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा व कैसरगंज से महिला नेत्री गीता सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अमरनाथ शुक्ला ने बताया कि रविवार को जारी लिस्ट में सदर विधानसभा से जिलाध्यक्ष जेपी व कैसरगंज से महिला नेत्री गीता को टिकट दिया गया है। प्रतिनिधि शुक्ला ने बताया कि महसी व बलहा विधानसभा की लिस्ट दो दिनों में पार्टी आलाकमान की ओर से जारी कर दी जाएगी

