दो साल बाद लौटी ईद की रौनक: बहराइच: ईद में चमक रहे कपड़े व जेवरात के बाजार, उमड़ रहे खरीदार,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date:02 May 2022

ईद की खरीदारी में बहराइच के बाजारों की रौनक f फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, बहराइच में पिछले दो सालों से ईद पर्व के आने से पहले कोरोना संक्रमण के कारण सब कुछ बंद हो जाता रहा। अब दो साल बाद ईद में एक बार फिर से बाजार में रौनक लौटा है। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बढ़ते ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानदार के चेहरे खिले हुए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा।
ईद पर्व को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ईद पर्व को देखते हुए बाजार भी दुल्हन की तरह सजे नजर आ रहे हैं। बाजारों में कपड़े से लेकर जूते-चप्पल आदि की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में सजी दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक
जूता, कपड़ा, कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। सेवई की खरीदारी भी तेज हो गई है। देर रात तक बाजार में भीड़ उमड़ी रहती है। दुकानदारों का मानना है कि इस बार महंगाई जरूर है, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं है। लोग ईद पर्व के लिए दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। अच्छी खरीदारी से बाजार गुलजार है।

Related posts

अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन ने दुख व्यक्त किया, लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

Shahrukh Khan

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाभार्थियों द्वारा प्रशासन के संरक्षण में निकाली तिरंगा यात्रा

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन 2022: आम आदमी पार्टी का लोक लुभावना वादा, सरकार बनी तो सबका फायदा, घोषणा पत्र को ‘केजरीवाल का गारंटी पत्र’ दिया नाम

Shahrukh Khan

Leave a Comment