Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, डीजीपी बोले- भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Aftab Khan ×××××××Human Rights Media Council AMMP 24 News Date:  Wed, 29 Jun 2022 

यूपी डीजीपी डी एस चौहान। -f फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें कि, राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि,अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।au

Related posts

देवबंद: मुस्लिमों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची जमीयत, मौलाना मदनी बोले- खतरे में संविधान और लोकतंत्र

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा मोहम्मद अहमद को तहसील सचिव बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 14–मई–2026–गुरुवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

Leave a Comment