गाजीपुर में तेज रफ्तार का कहर: चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की दर्दनाक मौत,

Aftab Khan,,, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:Tue, 02 Nov 2021 06:00 PM

चाय की दुकान में घुसा ट्रक – फोटो : AMMP 24 News


आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में  धनतेरस के दिन  मंगलवार  सुबह तेज़ रफ्तार का कहर नजर आया। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के अहिरौली गांव के सामने बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे स्थित चाय दुकान पर चौकी पर बैठे छह लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से जा टकराया। ग्रामीणों ने ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई की
हादसे में ट्रक से कुचलने पर अहिरौली गांव निवासी वीरेंद्र राम (45), सत्येंद्र ठाकुर (32), गोलू यादव (15) और जियनदासपुर निवासी  उमाशंकर यादव (60) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक बिहार प्रांत के चौसा निवासी अवधेश सिंह को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर उसे घायल कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल अहिरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्यामबिहारी कुशवाहा (32) को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान दोनों लोगों की मौत हो गई।


घटना से नाराज ग्रामीणों ने गाजीपुर-भरौली मार्ग पर सुबह आठ बजे से जाम लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने में जुट गए।

उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद और संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। तब जाकर कहीं साढ़े तीन घंटे बाद दिन में 11.30 बजे आवागमन सुचारु हो सका। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि जाम समाप्त हो गया है। सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 

Related posts

पुलिस की जुबानी: थानेदार करे इनकार तो ऐसे दर्ज कराएं एफआईआर, जानिए अपने अधिकार, मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News पर

Shahrukh Khan

यूपी का रण :2022 : दिग्गजों की धरती, नवाबी सियासत, कई सीटों पर कांटे की टक्कर, लखनऊ मंडल की रिपोर्ट,

Shahrukh Khan

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की एक मीटिंग संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि दीपक रावत रहे

Shahrukh Khan

Leave a Comment