पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले: वहीं इस दर्दनाक हादसे पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गहरा दुःख व्यक्त किया है

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date:Sun, 06 Feb 2022 08:35 PM

कार सवार जिंदा जल गए। उनके कंकाल ही बचे हैं।( फाइल फोटो), AMMP 24 News

आपको बता दें, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए।

सूचना पर यूपीडी के मुख्य नोडल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अन्य सुरक्षा कर्मी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए। एक्सप्रेस-वे पर आग की सूचना सीएफओ संजय कुमार शर्मा के निर्देश पर फायर मैन सत्य प्रकाश सिंह,शत्रुघ्न प्रताप, राजेश सिंह दमकल लेकर पहुंच गए। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। कार में सवार दो लोगों के शवों की शिनाख्त प्रतापगढ़ निवासी विक्रम सिंह तथा लखनऊ निवासी आदित्य कोठारी के रूप में की गई है। तीसरे की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं इस दर्दनाक हादसे पर —————————- ————अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने गहरा दुःख व्यक्त किया है

Related posts

23 मार्च से अयोध्या में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर पुलिस मित्रो द्वारा चल रहे रक्त दान शिविर में 25 मार्च तक कुल 137 यूनिट रक्तदान किया गया।

Shahrukh Khan

मुरादाबाद के फर्नीचर कारोबारी के घर बुलडोजर चलाने के मामले में अपने ही बुने जाल में फंस गए एसडीएम बिलारी गंवाना पड़ा पद

Shahrukh Khan

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मध्यप्रदेश पुलिस के तीन सिपाहियों समेत चार की मौत, चार घायल,

Shahrukh Khan

Leave a Comment