वृंदावन में हत्या का खुलासा: बच्चा पैदा न होने पर लड़ती थी पत्नी, पुजारी ने पैरों में ईंटें बांध कुएं में फेंककर मार डाला

Aftab Khan ×××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: 03 Jul 2022

पति ने की थी पत्नी की हत्या जांच करती पुलिस – f फोटो : ammp

आपको बता दें मथुरा के वृंदावन में रंगजी के बड़ा बगीचा स्थित वेंकटेश मंदिर छोटा खटला के महंत की पत्नी की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महंत ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि महंत ने ही पत्नी के पैरों में ईंटें बांधी और कुएं में धकेल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं मृतका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संत ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि शादी के 14 साल हो गए थे। पत्नी के कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस बात को लेकर वह आए दिन झगड़ा करती रहती थी। इस पर उसकी हत्या कर दी।

28 जून को वेंकटेश मंदिर के महंत नारायन प्रपन्नाचार्य उर्फ नवीन की पत्नी वैजयंती शर्मा सुबह अचानक लापता हो गई थी। महंत ने पत्नी के लापता होने की शिकायत थाने में की थी। अगले दिन दोपहर मंदिर परिसर में स्थित कुएं में वैजयंती का शव पड़ा मिला था। पैरों में ईंटें बंधी होने के बाद मामला संदिग्ध दिखने पर पुलिस जांच में जुट गई।

बताते चलें कि, वैजयंती शर्मा का मायका बिहार के पटना जिले में है। आरोपी पति महंत नवीन भी बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है। वह यहां वेंकटेश मंदिर रंगजी का बड़ा बगीचा छोटा खटला आश्रम में रहता है। इस संबंध में मृतका के पिता जनार्दन शर्मा ने आरोपी नवीन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने मृतका के पति महंत नवीन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। सख्ती बरतने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शनिवार रात मुकदमा लिखने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।au

Related posts

कोरोना कर्फ्यू में छूट: यूपी में अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें व बाजार, सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहे

Shahrukh Khan

किसान नेता बोले: कृषि कानून तो वापस होने ही थे, लेकिन हमारे अपने चले गए उनका क्या? फिर उठाई टेनी के इस्तीफे की मांग,

Shahrukh Khan

चोर नहीं थी बच्ची : अब 1.50 लाख रुपये देगी सरकार, कोर्ट ने कहा- इस अफसर को जनता से दूर रखें

Shahrukh Khan

Leave a Comment