कानपुर: गाजे-बाजे से आई बरात में काजी ने निकाह पढ़ाने से किया मना, हिदायत देते हुए कहा- बंद कीजिये यह तमाशा,

Aftab Khan,,,. मानवाधिकार मीडिया AMMP 24 News: Date:11 Nov 2021 02:23 PM

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : AMMP 24 News,

कानपुर में गाजे बाजे से गई एक बारात में काजी के निकाह पढ़ाने से मना करने पर डीजे बंद करा दिया गया। इसके बाद काजी ने निकाह पढ़ाया और बरात वाले घर के परिजनों को हिदायत भी दी कि यह तमाशा बंद कीजिये।

आपको बता दें,शादियों में सादगी बरतने की मुहिम आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल और शहरकाजी मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी ने की थी। काउंसिल के महासचिव हाजी मोहम्मद सलीस ने बताया कि बुधवार रात को एक बारात कैंट के झाड़ी बाबा पड़ाव के पास गई।

वहां निकाह शहरकाजी मौलाना मुश्ताक को पढ़ाना था। वे पहुंचे तो देखा कि वहां गाजे बाजे के साथ बरात निकल रही है। इस पर उन्होंने उसे फौरन बंद कराने को कहा। कहा कि अगर बंद नहीं होता है तो वह निकाह भी नहीं पढ़ाएंगे। इसके बाद डीजे वालों को वहां से रवाना किया गया। तब उन्होंने निकाह पढ़ाया। यह बरात बेकनगंज में एक कपड़ा व्यवसायी के बेटे की थी, जो तलाक महल से गई थी।

Related posts

यूपी का रण : करवट बदलती मुस्लिम सियासत, अब सिर्फ धर्म गुरुओं के कहने पर नहीं चलता आम मुसलमान,

Shahrukh Khan

कातिल पति ने: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर, फिर टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंकी लाश, दृश्यम फिल्मकी थीम आजमाना चाहता था पापी

Shahrukh Khan

UP Election 2022: सांडों के हमले से लेकर बिजली बिल तक, उत्तर प्रदेश की चुनावी दौड़ में पार्टियों के पास क्या-क्या है?

Shahrukh Khan

Leave a Comment