पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में आठ की मौत, 36 घायल, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया,

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Mon, 25 Jul 2022

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, डबल डेकर बस को दूसरी बस ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार भोर में लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस जा टकराई। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में चार की पहचान हो गई है। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है।

बताते चलें कि, पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यह कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी। करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवल्स की वोल्वो बस इस बस में पीछे से जा घुसी।

हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 36 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदर गढ़ भिजवाया। यहां 8 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में लदोरा कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार के ओम प्रकाश राय (33), शिवधारी (42) जिला मधुबनी बिहार, चितनारायण (75) कालापट्टी जिला मधुबनी बिहार व कमलेश कुमार (23) धीमा, थाना पिपरी जिला सीतामढ़ी बिहार की पहचान पुलिस ने की है।
ज्योति कुमारी (12) निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार, संजू (9) निवासी हरिहरपुर मधुबनी बिहार, अर्जुन पासवान (40) कटरा थाना महेशी मोतिहारी बिहार, मदन मुखिया (31) निवासी परसौनी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी, सुकाव (41) निवासी गंज रुधौली कमतौरा बिहार, सद्दाम (18) मधुबनी बिहार, श्याम (35) व शुभम (20) निवासी जनकपुरी रोड सीतामढ़ी बिहार, सविता देवी (45) निवासी जनवासा कटरा मुजफ्फरपुर बिहार, इरशाद (26) निवासी खुटौना मधुबनी बिहार, सनी कुमार (32) कटरा मोतिहारी बिहार, श्रवण कुमार (28) व विशाल (8) निवासी सीतामढ़ी बिहार समेत तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


करीबआधा दर्जन लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं पीछे से टक्कर मारने वाली बस का चालक परिचालक घटना के बाद से लापता है। एसपी मनोज कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बाकी चार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुए सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। au

हादसे में क्षतिग्रस्त बस – f फोटो : AMMP 24 News

वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आफताब खान ने भी इस दुर्घटना में मरने वालों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। तथा घायलों जल्द सेहत याफ्ता होने की दुआ की है

Related posts

बहराइच के सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार (10 मार्च 2022) को वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है।समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में किसने मारी बाजी, जानें नतीजे AMMP 24 News पर

Shahrukh Khan

शिमला: मोहम्मद रफीक बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा श्री इरफान को क्षेत्र सदस्य अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

Leave a Comment