अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 08 मार्च 2022 इस साल की थीम, इतिहास और महत्व जानें AMMP 24 News, पर

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: 08 Mar 2022

वंदना शिवा f फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च . इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपने अधिकारों की लड़ाई में वे कितनी दूर आ गई हैं, इसका जश्न मनाया जाता है. हम सभी जानते हैं कि दुनिया महिलाओं के बिना नहीं चल सकती. यह उनके प्रयासों की सराहना करने का दिन है. बड़े और छोटे संगठन महिलाओं को यह दिखाने के लिए एक साथ आते हैं कि वे आज के समाज में कितनी मूल्यवान हैं.

1500 महिलाओं के साहस का प्रतीक है यह दिन
1900 की शुरुआत में, महिलाओं को वेतन असमानता, मतदान के अधिकारों की कमी का सामना करना पड़ रहा था, और उनसे अधिक काम लिया जा रहा था. इस सब के जवाब में, अपने अधिकारों की मांग के लिए 1908 में 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर से मार्च किया. 1909 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की घोषणा के अनुसार इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया. 1965 में सभी महिलाएं को मतदान करने का अधिकार मिला.

साल 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था, इसी सम्मेलन में हर साल 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया. यहीं से 8 मार्च के दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया जाने लगा. फिर साल 1975 में इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने एक थीम के साथ मनाने को कहा जिसके बाद इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिली.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहुत से देशों में महिलाओं को अवकाश यानी छुट्टी दी जाती है. महिलाओं को इस दिन छुट्टी देने वाले देशों रूस, बेलरूस, युगांडा, अफगानिस्तान-क्यूबा, वियतनाम, यूक्रेन और कंबोडिया शामिल हैं.

Related posts

मुख्य न्यायाधीश रमन्ना बोले: न्यायपालिका की अखंडता और स्वतंत्रता को हर स्तर बचाना और प्रोत्साहित करना जरूरी,

Shahrukh Khan

बहराइच में तेज रफ्तार ने ढाया कहर, ट्रक और टैंपो ट्रेवलर की भीषण टक्कर, हादसे में सात की मौत और 12 घायल

Shahrukh Khan

ब्यूटीशियन के बालों में थूकने वाला राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुआ जावेद हबीब, लिखित में मांगी माफी, बोला- अब नहीं होगी ऐसी गलती,

Shahrukh Khan

Leave a Comment