विधायक की भतीजी की मौत: परिजन बोले- डॉक्टर ने नहीं उनकी बेटी ने किया ऑपरेशन, लापरवाही ने ले ली जान,

After Khan ×××××××× Human Rights Media Council AMMP 24 News Date: Fri, 19 Aug 2022

मेदांता हॉस्पिटल की f -फोटो AMMP 24 News

आपको बता दें, फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल की भतीजी पिंकी की प्रसव के बाद मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सक पर ऑपरेशन करते वक्त लापरवाही का आरोप लगाया है। विधायक के पुत्र रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को डॉ. अलका सेन के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर अलका सेन की बेटी ने ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर 15 अगस्त की सुबह आगरा के प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी तबियत में सुधार न मिलने पर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है।

मेदांता हॉस्पिटल की f -फोटो AMMP 24 News


वहीं डॉक्टर अलका सेन का कहना है कि ऑपरेशन मैंने ही किया है, मेरी बेटी भी चिकित्सक है, वह सहयोगी की भूमिका में थी। परिजनों ने प्रसूता को पानी पिला दिया था, जिससे उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जबकि ऑपरेशन के 24 घंटे तक पानी पिलाने की मनाही की थी। हालत खराब होने पर उनको प्रभा हॉस्पिटल शिफ्ट किया था। इलाज और ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।au

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा दल सिंह को क्षेत्र सचिव अमरोहा बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 04–जुलाई–2026–शनिवार गुड मॉर्निंग, AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

यूपीटीईटी का पेपर वॉट्सएप पर हुआ लीक, रद्द की गई परीक्षा, कई लोग गिरफ्तार,

Shahrukh Khan

Leave a Comment