शिमला: मोहम्मद रफीक बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ,

Aftab Khan,,,. मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date14 Oct 2021 04:49 PM

मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करते न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक। – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव रामसुभग सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।  न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक राजस्थान के मूल निवासी हैं। इनका जन्म 25 मई, 1960 को हुआ। न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने जयपुर यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री प्राप्त कर राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत की शुरू की।

बताते चलें, 15 मई, 2006 को इन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया। ये दो बार अलग-अलग समय पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं। 13 नवंबर, 2019 को न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। 27 अप्रैल, 2020 को इन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। 3 जनवरी, 2021 को इन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

Related posts

यूपी चुनाव 2022: बसपा को बड़ा झटका, श्रावस्ती के असलम राइनी समेत 6 विधायक सपा में शामिल, एक भाजपाई भी साइकिल पर सवार,

Shahrukh Khan

कर्नाटक विवाद: पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सिंदूर हो या हिजाब, ये फैसला सिर्फ महिलाओं का है.

Shahrukh Khan

योगी की नई कैबिनेट में:अनुपमा जैसवाल,अंजुला,और अदिति समेत इन महिला विधायकों की लग सकती है लॉटरी, इनके भी नाम की चर्चा

Shahrukh Khan

Leave a Comment