बांदा जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटनां: पति के ताने से तंग आकर, पत्नी ने मासूम बेटी को दूध में जहर पिलाकर मौत के घाट उतारने के बाद करली आत्महत्या,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Date: Tue, 21 Dec 2021 05:13 PM

मां व बच्ची की फाइल फोटो – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मां ने मासूम बेटी को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद मौत को गले लगा लिया।

बताते चलें कि, यूपी में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बरुआ स्योढ़ा गांव में सोमवार सुबह छह माह की मासूम बेटी श्रेया को दूध में जहर पिलाकर मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी मां रानी (25) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल, मृतका के पिता नत्थू (रिसौरा) ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पति अक्सर पुत्री के साथ मारपीट करता था। घटना के एक दिन पूर्व रात को भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। तीन बेटियां होने पर ताने भी देता था। पांच साल पूर्व शादी हुई थी। वहीं,पति अजय कुमार का कहना है कि घरेलू कामकाज को लेकर रानी से झगड़ा हुआ था। घटना के वक्त घर में रानी अकेली थी। वह नरैनी मजदूरी करने गया था और दो बेटियां शिवानी व सृष्टि बाहर खेल रही थीं।au


Related posts

यूपी इलेक्शन 2022 : 90 हजार करोड़ के घाटे में यूपी का विद्युत विभाग, क्या मुफ्त बिजली का चुनावी वादा पूरा हो पाएगा?

Shahrukh Khan

इलाहाबाद हाईकोर्ट:पिता की संपत्ति पर पुत्र ने किया दावा, हाईकोर्ट ने कहा- अपने बनाए घर में रहो

Shahrukh Khan

यूपी इलेक्शन:बिजनौर में दो गुटों में मारपीट, सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Shahrukh Khan

Leave a Comment