अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने, रंगों का त्योहार होली के दिन, जुमे की नमाज को  करीब की मस्जिदों में पढ़ने कि किअपील

Aftab Khan ×××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: 17 Mar2022

आपको बता दें, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने मुस्लिम भाइयों से अपील किया है कि दोस्तों,
आने वाला 18 मार्च 2022 का दिन होली का दिन है, और खुदा न करे मुल्क में ऐसा कोई भी हादसा हो जिससे मादरे वतन का दामन खून से लाल हो जाऐ । दोस्तों एक मुसलमान होने के नाते मैं सभी मुसलमानों से अपील करता हूं कि अगर गलती से होली का रंग आप पर पड़ जाऐ तो बगैर बुरा मानें मुस्कुराकर होली की मुबारकबाद देकर आगे बढ़ जाना । अगर जानबूझकर भी आप पर कोई रंग डाल दे तो आप अपनें आक़ा सल्ललाहोअलैहिवसल्लम का तसव्वुर करना क्योकि आप उस नबी के गुलाम हैं जिन पर रोज़ कूड़ा डालनें वाली औरत जब एक रोज कूड़ा न डाला तो आप उसकी खैरियत लेनें घर पहुं गये । उसे बीमार देखकर आपनें उसकी खिदमत की और अपनें हुस्नें इखलाक सेअपना असीर बना लिया । रंग पड़ जानें से न तो आपका ईमान खराब हो सकता है और न ही आपकी जिन्दगी । तो माहौल को खुशगवार रखनें के लिए इस बात पर गौर कीजिऐगा।
और दोस्तो जुमे की नमाज को अपने  करीब की मस्जिदों में पढ़ने कि कोशिश करना, और हां दोस्तों इसी दिन शबे बारात भी है,उस दिन रात को भी बाहर सड़कों पर निकलने से परहेज़ करें खासकर बच्चों को रोकना,आपस में भाईचारगी और अम्न को बरकरार रखना,

अपील करता आफताब खान राष्ट्रीय अध्यक्ष,अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद: फोटो, AMMP 24 News

Related posts

गाजीपुर में तेज रफ्तार का कहर: चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की दर्दनाक मौत,

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 10–अप्रैल–2026–शुक्रवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

हाईकोर्ट का आदेश : परिवार में बेटी से ज्यादा बहू का अधिकार, सरकार अपने नियमों में करे बदलाव, राशन की दुकान आवंटित करने का निर्देश

Shahrukh Khan

Leave a Comment