Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Fri, 04 Feb 2022 09:36 PM


आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अनियंत्रित टैंकर यूपी-पुलिस डायल 112 कार पर पलट गया। हादसे में तीन सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि एक ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। मृतकों में दो महिला सिपाही भी शामिल हैं। हादसे में पीआरवी ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी रीता कुशवाहा, शशिकला यादव और चालक कृष्णेंद्र नीचे दब गए, जबकि एक अन्य सिपाही शैलेंद्र को गंभीर हालत में कार से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद कोहराम मच गया।
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे यूपी-112 की पीआरवी 2908 टीम साल्हेनगर करौंदी प्वाइंट से एसआर पंप प्वाइंट के लिए जा रही थी। सफीपुर कोतवाली अंतर्गत गांव जटपुरवा वजीरगंज के पास अनियंत्रित टैंकर से बचने के चक्कर में कार खंती में चली गई। तभी उसके ऊपर टैंकर पलटने से कार सवार महिला सिपाही रीता कुशवाहा पत्नी प्रभाकांत कुशवाहा निवासी टिपटिया, रसूलाबाद, कानपुर देहात, शशिकला यादव निवासी ग्राम करहा, थाना मोहम्मदाबाद, जिला मऊ, चालक सिपाही कृष्णेंद्र निवासी, जैनपुर, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर देहात दब गए। सिपाही आनंद सिंह निवासी भगौली, सीवान, बिहार कार से कूद गए। इससे उन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस की कार पर टैंकर पलटने से राहगीरों में अफरातफरी मच गई।
वहीं सफीपुर कोतवाली पुलिस ने क्रेन बुलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार के अंदर दबे तीनों सिपाहियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां कुछ ही देर में तीनों ने दम तोड़ दिया। एसपी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम, सीओ आदि मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण भीड़ जुटने से हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लग गया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। एसपी ने बताया कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी सूचना पर घटनास्थल से पिकेट प्वाइंट जाते समय हादसा हुआ। घायल सिपाहियों को बचाने के सभी प्रयास किए गए। टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया है। उसकी जानकारी कराई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगीjag
