यूपीटीईटी का पेपर वॉट्सएप पर हुआ लीक, रद्द की गई परीक्षा, कई लोग गिरफ्तार,

Aftab Khan,,,Human Rights Cancel AMMP 24 News: Date: Sun, 28 Nov 2021 11:20 AM

केंद्र पर परीक्षार्थियों की लगी भीड़ – फोटो : AMMP 24 News

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नंवबर को आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET ) का पेपर लीक हो गया है। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। 

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त करने निर्णय किया गया है। प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया।

पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। परीक्षा की तिथि का अब बाद में एलान होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रयागराज में प्रश्न पत्र लीक होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
एक महीने के अंदर होगी परीक्षा
यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा यूपीटीईटी की परीक्षा आयोजित कराएगी। इस बात की जानकारी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी, प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। बताया गया कि अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
 
बताते चलें कि,उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होनी थी। इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी थे। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे।

Related posts

सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 30–मई–2026–शनिवार  गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,

Shahrukh Khan

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के चेयरमैन द्वारा कन्दर्प सिंह चौहान को जिला महासचिव बिजनौर बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं

Shahrukh Khan

उत्तर प्रदेशअखिलेश ने दिया मायावती काे एक और झटका, सपा में शामिल हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद,

Shahrukh Khan

Leave a Comment