Title of the document अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मीडिया परिषद | INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS MEDIA COUNCIL |

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 08–जून–2026–सोमवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

0

Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 08 Jun 2026

AMMP 24 News Live TV

https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

INDIA गठबंधन की आज बैठक: कौन से दल-नेता पहुंचेंगे, कौन दे सकता है एकता को झटका, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

Mon, 08 Jun 2026 02:07 AM

इंडिया गठबंधन करीब दो साल बाद अब फिर चुनाव रणनीतियों पर चर्चा के लिए एक साथ आने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व में कई दलों और नेताओं को दिल्ली आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि विपक्षी दल सबसे पहले यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर एकजुटता पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा नीट पेपर लीक, सीबीएसई विवाद और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने पर भी बातचीत होगी।
इंडिया गठबंधन की आज बैठक। – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन- ‘इंडिया’ की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है।

आइये जानते हैं कि आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक कहां आयोजित होगी? इनमें कौन से दलों की उपस्थिति की संभावना है? इनके कौन से नेता बैठक में पहुंच सकते हैं? इसके अलावा इस बार कौन से दलों ने इस विपक्षी गठबंधन से दूरी बनाने का पहले ही एलान किया है? इस बार बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है? इंडिया गठबंधन की पिछली बैठकें कब-कहां हुई थीं और इनमें किन मुद्दों पर चर्चा हुई थी? आइये जानते हैं…

कहां आयोजित होने वाली है 8 जून की बैठक?

8 जून 2026 (सोमवार) को होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाली है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के मुताबिक, यह इंडिया ‘जनबंधन’ बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

कितने और कौन-कौन से दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने की संभावना?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 15 विपक्षी दलों ने इस बैठक में भाग लेने के संकेत दिए हैं। हालांकि, कांग्रेस के मुताबिक, 23 राजनीतिक दलों विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। इनमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, माकपा, पीडीपी, राजद, भाकपा, टीवीके जैसे प्रमुख दल शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य छोटे दलों जैसे- भाकपा-माले, आरएसपी, वीसीके, एमडीएमके, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, असम जातीय परिषद समेत कई और दलों ने इस बैठक में शामिल होने के संकेत दिए हैं।

कौन-कौन से नेता इंडिया की बैठक में जुट सकते हैं?

इस बैठक में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी; सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, लेफ्ट के जॉन ब्रिटास और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेता जुट सकते हैं।

कौन से दलों ने बैठक से दूरी बनाने के दिए संकेत?

द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक): द्रमुक ने आधिकारिक तौर पर इस बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इसका मुख्य कारण हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की तरफ से अभिनेता विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देना है। द्रमुक ने इसे अपने दशकों पुराने गठबंधन के साथ कांग्रेस का धोखा और पीठ में छुरा घोंपना करार दिया है। पार्टी का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे किसी भी ऐसी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे जिसमें कांग्रेस शामिल हो रही हो।

आम आदमी पार्टी (आप): आम आदमी पार्टी ने सार्वजनिक रूप से खुद को इस गठबंधन से दूर कर लिया है और इस बैठक में उनके शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। आप ने पहले ही यह कहते हुए इंडिया गठबंधन छोड़ दिया था कि यह गठबंधन केवल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए ही बनाया गया था।

पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कांग्रेस के हालिया फैसलों और कार्यशैली से नाराजगी जताई थी। माकपा केरल में कांग्रेस की ओर से उनके नेताओं पर लगाए गए आरोपों से खफा है, जबकि झामुमो झारखंड में राज्यसभा उम्मीदवार की एकतरफा घोषणा से असंतुष्ट है। हालांकि, इन दलों ने बैठक का बहिष्कार नहीं किया और इनके प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

इस बार बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है?

2029 लोकसभा चुनावों की तैयारी और भविष्य की रणनीति: इस बैठक में 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए गठबंधन की आगे की दिशा और संयुक्त रणनीति पर गहराई से विचार-विमर्श किया जाएगा।

राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरना: भाजपा-नीत एनडीए सरकार के खिलाफ एक मजबूत रणनीति तैयार करने पर चर्चा की भी संभावना है। इसके तहत जिन प्रमुख जन-मुद्दों को उठाया जाएगा, उनमें नीट परीक्षा का विवाद, सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़ी चिंताएं, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई मुख्य रूप से शामिल हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आपसी समन्वय: गठबंधन के नेता भविष्य की राजनीतिक और चुनावी लड़ाइयों के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसमें विशेष तौर पर अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जहां भाजपा को लगातार तीसरी जीत हासिल करने से रोकना इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती है। इंडिया की दो प्रमुख पार्टियों- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अलग से गठबंधन और उसके फॉर्मूले पर चर्चा की भी संभावना है।

इंडिया गठबंधन की पिछली प्रमुख बैठकें कब-कहां हुई थीं?
पहली बैठक: पटना (बिहार)

तारीख: 23 जून 2023

मेजबान: नीतीश कुमार (बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री)

मुख्य बिंदु: इस शुरुआती बैठक में करीब 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। इसका मुख्य उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक साझा मंच तैयार करने की नींव रखना था।

दूसरी बैठक: बंगलूरू (कर्नाटक)

तारीख: 17-18 जुलाई 2023

मेजबान: कांग्रेस (मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी)

मुख्य बिंदु: इस बैठक में 26 दल शामिल हुए। सबसे खास बात यह रही कि इसी बैठक में विपक्षी मोर्चे का नाम इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) तय किया गया और जीतेगा भारत का नारा दिया गया।

तीसरी बैठक: मुंबई (महाराष्ट्र)

तारीख: 31 अगस्त – 1 सितंबर 2023

मेजबान: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे

मुख्य बिंदु: इसमें 28 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। चुनाव साझा तौर पर लड़ने के लिए एक 14-सदस्यीय समन्वय समिति और अभियान, मीडिया व सोशल मीडिया के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया था।

चौथी बैठक: नई दिल्ली

तारीख: 19 दिसंबर 2023

स्थान: अशोका होटल, नई दिल्ली

मुख्य बिंदु: इस बैठक में सीटों के बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। इसी बैठक में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने पीएम चेहरे के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा था।

पांचवीं बैठक: वर्चुअल (ऑनलाइन)

तारीख: 13 जनवरी 2024

माध्यम: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

मुख्य बिंदु: इस डिजिटल बैठक में गठबंधन के संयोजकों और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा की गई। इस बैठक में खरगे को इंडिया का मुख्य संयोजक बनाया गया। बताया जाता है कि गठबंधन की धीमी रफ्तार और अपने लिए भूमिका को इसके कुछ समय बाद ही नीतीश कुमार गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल हो गए थे।

छठी बैठक: नई दिल्ली

तारीख: 1 जून 2024

मेजबान: मल्लिकार्जुन खरगे (कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर)

मुख्य बिंदु: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान के दिन यह बैठक बुलाई गई थी, जिसमें मतदान के रुख, नतीजों के आकलन और चुनाव के बाद की रणनीति पर चर्चा की गई।

Philippines Earthquake: फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट

Mon, 08 Jun 2026 10:16 AM

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 10.10 बजे तक चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।
फिलीपींस में भूकंप, तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी – फोटो F – फोटो AMMP 24 News Live TV

फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई है, जिसके बाद कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने और लोगों के घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जनरल सैंटोस के पास था भूकंप का केंद्र
फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस शहर से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे आया, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए।

सुनामी का खतरा, ऊंची लहरों की चेतावनी
भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया। इसके बाद इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने भी अपने उत्तर-पूर्वी तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी कर दी। फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) ने चेतावनी दी है कि प्रभावित तटीय क्षेत्रों में सामान्य ज्वार स्तर से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इन लहरों का असर कई घंटों तक बना रह सकता है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह
फिलीपींस भूकंप संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों या ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत एवं बचाव दल को अलर्ट कर दिया गया है।

कई देशों में महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके सिर्फ फिलीपींस तक सीमित नहीं रहे। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और नॉर्थ मालुकू प्रांतों में भी कंपन महसूस किया गया। इसके अलावा ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत के कई द्वीप देशों में भी हल्के झटकों की संभावना जताई गई है।

क्यों बार-बार आता है भूकंप?
गौरतलब है कि फिलीपींस और इंडोनेशिया दोनों दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में गिने जाते हैं। ये देश “पैसिफिक रिंग ऑफ फायर” नामक भूगर्भीय क्षेत्र में स्थित हैं, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इसी कारण यहां अक्सर बड़े भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिलती हैं। साथ ही यह देश हर साल करीब 20 तूफानों और टाइफून का भी सामना करता है।

‘ये शर्मनाक है’: राम मंदिर चंदे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, करोड़ों की गड़बड़ी का किया दावा; मांगी कोर्ट की दखल

Sun, 07 Jun 2026 08:03 PM

अखिलेश यादव ने अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा दुनिया भर के सनातनी समुदाय की भगवान राम में गहरी आस्था से जुड़ा है।
अखिलेश यादव। – फोटो  F – फोटो AMMP 24 News Live TV

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान से करोड़ों रुपये गायब होने की खबरें सामने आई हैं। यादव ने अदालत से इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

ये बेहद शर्मनाक है, चुप्पी पर उठ रहे सवाल
अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे दुनिया भर के राम भक्तों के लिए “बेहद संवेदनशील” बताया। यादव ने कहा कि यह स्थिति मंदिर ट्रस्ट के लिए “बेहद शर्मनाक” है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि राम मंदिर को दिए गए दान से करोड़ों रुपये गायब होना बहुत संवेदनशील खबर है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने मंदिर ट्रस्ट और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी “संदिग्ध” प्रतीत होती है। पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने इस कथित विसंगति को सार्वजनिक चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के लिए यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। कोई भी आगे आकर स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं है।

अदालत से हस्तक्षेप की मांग
यादव ने अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा दुनिया भर के सनातनी समुदाय की भगवान राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। यादव ने जोर दिया कि अदालत को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। यह मुद्दा सीधे तौर पर सनातनी समुदाय की गहरी आस्था से संबंधित है।

सरकार और ट्रस्ट की चुप्पी पर सवाल
अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस गंभीर आरोप पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यादव ने सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं है।

राम मंदिर दान राशि विवाद पर सियासत तेज
अयोध्या के राम मंदिर के दान पात्र से कथित तौर पर करोड़ों रुपये गायब होने के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई दिनों से यह चर्चा चल रही है कि मंदिर के दान पात्र से करोड़ों रुपये की राशि गायब हुई है। पवन पांडे ने इसे सिर्फ चोरी नहीं बल्कि डकैती बताया और कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है।

निष्पक्ष जांच की मांग 
उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने के समय से ही विभिन्न प्रकार के घोटालों की बातें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी जमीन खरीद समेत कई मामलों में सवाल उठाए थे। पवन पांडे ने कहा कि भगवान राम के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है, इसलिए दान राशि को लेकर उठे सवालों का जवाब मिलना जरूरी है।

सपा नेता ने यह भी कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अभी तक राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक और स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूरी सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की है।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए

 

संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए  गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv
Aftab Khan Sampadak

Aftab Khan Sampadak

 

मानवाधिकार मीडिया

 

AMMP 24 News live tv

 

मजलूम की आवाज़

 

 

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें  08 जून के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

 

 

08-JUN-2026

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद  करें

 

ब्रेकिंग न्यूज: 08-JUN-2026

 

पढ़ें 08 जून के मुख्य और ताजा समाचार

 

पढ़ें 08 जून के मुख्य और ताजा समाचार–ब्रेकिंग न्यूज

05:30 AM, 08-Jun-2026

सड़क पर हंगामा: कार में पति के साथ थी युवती, पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उसे 100 मीटर घसीटा; देखें वीडियो

wife caught husband with girl in car create ruckus on road in Bareilly

बरेली के भोजीपुरा इलाके में देवचरा-बल्लिया मार्ग पर शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ कार में देख लिया। महिला ने कार रोकने का प्रयास किया तो पति उसे काफी दूर तक घसीट ले गया। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई, फिर जमकर हंगामा हुआ।

05:28 AM, 08-Jun-2026

TOP News: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; INDIA गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार

TOP News: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; INDIA गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार

05:28 AM, 08-Jun-2026

Rohtak News: लॉटरी निकलने का झांसा देकर युवक से 95,190 रुपये ठगे

A young man was duped of Rs 95,190 on the pretext of winning a lottery.

05:28 AM, 08-Jun-2026

Rohtak News: ऑनलाइन कपड़ा खरीदने पर महिला ठगे 43,694 रुपये

Woman duped of Rs 43,694 for buying clothes online

05:28 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: सीएचसी सैंज को बाढ़ से खतरा, नहीं लगी सुरक्षा दीवार

CHC Sainj is in danger from floods, no protective wall has been installed

CHC Sainj is in danger from floods, no protective wall has been installed

05:25 AM, 08-Jun-2026

Rohtak News: किडनी ट्रांसप्लांट के 21 दिन बाद इंफेक्शन से मरीज की मौत, पीजीआई पर आरोप

Patient dies of infection 21 days after kidney transplant, PGI blamed

05:02 AM, 08-Jun-2026

West Bengal: ‘जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा’, सीएम शुभेंदु का तीखा हमला

west bengal cm suvendu said tmc corruption is deep in system

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व की टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए टीएमसी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जितने घोटाले सामने आ रहे हैं, उन्हें देखते हुए ब्रिगेड मैदान को जेल में बदलना पड़ेगा।

05:02 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: एनएचपीसी के अफसरों को बताई सड़क की समस्या

Road problems told to NHPC officials

05:02 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: विभिन्न मांगों को लेकर ड्राइवर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Drivers staged a protest over various demands.

Drivers staged a protest over various demands.

05:00 AM, 08-Jun-2026

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में लू का अलर्ट जारी, 11 जून से गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बीच मौसम केंद्र शिमला ने 9 और 10 जून के लिए ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने और कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं तथा बारिश की संभावना जताई गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

04:54 AM, 08-Jun-2026

Updates: बंगाल में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना; भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक बैनर लगाने में छह गिरफ्तार

Updates: भाजपा के खिलाफ मानहानिकारक बैनर लगाने का आरोप, हैदराबाद पुलिस ने छह को गिरफ्तार किया news updates today telangana bjp defamatory banners crime politics

04:54 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: सुबह सिसाना में रणदीप को माना प्रधान, शाम को गढ़ी सिसाना की पंचायत ने किया खारिज

Randeep was acknowledged as Pradhan in Sisana in the morning; by evening, the Garhi Sisana Panchayat rejected the move.

Randeep was acknowledged as Pradhan in Sisana in the morning; by evening, the Garhi Sisana Panchayat rejected the move.

04:53 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: पनारसा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Admission process begins at Panarsa College

04:51 AM, 08-Jun-2026

Mamata Banerjee: ममता को कांग्रेस का ऑफर,अपने पुराने मूल में लौट आइए…रणनीतिक तैयारी तेज

congress offer mamata banerjee to tmc merger in grand old party

भाजपा की भगवा आंधी में क्षत्रपों की बुरी तरह से हार के बाद देश की राजनीति में विपक्ष एक नई रणनीति पर काम कर रहा है। अगर यह रणनीति काम कर गई तो इससे देश की सियासत पूरी तरह से बदल सकती है।

04:51 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: जीपीएल में टाइगर्स और रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल की जंग हुई और रोमांचक

Tigers and Royals put on a strong performance in the GPL, making the semi-final battle even more exciting.

Tigers and Royals put on a strong performance in the GPL, making the semi-final battle even more exciting.

04:47 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: संजय बने बिजलेश्वर युवक मंडल के प्रधान

Sanjay became the head of Bijleshwar Youth Club

04:44 AM, 08-Jun-2026

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों को मिलेगा नई ऊंचाइयां छूने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल

नौकरीपेशा लोग प्रमोशन को लेकर बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिलने की संभावना है। शुगर या बीपी जैसी समस्याओं को हल्के में न लें।

04:40 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: परिषद की पाठशाला से निखरेगा बच्चों का भविष्य

The future of children will be brightened by the council's school

The future of children will be brightened by the council’s school

04:39 AM, 08-Jun-2026

Stock Market Tax Rules: शेयर बाजार से रोज कमाते हैं पैसा? इंट्राडे और F&O पर टैक्स का गणित समझना बेहद जरूरी

Intraday Trading and F&O Income: Understanding the Tax Rules Before You Trade

बहुत से लोग शेयर बाजार में रोजाना के उतार-चढ़ाव से पैसा कमाने के लिए इंट्राडे ट्रेडिंग और वायदा व विकल्प का सहारा लेते हैं। नए लोग बाजार की इस तेज रफ्तार को देखकर कूद तो पड़ते हैं, लेकिन वित्त वर्ष के अंत में जब टैक्स चुकाने की बारी आती है, तो उनके पसीने छूट जाते हैं।

04:35 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: आठ माह बाद कुंजुम दर्रा से सरकारी बस सेवा शुरू

Government bus service resumes from Kunzum Pass after eight months

04:31 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: बंजार से जौरी के लिए बस सेवा बंद

Bus service from Banjar to Jori stopped

04:30 AM, 08-Jun-2026

मेटा की नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा इंजीनियर: कहा- कमाई कम हो गई…पर सुकून की कोई कीमत नहीं; वायरल हुई कहानी

Former Meta Engineer Quits High-Paying Tech Job to Sell Noodles, Finds Peace Over Money

Meta Engineer Quits Job to Sell Noodles: मेटा के पूर्व इंजीनियर एल्विन टैन ने हाई-प्रोफाइल टेक नौकरी छोड़कर नूडल्स का स्टॉल शुरू किया। कमाई भले कम हुई हो, लेकिन उनका कहना है कि अब उन्हें पहले से ज्यादा खुशी और सुकून मिल रहा है।

04:30 AM, 08-Jun-2026

एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट: देश में निजी निवेश बढ़कर 56 लाख करोड़ हुआ, विनिर्माण क्षेत्र सबसे आगे

sbi reserach report said private investment increasing in country manufacturing sector on top

एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट: देश में निजी निवेश बढ़कर 56 लाख करोड़ हुआ, विनिर्माण क्षेत्र सबसे आगे sbi reserach report said private investment increasing in country manufacturing sector on top

04:30 AM, 08-Jun-2026

BJP Candidate List: MP में तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खेला दांव, कांग्रेस क्रॉस वोटिंग को लेकर सतर्क!

BJP Candidate List: MP में तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खेला दांव, कांग्रेस क्रॉस वोटिंग को लेकर सतर्क!

04:25 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: नगर निकाय और पंचायत चुनाव में हुआ कई चेहरों का पदार्पण

Many faces made their debut in the municipal and panchayat elections.

04:21 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: जनता ने युवा प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

People expressed confidence in young candidates

04:20 AM, 08-Jun-2026

World: अमेरिका में हैदराबाद के युवक की हत्या, पुलिस का सुराग देने वाले को 20 हजार डॉलर का इनाम देने का एलान

World: अमेरिका में हैदराबाद के युवक की हत्या, पुलिस ने जानकारी देने वाले को 20 हजार डॉलर का इनाम रखा world news updates hyderabad man murder in us donald trump crime

04:17 AM, 08-Jun-2026

Kullu News: शिमला में होगी राज्य स्तरीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता

State level sub-junior Wushu competition to be held in Shimla

04:14 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: बाल समागम में गूंजे प्रेम, संस्कार और सेवा के संदेश, बच्चों ने प्रस्तुतियों से जीता दिल

Messages of love, values, and service resonated at the children's gathering; children won hearts with their performances.

Messages of love, values, and service resonated at the children’s gathering; children won hearts with their performances.

04:11 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: योग और संतुलित खानपान से बनता है स्वस्थ जीवन

A healthy life is built through yoga and a balanced diet.

A healthy life is built through yoga and a balanced diet.

04:06 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: सोनीपत में 14 स्थानों पर स्थापित होंगे 21 ईवी चार्जिंग स्टेशन

21 EV charging stations to be set up at 14 locations in Sonipat.

21 EV charging stations to be set up at 14 locations in Sonipat.

04:06 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: जाट भवन में शक्ति प्रदर्शन, 2500 लोगों ने भाईचारे और एकता का दिया संदेश

Show of strength at Jat Bhavan; 2,500 people send a message of brotherhood and unity.

Show of strength at Jat Bhavan; 2,500 people send a message of brotherhood and unity.

03:59 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: युवक के सिर पर वार कर झाड़ियों में फेंका शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

Young man struck on the head and body dumped in bushes; post-mortem report reveals murder.

03:55 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: एनएच-44 पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, स्प्रिंग पोस्ट तोड़कर हो रही गलत एंट्री, हादसों का खतरा बढ़ा

Security measures on NH-44 have collapsed; vehicles are entering the wrong way by breaking through spring posts, increasing the risk of accidents.

Security measures on NH-44 have collapsed; vehicles are entering the wrong way by breaking through spring posts, increasing the risk of accidents.

03:36 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: हिमालय की गोद में सीखेंगे साहस और प्रकृति का पाठ, मनाली कैंप के लिए 55 विद्यार्थी तैयार

Learning lessons of courage and nature in the lap of the Himalayas: 55 students ready for the Manali camp.

03:31 AM, 08-Jun-2026

Pakistan: उत्तरी वजीरिस्तान में PAK सेना का ऑपरेशन, 27 आतंकियों के मारे जाने का दावा; सुरक्षा हालात तनावपूर्ण

Pakistan claims militants killed in multiple operations in restive northwest amid ongoing security crackdown

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों ने खुफिया आधारित अभियानों के दौरान 27 आतंकियों को मार गिराया। मीर अली और मीरानशाह में हुई इस कार्रवाई की जानकारी आईएसपीआर ने दी।

03:30 AM, 08-Jun-2026

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, भड़की कांग्रेस मोदी सरकार पर बोला हमला

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, भड़की कांग्रेस मोदी सरकार पर बोला हमला

03:25 AM, 08-Jun-2026

Delhi: सड़कों पर उतरेंगी 2800 नई इलेक्ट्रिक बसें, राजीव चौक की भीड़ कम करेगा सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर

Delhi: 2,800 new electric buses will hit the roads; Central Vista Metro corridor will decongest Rajiv Chowk.

केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत खरीदी जाने वाली इन बसों में 1400 नौ मीटर और 1400 बारह मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।

03:24 AM, 08-Jun-2026

Malviya Nagar Fire: 22 मौतें और दर्जनों खामियां, फिर भी कई सरकारी विभाग बेदाग; क्या करता है निगरानी तंत्र

राजधानी में हर बड़े हादसे के बाद यही सवाल उठता है, लेकिन जवाबदेही अक्सर निजी संचालकों तक सिमट कर रह जाती है और निगरानी तंत्र फिर बेदाग बच निकलता है।

03:24 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: हवन के साथ मनाया बुजुर्गों का जन्मदिन

Celebrated elders’ birthdays with a Havan.

03:23 AM, 08-Jun-2026

Weather: गर्मी-उमस ने बढ़ाई चुभन, आज से मौसम फिर ले सकता है करवट; दिल्ली में भी बारिश कम कर सकती है तपिश

सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है। 11 जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में बारिश में और तेजी की संभावना जताई गई है।

03:21 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षिका ने शादी की 28वीं सालगिरह पर रक्तदान शिविर लगाकर दिया मानवता का संदेश

A teacher and recipient of the President's Award conveyed a message of humanity by organizing a blood donation camp on her 28th wedding anniversary.

A teacher and recipient of the President’s Award conveyed a message of humanity by organizing a blood donation camp on her 28th wedding anniversary.

03:17 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News: सिसाना गोशाला विवाद सुलझा, रणदीप बने फिर से प्रधान, रामफल उप-प्रधान नियुक्त

Sisana Goshala dispute resolved; Randeep becomes President again, Ramphal appointed Vice-President.

Sisana Goshala dispute resolved; Randeep becomes President again, Ramphal appointed Vice-President.

03:17 AM, 08-Jun-2026

Sonipat News:

दिल्ली मार्ग पर जलभराव से व्यापार प्रभावित, टाइल्स लेवलिंग पर उठे सवाल

Business on Delhi route hit by waterlogging; questions raised over tile leveling.

Business on Delhi route hit by waterlogging; questions raised over tile leveling.

News Flash 08 जून 2026

 

INDIA गठबंधन की बैठक से दूरी बनाएगी UBT सेना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे उद्धव और आदित्य

9:36 AM
कर्नाटक: ऑनलाइन गेमिंग की लत के शिकार युवक ने पेरेंट्स-बहन की चाकू से की हत्या

9:20 AM
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का

8:58 AM
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कम से कम 5 लोगों की मौत

8:28 AM
इजरायल पर ईरानी मिसाइल अटैक का खतरा! यरुशलम समेत कई इलाकों में अलर्ट

7:53 AM
बंगाल CM का बड़ा दावा: 4,800 अवैध घुसपैठियों को बांग्लादेश भेजा, 836 और होंगे डिपोर्ट

7:33 AM
इजरायल ने ईरान पर की जवाबी कार्रवाई, सीमा के बाहर से बरसाए बम

7:23 AM
बगदाद में जोरदार धमाका, कई इलाकों में सुनाई दी विस्फोट की आवाज

7:18 AM
कोलकाता: जादवपुर में पुलिस-हॉकरों के बीच झड़प, कई लोग घायल

7:04 AM
लेबनान: बेरूत में विस्फोटों की गूंज

5:56 AM
फिलीपींस में 8.2 तीव्रता वाला तगड़ा भूकंप

5:49 AM
फिलीपींस में 8.2 तीव्रता वाला तगड़ा भूकंप, सूनामी की वॉर्निंग जारी

4:27 AM
डोनाल्ड ट्रंप बोले- फैसले मैं लेता हूं, नेतन्याहू नहीं, वो ईरान के साथ समझौता स्वीकार करेंगे

3:44 AM
इराक में बस हादसा: 21 यात्रियों की मौत, 19 घायल

3:02 AM
इजरायली सेना प्रमुख बोले- आदेश मिलते ही सेना दमखम के साथ ‘दुश्मन’ पर हमला करेगी

2:36 AM
नेतन्याहू को ट्रंप ने मिलाया फोन, बोले- ईरान पर पलटवार मत करना

2:03 AM
डोनाल्ड ट्रंप बोले- अभी नेतन्याहू को फोन करके जवाबी हमला न करने के लिए कहूंगा

1:36 AM
अगले आदेश तक ईरान के हवाई क्षेत्र का पश्चिमी हिस्सा बंद किया गया

1:32 AM
जर्मनी: म्यूनिख एयरपोर्ट पर दिखा धुआं, फ्लाइट्स की उड़ान रोकी गई

1:00 AM
इजरायल पर दोतरफा हमला: ईरान ने दागीं मिसाइलें, हिजबुल्लाह ने भी किया ड्रोन अटैक

12:06 AM
भूटान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया

12:06 AM
मणिपुर: उखरुल जिले में नई चौकी को लेकर असम राइफल्स के साथ झड़प में 4 नागरिक घायल

12:05 AM
French Open के नए किंग बने एलेक्जेंडर ज्वेरेव, जीता पहला ग्रैंड स्लैम

 

 

पढ़ें 7 जून के मुख्य और ताजा समाचार-ब्रेकिंग न्यूज

Sun, 07 Jun 2026 10:00 PM

09:57 PM, 07-Jun-2026

UP: ‘घुसपैठियों को चिह्नित करे पुलिस-प्रशासन’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिए निर्देश; बोले- चलाएं अभियान

डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन लोगों को चिह्नित करें। साथ ही राशन, पेंशन, आयुष्मान का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए।

09:55 PM, 07-Jun-2026

Fatehpur: वाहन की टक्कर से बसपा नेता के पिता की मौत, मौके से भाग निकला चालक

Fatehpur: BSP leader's father killed after being hit by a vehicle; driver fled the scene

Fatehpur News: सड़क दुर्घटना में बसपा नेता के पिता की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

09:55 PM, 07-Jun-2026

Jalaun: पूर्व मंत्री के भतीजे का शव खेत में पड़ा मिला, विषाक्त खाने से मौत की आशंका, बिना बताए घर से निकला था

Jalaun: Body of former minister's nephew found in a field; suspected death due to ingestion of poison

खेत में शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पड़ा मिला। शनिवार को बिना बताए घर से निकला था।

09:55 PM, 07-Jun-2026

UP: आन की खातिर युवती की निर्मम हत्या, शव के पैर में सुई चुभोई, फंदे से गला भी कसा, पिता समेत चार गिरफ्तार

UP: Young woman brutally murdered in 'honour' killing

Hardoi News: सर्पदंश की घटना दर्शाने के लिए शव के पैर में सुई चुभोई गई। यही नहीं फंदे से गला भी कसा गया।

09:54 PM, 07-Jun-2026

टूटा दुख का पहाड़: कासगंज की हजारा नहर में डूबे सिकंदराराऊ के तीन सगे भाइयों की मौत, तीनों के मिले शव

Three brothers from Sikandra rao drowned in Hazara Canal Kasganj

जयप्रकाश अपने छोटे भाई अजय और हरेंद्र उर्फ छोटू के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हजारा नहर घूमने के लिए नदरई आए थे। इनके साथ सुमित कुमार भी था। चारों नहर में नहाने उतर गए। नहाते समय अजय, जयप्रकाश और हरेंद्र उर्फ छोटू गहरे पानी में डूब गए।

09:51 PM, 07-Jun-2026

Lucknow News: विद्युत समस्याओं पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

विद्युत समस्याओं पर विधायक सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

09:51 PM, 07-Jun-2026

Optical Illusion: तस्वीर में पेंट ब्रश खोजने में घूम गया लोगों का दिमाग, 10 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Optical Illusion Iq Test Brain Teaser Image Can You Spot Paint Brush Within 12 Seconds?

Optical Illusion For IQ Test: इंटरनेट पर हर दिन कई तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें सामने आती हैं, जिन्हें आपने भी देखा होगा। हर ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने में लोगों को काफी समय लग जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको तस्वीर मे छिपे पेंट ब्रश को ढूंढ़ना है।

09:51 PM, 07-Jun-2026

पार्टी संगठन की रीढ़ है कार्यकर्ता : भराला

Workers are the backbone of the party organization: Bharala

09:51 PM, 07-Jun-2026

‘दीदी का साथ नहीं छोड़ूंगा’, दिल्ली में बोले सांसद कीर्ति आजाद; क्या बगावत की आग में झुलस रही टीएमसी?

पश्चिम बंगाल की सत्ता गंवाते ही टीएमसी में भारी बगावत हो गई है। पार्टी के 58 विधायकों और 20 सांसदों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं, जिसके बाद दिल्ली में कीर्ति आज़ाद ने ममता बनर्जी के पक्ष में मोर्चा संभाला है। वहीं डैमेज कंट्रोल के लिए संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

09:51 PM, 07-Jun-2026

‘2026 में आधा हो जाएगा एयरलाइंस उद्योग का मुनाफा’: IATA बोला- ईरान-US संघर्ष और ईंधन की बढ़ती कीमतें हैं वजह

आईएटीए के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और विमानन ईंधन की महंगाई के कारण 2026 में वैश्विक एयरलाइन उद्योग की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। उद्योग का शुद्ध लाभ 2025 की तुलना में लगभग आधा रह जाने की संभावना है। जेट ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से परिचालन लागत तेजी से बढ़ेगी, जबकि एयरलाइंस किरायों में वृद्धि और दक्षता सुधार के जरिए केवल आंशिक राहत पा सकेंगी।

09:49 PM, 07-Jun-2026

Meerut News: तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरधना-बिनौली रोड पर जोड़ा प्याऊ के पास से पुलिस ने तमंचे के साथ आरोपी कासिम निवासी कस्बा हर्रा को गिरफ्तार किया है।

09:48 PM, 07-Jun-2026

Dhar Crime: मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर बेटे का खून खौला, दोस्त के साथ मिलकर कर दी बड़े पापा की हत्या

Elder father murdered due to illicit relationship

पुलिस ने पीड़ित परिवार से चर्चा कर सुराग जुटाए और आरोपियों की तलाश में पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोनों छिपे हुए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया

09:38 PM, 07-Jun-2026

Meerut News: गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी

राजकीय केंद्रीय पौधशाला मछरी के प्रभारी सहायक उद्यान निरीक्षक जीतू कुमार ने गांव के ही दो युवकों पर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

09:38 PM, 07-Jun-2026

Delhi NCR News: ‘एक राधा’ में प्रेम, विरह और संगीत का जादू

The magic of love, separation and music in ‘Ek Radha’

09:37 PM, 07-Jun-2026

Mathura: निधिवन में श्रद्धालुओं में टकराव, दर्शन करने पहुंचे बैंक मैनेजर से मारपीट; कपड़े फाड़े

भीड़ के बीच दोनों श्रद्धालु दलों में धक्का मुक्की को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आपस में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। इस दौरान संदीप के कपड़े फाड़ दिए व पीटकर घायल कर दिया।

09:37 PM, 07-Jun-2026

त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं, दो और पर कार्रवाई तय

त्विषा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर डिप्टी जेलर को हटा दिया गया। डीआईजी जांच रिपोर्ट के बाद दो अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई संभव है। वहीं पुलिस जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं।

09:37 PM, 07-Jun-2026

Shreyas-Shresta: ‘हर सफलता के पीछे छिपा आपका संघर्ष’, श्रेयस अय्यर के कप्तान बनते ही भावुक हुईं बहन श्रेष्ठा

भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने भावुक पोस्ट साझा कर उनके संघर्ष, चोटों और मेहनत को याद किया। उन्होंने कहा कि श्रेयस ने यह मुकाम किसी की मेहरबानी से नहीं, बल्कि अपने दम पर हासिल किया है और उनका सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है।

09:37 PM, 07-Jun-2026

Delhi NCR News: श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने शोध इंटर्नशिप के लिए मांगे आवेदन

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने शोध इंटर्नशिप के लिए मांगे आवेदन

09:35 PM, 07-Jun-2026

Meerut News: मेडिकल दवा लेने गए थे, हुए लापता

मेरठ कॉलेज से 31 मई को दवा लेने गया गांव पचगांव पट्टी सांवल निवासी एक व्यक्ति लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन में निराशा हाथ लगने के बाद रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

09:34 PM, 07-Jun-2026

लखनऊ: जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट को यात्रियों ने पीटा, देहरादून जा रही थी ट्रेन; एफआईआर हुई दर्ज

Lucknow: Passengers beat up loco pilot of Janata Express, Dehradun-bound train; FIR registered

Loco pilot beaten up: रविवार को ट्रेन आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट राजेंद्र कुमार इंजन से उतरकर पास की बोगी में चले गए। जहां यात्रियों से उनकी कहासुनी हुई।

09:34 PM, 07-Jun-2026

Bilaspur News: कोटला में कथित नशे की हालत में मिले युवक-युवतियां, पुलिस ने मेडिकल कराकर छोड़ा

Young men and women were found allegedly intoxicated in Kotla, villagers caught two youths.

उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत पट्टा के गांव कोटला में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया,

09:32 PM, 07-Jun-2026

कल का मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू का अलर्ट, इतने डिग्री पहुंचेगा पारा; जानिए कब से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 8 से 10 जून तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी दी है। 11-12 जून को हल्की बारिश से राहत मिलेगी।

09:32 PM, 07-Jun-2026

Delhi NCR News: चार मंजिला इमारत में आग के बाद मची अफरा-तफरी, 8 को सुरक्षित निकाला

Panic erupts after fire breaks out in four-storey building, 8 rescued

09:31 PM, 07-Jun-2026

Noida News: सेक्टर-93 बी में बनेगा लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर

सेक्टर-93 बी में बनेगा लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर

09:31 PM, 07-Jun-2026

दिनभर तेज धूप, शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ बदला मौसम

दिनभर तेज धूप, शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ बदला मौसम

09:31 PM, 07-Jun-2026

पृथ्वीराज चौहान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: पूर्व सीएम वाघेला बोले- पार्टियां आती-जाती रहती हैं; इतिहास मत भूलिए

Parties Come and Go, Don't Forget History': Shankersinh Vaghela Big Statement at Prithviraj Chauhan Jayanti

बाड़मेर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर आयोजित समारोह में पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला और विधायक रविंद्र भाटी शामिल हुए। वाघेला ने समाज को राजनीति से ऊपर उठकर इतिहास और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया, जबकि भाटी ने युवाओं से पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

09:30 PM, 07-Jun-2026

Delhi NCR News: जगतपुरी में हाउस टैक्स कैंप, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

House tax camp in Jagatpuri, people participated enthusiastically

09:30 PM, 07-Jun-2026

Meerut News: भामौरी में कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों में मारपीट

थाना क्षेत्र के गांव भमौरी निवासी बसंत व दीपक सगे भाइयों में किसी बात पर मारपीट हो गई। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।

09:28 PM, 07-Jun-2026

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के कायाकल्प को चाहिए तीन करोड़, प्रबंधक ने बताई पूरी बात

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के कायाकल्प को चाहिए तीन करोड़, प्रबंधक ने बताई पूरी बात

09:27 PM, 07-Jun-2026

संभल: कसेरुआ मस्जिद के मुतवल्ली समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ध्वस्तीकरण के दौरान मिला पाकिस्तानी झंडा!

Case registered against eight people of Kaserua Mosque Pakistani flag found during demolition

मस्जिद की सबसे ऊपरी मंजिल में बने मुख्य हॉल में रखे तख्त पर गद्दे के नीचे 49 पोस्टर मिले, जिन पर आई लव मोहम्मद प्रिंट हुआ है। हरे रंग का एक झंडा भी मिला, जो पाकिस्तानी झंडा प्रतीत हो रहा है। इसे कब्जे में लिया गया।

09:27 PM, 07-Jun-2026

Delhi NCR News: छोटे कैनवास में सिमटी हिमालय की विराटता

The vastness of the Himalayas captured in a small canvas

09:27 PM, 07-Jun-2026

Indore: पोहा दिवस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-इंदौरी पिज्जा, बर्गर छोड पोहे को बढ़ावा दें

Indore: On Poha Day, Minister Vijayvargiya said – Promote Poha instead of Indore pizza and burger.

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस के अवसर पर राजबाड़ा में आयोजित भव्य पोहा पार्टी में लोग सुबह से ही उमड़ पड़े और इंदौरी पोहे का आनंद लिया। इस आयोजन ने शहर की पारंपरिक व्यंजन संस्कृति को जीवंत कर दिया।

09:27 PM, 07-Jun-2026

Meerut News: मारपीट, पथराव व फायरिंग में नामजद गिरफ्तार

गांव भैंसा में 28 मई की देर रात दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद जावेद को गिरफ्तार किया है।

09:26 PM, 07-Jun-2026

Noida News: पुलिस अधिकारी तीन महीने के लिए एक एक-पार्क लेंगे गोद

पुलिस अधिकारी तीन महीने के लिए एक एक-पार्क लेंगे गोद

09:25 PM, 07-Jun-2026

Bhopal Crime: राजधानी में कार रेंटल फ्रॉड का पर्दाफाश, 1.10 करोड़ की 8 लग्जरी गाड़ियां जब्त; कई आरोपी फरार

भोपाल में बागसेवनिया पुलिस ने किराये की गाड़ियों को हड़पकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि मास्टरमाइंड समेत अन्य फरार हैं। पुलिस ने 1.10 करोड़ रुपये मूल्य की आठ लग्जरी कारें बरामद कर धोखाधड़ी का खुलासा किया।

09:25 PM, 07-Jun-2026

Dehradun: मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षक संघ के सदस्यों ने किया सीएम आवास कूच

Dehradun: मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षक संघ के सदस्यों ने किया सीएम आवास कूच

09:25 PM, 07-Jun-2026

Delhi NCR News: बदहाल सार्वजनिक शौचालय बना परेशानी का सबब

Poor public toilets become a cause of trouble

09:25 PM, 07-Jun-2026

Vrindavan: एक बालक सहित तीन श्रद्धालु यमुना में डूबे, नाविकों ने बचाई जान; वीडियो हुआ वायरल

Three devotees including child drowned in Yamuna in Vrindavan

यमुना में स्नान के दाैरान श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगे। घाटों पर मौजूद नाविकों ने श्रद्धालुओं को सकुशल नदी के गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

 

News Flash 07 जून 2026

 

भारत, नेपाल, चीन और भूटान में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3 रही

11:23 PM
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता French Open

9:35 PM
ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, बोले- यूरेनियम दो वरना सेना भेजकर छीन लेंगे

8:48 PM
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई

8:17 PM
ईरान युद्ध पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान, बोले- मुझे अंतहीन युद्ध पसंद नहीं हैं

8:08 PM
झारखंड: राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय को सपोर्ट करेगी BJP, नहीं उतारेगी उम्मीदवार

7:28 PM
संजय सिंह बोले – AAP अब INDIA अलायंस के साथ नहीं

7:06 PM
‘TMC के कई सांसद मेरे संपर्क में’, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा

7:00 PM
बंगाल: पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास को पुलिस ने फिर भेजा समन, कल पेश होने को कहा

6:30 PM
अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी से की मुलाकात

6:26 PM
लेबनान पर बड़ा हमला: इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

6:13 PM
भारतीय कोस्ट गार्ड ने 91 बांग्लादेशी मछुआरों को सुरक्षित उनके देश सौंपा

4:44 PM
ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं, INDIA Bloc की मीटिंग में कल होंगी शामिल

4:20 PM
PAK के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से की मुलाकात

4:19 PM
मुंबई: दिनदहाड़े चाकू से 4 लोगों पर हमला, एक ही मौत

3:43 PM
वाराणसी: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट-मछली की दुकानें, नगर निगम का बड़ा फैसला

3:12 PM
इजरायल में अंधाधुंध फायरिंग: गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

2:23 PM
कोलकाता: TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता पर कोर्ट में पेशी के दौरान सैकड़ों अंडे फेंके गए

2:14 PM
कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं ममता बनर्जी

1:52 PM
संभल: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद पर दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन जारी

12:20 PM
कोलकाता पुलिस ने TMC पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन को गिरफ़्तार किया

10:34 AM
मुर्शिदाबाद: भारत में गैर-कानूनी तरीके से दोबारा घुसने पर एक ही परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

10:32 AM
POCSO से जुड़े मामले में कोलकाता पुलिस TMC पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन के घर पहुंची

9:29 AM
दिल्ली में सोमवार से शुरू होगा BSF-BGB DG सम्मेलन, घुसपैठ, फेंसिंग और सीमा सुरक्षा पर होगी चर्चा

8:40 AM
इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो नई दिल्ली पहुंचे

8:33 AM
कोलकाता पुलिस ने कथित उगाही के मामले में एक और TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को अरेस्ट किया

8:27 AM
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी

7:58 AM
लखनऊ: ‘पेपर लीक’ के फेक टेलीग्राम रैकेट का भंडाफोड़, उम्मीदवारों को ठगने के आरोप में एक शख्स अरेस्ट

7:42 AM
पटना: खान सर के KGS के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी को लेकर कमियां पाई गईं

5:11 AM
अमेरिका: ओहायो राज्य के टोलेडो में गोलीबारी, संदिग्धों की तलाश जारी

4:51 AM
डोनाल्ड ट्रंप के AI पॉलिसी सलाहकार श्रीराम कृष्णन इस्तीफा देंगे

2:54 AM
अमेरिका ने हमला कर सीजफायर का उल्लंघन किया, क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला: ईरान

12:42 AM
LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

12:23 AM
नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर सलीम कुमार का निधन

12:11 AM
मलयालम के मशहूर अभिनेता सलीम कुमार का निधन

12:08 AM
ईरान के खार्ग द्वीप पर धमाके की आवाज सुनाई दी

12:06 AM
अमेरिका के पास किसी भी दूसरे देश की तुलना में ज़्यादा तेल, गैस और कोयला है: डोनाल्ड ट्रंप

12:05 AM
दिल्ली के गांधीनगर में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

 

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx

AMMP 24 News Live TV

Share this:

Share this

Share this