खून हुआ सफैद! डबल मर्डर से थर्राया पयागपुर, भतीजे ने चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट

Aftab Khan ×××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date;17 Apr 2022

सीओ पयागपुर राजीव कुमार: f -फोटो AMMP 24 News
मृतक श्याम मनोहर का पुत्र मीडिया के सामने बयान देता हुआ f -फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव में मामूली से विवाद पर भतीजों ने अपने चाचा और चाची को फावड़े से काट डाला जबकि एक भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गई, जबकि चाची की ट्रामा सेंटर रेफर करने के दौरान रास्ते में मौत हुई है। घटना की सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं।

बताते चलें कि,पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर में शनिवार देर रात इंदर पुत्र रामलाल व उनके पुत्र सुनील, छोटु व रंजीत दीवार पर पानी गिरने को लेकर गांव निवासी संदीप पुत्र बच्छराज की पत्नी को गाली दे रहे थे। इस दौरान अपने घर में खाना खा रहे 45 वर्षीय श्याम मनोहर ने घर के बाहर आकर महिला को गाली देने का विरोध किया। इससे आग बबूला हुए भतीजों ने चाचा पर फावड़े व लाठी डंडों से हमला कर दिया।

शोर शराबा सुनकर चाची श्यामा देवी मौके पर पहुंची तो पति पर हमला देख उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी। इससे नाराज भतीजों ने दंपती पर फावड़े से ताबड़तोड हमला किया। जिसमें चाचा की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चाची श्यामादेवी को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही चाची की भी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही सीओ पयागपुर राजीव कुमार सिसौदिया व पयागपुर एसओ हरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण में मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

Related posts

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–जुलाई–2026–बुधवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

शर्मनाक: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में ‘भाई’ ने बहन से रचाई शादी, फोटो से हुआ खुलासा

Shahrukh Khan

कृषि कानूनों की वापसी पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- यह भी एक जिहादी देश है…’दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत’

Shahrukh Khan

Leave a Comment