Aftab Khan ×××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Sun, 06 Feb 2022

आपको बता दें भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है. उन्हें एक महीने पहले कोरोना संक्रमण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहाँ आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट बजकर उन्होंने अंतिम साँस ली. उनके जीवन के कुछ अनमोल पलों की याद दिलाती श्रद्धांजलि.
वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस बारे में राज्यों के मुख्य सचिवों को वायरलेस संदेश भेजकर सूचना दी गई। राष्ट्रीय शोक के दौरान 6 व 7 फरवरी को राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्र सरकार ने महान गायिका के सम्मान में दो दिनी राष्ट्रीय शोक का फैसला किया है। इस दौरान कोई सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। लता मंगेशकर की अंत्येष्टि पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।
जवाहरलाल नेहरू के बारे में मशहूर था कि वो न तो कभी सार्वजनिक तौर पर रोते थे और न ही किसी दूसरे का इस तरह रोना पसंद करते थे. लेकिन 27 जनवरी, 1963 को जब लता मंगेशकर ने कवि प्रदीप का लिखा गाना ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया तो वो अपने आँसू नहीं रोक पाए.
गाने के बाद लता स्टेज के पीछे कॉफ़ी पी रही थीं तभी निर्देशक महबूब ख़ाँ ने लता से आ कर कहा कि तुम्हें पंडितजी बुला रहे हैं.
महबूब ने लता को नेहरू के सामने ले जा कर कहा, “ये रही हमारी लता. आपको कैसा लगा इसका गाना?”
नेहरू ने कहा, “बहुत अच्छा. इस लड़की ने मेरी आँखों में पानी ला दिया.” और उन्होंने लता को गले लगा लिया.
