बाहर का आटा खाने वाले हो जाएं सावधान, आगरा: की ‘रसोई रतन’ फैक्टरी पर छापा, गेहूं में मिले सड़े-गले चूहे, इसका आटा बाजार में बिकता

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Tue, 22 Feb 2022 08:12

गेहूं में पड़े मिले सड़े गले चूहे – f, फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को पीर कल्याणी में अग्रवाल फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहां रसोई रतन ब्रांट का आटा तैयार हो रहा था। गोदाम में घटिया किस्म का गेहूं मिला, इसमें सड़े-गले चूहे मिले। घटिया किस्म का एक कुंतल गेहूं नष्ट कराते हुए दलिया और बेसन का नमूना जांच के लिए लिया है। फैक्टरी मालिक को नोटिस भी दिया गया है।

वहीं, जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर फैक्टरी के मालिक राजेश अग्रवाल मिले। गेहूं के भंडारण का हाल देखा तो मरे हुए चूहे मिले, बिल्ली और चूहों के मल बिखरे हुए थे। चूहा मारने की दवा भी पाई गई।

बताते चलें कि, अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक से पूछा कि इस गेहूं से आटा तैयार करोगे, तो उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनें हैं, इसमें से खराब गेहूं मशीन अलग कर देती है। इस पर कहा कि चूहे मारने की दवा-मरे चूहों की दुर्गंध को कैसे दूर करोगे। इससे किसी की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ा तो क्या होगा, इस पर वह चुप हो गए।
जहां चूहे मरे हुए थे, उस गेहूं का इकट्टा कराते हुए नष्ट करा दिया। ये गेहूं एक कुंतल से अधिक होगा। फैक्टरी में तैयार आटा नहीं था, ऐसे में यहां तैयार हो रहे दलिया और बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। नोटिस देकर सुधार करने की हिदायत भी दी है।

वहीं, टीम को छापे में गोदाम में भारी गंदगी मिली। सीलन थी और जाले लगे हुए थे। साफ-सफाई नहीं थी। गोदाम में नौ कर्मचारी कार्य करते मिले। ये एप्रिन और ग्लव्स नहीं पहने हुए थे। संचालक को नोटिस दिया गया है। छापे के वक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, बसंत गुप्ता, करतार सिंह आदि रहे। au

Related posts

यूपी में अचानक बदला मौसम का मिजाज,बहराइच,सीतापुर,समेत,,आंधी-बारिश से लाखों की बिजली गुल, दो की मौत, कई घायल

Shahrukh Khan

रणजीत सिंह मर्डर केस:रामरहीम समेत पांचों दोषियों को आजीवन कारावास, डेरा प्रमुख पर 31 लाख का जुर्माना भी:

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 06–मई–2026–बुधवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment