शैतान चौक की कातिल हसीना प्रीति शर्मा ( चार साल से लिव-इन में रह रही थी, इस बात पर उस्तरे से रेता प्रेमी का गला

Aftab Khan ××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News: Tue, 09 Aug 2022

प्रेमी की गला रेत कर हत्या करने वाली प्रीति शर्मा f- फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, तुलसी निकेतन में चार साल से लिव-इन में रह रही प्रीति शर्मा (32) ने शनिवार की रात करीब दस बजे प्रेमी फिरोज सलमानी (23) की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को 29 घंटे घर में ही रखने के बाद रविवार की रात दो बजे बड़े ट्रॉली बैग में भरकर ले जाते समय वह पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई। उसने पुलिस को बताया कि वह पति को फिरोज से शादी करने के लिए छोड़कर आई थी। जब उसने शादी से इनकार कर दिया तो उसकी हत्या की। उसने कह दिया था कि जो पति की नहीं हुई, उसकी कैसे होगी? यह प्रीति को बर्दाश्त नहीं हुआ।
प्रेमी की गला रेत कर हत्या

मूलरूप से सहारनपुर के कुतुबशेर की निवासी प्रीति और लोनी के शैतान चौक अल्वी नगर के फिरोज तुलसी निकेतन के जनता फ्लैट में प्रथम तल पर रह रहे थे। प्रीति की शादी 2013 में तुलसी निकेतन के ही दीपक यादव से हुई थी, लेकिन चार साल पहले उसे छोड़ दिया था। फिरोज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास गुड्डू सैलून में काम करता था। प्रीति पहले एक कंपनी में कर्मचारी थी, लेकिन लिव-इन में आने के बाद नौकरी छोड़ दी थी।

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तुलसी निकेतन में ट्रॉली बैग को लेकर जा रही प्रीति को पुलिस ने देखा तो शक हुआ, क्योंकि उसे बैग खींचने में परेशानी हो रही थी। यह बहुत भारी लग रहा था। प्रीति से रुकने के लिए कहा तो वह बैग छोड़कर भागने लगी। उसे पकड़कर पुलिस ने बैग खुलवाकर देखा तो फिरोज की खून से लथपथ लाश मिली जो चादर से लिपटी थी।

प्रीति ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद पूरा घर खंगाला लेकिन इतना बड़ा बैग नहीं मिला जिसमें फिरोज का शव आ सके।

वह रविवार की दोपहर दिल्ली के सीलमपुरी से बैग खरीदकर लाई। इसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रखने जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दरोगा की तरफ से हत्या का केस दर्ज किया गया है।au

Related posts

केरल हाईकोर्ट: ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र से मांगा जवाब, टीका लगवाने के कारण नौकरी चली गई तो क्या राज्य सरकार जिम्मेदार नहींं,

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–जून–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

23 मार्च से अयोध्या में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर पुलिस मित्रो द्वारा चल रहे रक्त दान शिविर में 25 मार्च तक कुल 137 यूनिट रक्तदान किया गया।

Shahrukh Khan

Leave a Comment