प्रेमी से मिलने निकली युवती की लाश बोरे में मिली:7 दिनों से लापता लड़की वैलेंटाइन डे मनाने पहुंची थी प्रयागराज, कुएं से बदबू आने पर चला पता

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: 21 Feb 2022

शहर के पोलो मैदान स्थित कुएं में रविवार को मिला था युवती का शव, हाथ पर लिखा था रवि: (फाइल फोटो) AMMP 24 News

आपको बता दें, वैलेंटाइन डे पर घरवालों को बिना बताए प्रेमी से मिलने निकली युवती की लाश बोरे में बंधी कुएं में मिली। राहगीरों ने बदबू बढ़ने पर जब कुएं में 1 बोरा पड़ा देखा तो अनहोनी की आशंका पर पुलिस को जानकारी दी। 7 दिनों से लापता युवती के गले पर चोट के गहरे निशान थे। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, मामला प्रयागराज में सिविल लाइंस क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि लड़की दिल्ली से 13 फरवरी को बिना घर वालों को बताए प्रयागराग में अपने प्रेमी से मिलने आई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। लड़की को बोरे में भरकर पोलो ग्राउंड के कुएं में फेंक दिया गया था।

युवती की हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने सोमवार को उसकी शिनाख्त कर ली है।
दिल्ली से घर के लिए निकली थी
तेलियरगंज के शीला खाना की रहने वाली शालिनी धुरिया नई दिल्ली में प्राइवेट जॉब करती थी। परिजनों के मुताबिक, 13 फरवरी की रात वह दिल्ली से घर के लिए निकली थी। इसकी जानकारी भी नहीं दी थी। 15 फरवरी को जब परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क साधना शुरू किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। लगातार अलग-अलग समय पर फोन करने पर जब उसका फोन नहीं लगा तो मकान मालिक से संपर्क किया गया।

मकान मालिक ने बताया कि वह तो 13-14 की रात को ही घर जाने की बात कहकर दिल्ली से निकली है। इतना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। जान-पहचान वाले लोगों से पूछने पर जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा।

करीब 1 सप्ताह पहले की गई हत्या
वहीं, प्रयागराज में पोलो ग्राउंड में दो-तीन दिन से बदबू आ रही थी। बदबू बढ़ने पर आस-पास के लोगों ने देखना शुरू किया तो पता चला कि कुएं में 1 बोरा पड़ा हुआ है। बोरा खोलकर देखा गया तो उस बोरे में शव था। शरीर फूल गया था, जिससे यह पता चल रहा था कि उसकी हत्या करीब 1 सप्ताह पहले की गई है। परिजन जब वहां पहुंचे तो शव देखकर उनके होश उड़ गए। मां- बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा रेप का खुलासा
सिविल लाइंस थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सभी CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह देखने का प्रयास हो रहा है की युवती आखिरी बार कब और किसके साथ साथ थी। इसके अलावा उसका नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया है। टेक्निकल टीम यह देख रही है कि उसकी आखिरी बार किससे और कितनी बात हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि उसके साथ क्या-क्या हुआ है। फिलहाल, गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। रेप हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती का किसी युवक से प्रेम संबंध था। दिल्ली से अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए वह घर से निकली थी। यही कारण था कि उसने अपने परिजनों को भी यह नहीं बताया था कि वह दिल्ली से प्रयागराज आ रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर दी है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।d,bh

शहर के पोलो मैदान स्थित इसी कुएं में रविवार को मिला था युवती का शव, (फाइल फोटो) AMMP 24 News

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा जुल्फकार को क्षेत्र अध्यक्ष अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा रशीद अहमद को मुख्य उप पुलिस सुरक्षा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 09–Oct–2026–शुक्रवार गुड मॉर्निंग, AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment