खाकी पर लगा दाग़, दरवाजा तोड़कर घर में घुसी यूपी पुलिस, महिलाओं से की अभद्रता,आहत होकर मां-बेटियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया,तीनों की मौत से विभाग मचा हड़कंप

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date:Thu, 26 May 2022

हंगामा करते ग्रामीण। f- फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मां और दो बेटियों की मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। पीड़ित परिवार के मुखिया का कहना है कि पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और महिलाओं के साथ अभद्रत की थी। इससे आहत होकर उसकी पत्नी व दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया लिया। जिससे दो दिन पहले एक बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अब दूसरी बेटी और पत्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

बताते चलें कि खाकी पर बड़े आरोप लग रहे
एक युवती के साथ प्रेम विवाह करने के मामले में पुलिस युवक की तलाश में दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और महिलाओं के साथ अभद्रता की। इससे आहत होकर महिला और उसकी दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां एक युवती की उसी दिन मौत हो गई थी। वहीं उपचार के दौरान दूसरी बेटी और मां ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं मां-बेटियों की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को मां-बेटी के शवों को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंचे एएसपी, एसडीएम और सीओ ने परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अभी भी परिजनों व ग्रामीणों का हंगामा जारी है।

आरोप है कि बाछौड़ गांव का एक युवक करीब 20 दिन पहले क्षेत्र की एक युवती को लेकर चला गया था। इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने छपरौली थाने पर की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक के पिता को हिरासत में लिया था, लेकिन हालत को देखते हुए उसे छोड़ दिया था। वहीं मंगलवार की देर रात थाना पुलिस ने आरोपी के गांव में होने की सूचना पर दबिश दी। मकान का मुख्य दरवाजा बंद था।

पुलिस दरवाजा तोड़कर व दीवार कूदकर अंदर घुसी गई। अचानक पुलिस कर्मियों को घर में देख आरोपी युवक की मां एवं दो बहनों ने जहर खा लिया था। इससे तीनों की तबियत बिगड़ गई थी। मां और दोनों बेटियों को छपरौली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने तीनों को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। au

Related posts

Shahrukh Khan

मायावती को झटका : गुड्डू जमाली ने बसपा छोड़ी, विधानमंडल दल के नेता ने विधायक पद भी छोड़ा, बच गए चार विधायक,

Shahrukh Khan

बांदा जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटनां: पति के ताने से तंग आकर, पत्नी ने मासूम बेटी को दूध में जहर पिलाकर मौत के घाट उतारने के बाद करली आत्महत्या,

Shahrukh Khan

Leave a Comment