दर्दनाक:जिस हाथ से पानी पिलाना था मुश्किल,उसी हाथ से पत्नी और बेटी का गला काट कर 89 साल के बुजुर्ग ने खुद को पुलिस के सामने किया सरेंडर,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: 08 Feb 2022

इस मामले में मेघवाड़ी पुलिस जांच कर रही है। बुजुर्ग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

आपको बता दें, मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीमार पत्नी और मानसिक विक्षिप्त अविवाहित बेटी के पालन-पोषण में मुश्किल होने पर 89 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक ने उनकी गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारे पुरुषोत्तम सिंह गंढोक ने वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस पूछताछ में गंढोक ने कहा, दोनों को जिंदा रखने से ज्यादा सही उन्हें मारना लगा। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मेघवाड़ी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

बताते चलें कि,पुरुषोत्तम की पत्नी जसबीर कौर पिछले दस साल से बीमार थी और बिस्तर पर ही पड़ी रहती थी। बेटी कमलजीत कौर की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पुरुषोत्तम सिंह अपनी उम्र के कारण इनकी देखभाल नहीं कर पा रहा था। रोज-रोज की परेशानी से तंग आकर बुजुर्ग ने सोमवार को पहले पत्नी का और उसके बाद बेटी का गला काट दिया।

पुरुषोत्तम ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पिछले कई साल से घुटने के दर्द से परेशान थीं। इससे उन्हें चलने में काफी दर्द होता था। वह बिस्तर पर पड़ी रहती थीं। उनकी एंजियोग्राफी भी हुई थी। उनकी 55 वर्षीय बेटी भी मानसिक रूप से बीमार थी। इस वजह से उन्हें ही सब कुछ करना पड़ता था। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि वह दोनों के दर्द को देख नहीं पा रहा था। उसकी अपनी उम्र भी 89 साल की हो गई है, इसलिए बुजुर्ग ने यह कदम उठाया। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि सोने के दौरान उसने दोनों का गला काटा है।

इस मामले में मेघवाड़ी पुलिस जांच कर रही है। बुजुर्ग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
वारदात के बाद बुजुर्ग ने अपनी दूसरी बेटी को फोन किया
यह परिवार मुंबई के शेर-ए-पंजाब कॉलोनी की प्रेम संदेश सोसाइटी में रह रहा था। पुरुषोत्तम की दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है। हत्या करने के बाद पुरुषोत्तम ने सोमवार को अपनी शादीशुदा बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही पुरुषोत्तम की दूसरी बेटी फौरन अपने घर पहुंच गई। उसने अपने पिता को फ्लैट खोलने के लिए कहा, लेकिन पुरुषोत्तम ने उससे कहा कि जब तक पुलिस नहीं आएगी मैं दरवाजा नहीं खोलूंगा। इसके बाद बेटी ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाया तो जसबीर कौर और कमलजीत कौर को खून से लथपथ बेड पर पाया। पुरुषोत्तम ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दियाd,bh

Related posts

लखीमपुर खीरी हिंसा: 12 घंटे पूछताछ के बाद मंत्री का बेटा आशीष गिरफ्तार, पेशी के बाद न्यायिक हिरासत:

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा जयचन्द गौतम को जिला सचिव अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

कैसरगंज बहराइच: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

Shahrukh Khan

Leave a Comment