बहराइच में तेज रफ्तार ने ढाया कहर, ट्रक और टैंपो ट्रेवलर की भीषण टक्कर, हादसे में सात की मौत और 12 घायल

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Sun, 29 May 2022 

हादसे के बाद छतिग्रस्त गाड़ी f -फोटो AMMP 24 News

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखीमपुर खीरी हाईवे पर रविवार की सुबह यह बड़ा हादसा हुआ। बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घटना स्थल पर ही पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 12 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली था कि बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा के पास ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत तेज होने के कारण टैंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। पांच शव को बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के लिए जल्द से जल्द सेहत याफ्ता होने की दुआ की हैau

Related posts

यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर सहित सात सह प्रभारी

Shahrukh Khan

जायदाद के लिए हैवान बना पोता, बूढ़ी दादी पर कुत्ते से कराया हमला, दिल्ली महिला आयोग ने करवाई एफआईआर,

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–जून–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment