अमजद ए सईद बने हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Aftab Khan ×××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date:23 Jun 2022

मुख्य न्यायाधीश,अमजद ए सईद:f फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार संभाला। राजभवन शिमला में सुबह 9:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें हाईकोर्ट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह पांच साल पुराने मामले जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर जो भी बेहतर होगा, वह किया जाएगा। लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हिमाचल बहुत ही सुंदर प्रदेश है।

बताते चलें कि, राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी उनकी नियुक्ति का पत्र पढ़ा। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश के हस्ताक्षर प्राप्त किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू आदि मौजूद रहे। su

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा निशाद अली को उत्तर प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

भारत में (12 Oct 2021) 28वां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिवस पर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब खान की ओर से सभी भारतीयों को बधाई,

Shahrukh Khan

हाईकोर्ट : जब अफसर निर्णय को लेकर दुविधा में हों तो गांधी के जंतर का करें इस्तेमाल,

Shahrukh Khan

Leave a Comment