ईद को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश: अफसरों से बोले- धर्मगुरुओं से बात करें, सड़क रोककर धार्मिक आयोजन न करें,

Aftab Khan ×××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date:Mon, 02 May 2022

ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग f फोटो, AMMP 24 News

आपको बता दें, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि बच्चों का टीकाकरण व वयस्कों को बूस्टर डोज जल्द दिया जाए। जहां ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहां विशेष निगरानी की जाए। वे सोमवार को लोक भवन में टीम 9 की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखें। प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने कोविड जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेला उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

वहीं सीएम ने कहा कि तीन मई को ईद, परशुराम जयंती तथा अक्षय तृतीया का पर्व है। वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस तथा प्रशासन अतिरिक्त संवेदनशील होकर कार्य करें। प्रत्येक पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थान पर ही किए जाएं। धर्मगुरुओं से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न किया जाए।au

Related posts

केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी: योग्य हाथों में सोशल मीडिया अच्छा है, लेकिन कुछ इसे बिना नियमों वाला खेल का मैदान समझते हैं,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन एमएस खान जी व पूरी टीम की तरफ से सभी देशवासियों को होली व शबे बारात की हार्दिक शुभकामनाएं,

Shahrukh Khan

PM Modi Punjab Rally Cancel: गुरुद्वारे से हुई वो अनाउंसमेंट, जिसके बाद SPG टीम ने पीएम मोदी को तुरंत वहां से निकालने का फैसला लिया

Shahrukh Khan

Leave a Comment