सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 14–मई–2026–गुरुवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 14 MAY 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574

CBSE 12th Result: दिल्ली में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा, नतीजों में गिरावट का हो रहा है विश्लेषण
Thu, 14 May 2026 02:03 AM
इस बार भी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा। दिल्ली रीजन में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.44 फीसदी दर्ज किया गया जबकि निजी स्कूलों का परिणाम 88.77 फीसदी रहा। दोनों के बीच 5.67 फीसदी का अंतर रहा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली रीजन का कुल पास प्रतिशत 91.97 फीसदी रहा। इस बार भी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा। दिल्ली रीजन में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.44 फीसदी दर्ज किया गया जबकि निजी स्कूलों का परिणाम 88.77 फीसदी रहा। दोनों के बीच 5.67 फीसदी का अंतर रहा।
दिल्ली वेस्ट का परिणाम दिल्ली ईस्ट से बेहतर रहा। दिल्ली वेस्ट में 92.34 फीसदी छात्र सफल हुए, जबकि दिल्ली ईस्ट का पास प्रतिशत 91.73 फीसदी रहा। हालांकि दोनों क्षेत्रों के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। बीते साल दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.37 और दिल्ली ईस्ट का 95.06 फीसदी था।
ओवरऑल रैंकिंग में दिल्ली वेस्ट पांचवें और दिल्ली ईस्ट छठे स्थान पर रहे। दिल्ली ईस्ट से 1,84,214 और दिल्ली वेस्ट से 1,21,229 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछले वर्ष सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन और बेहतर रहा था। तब दिल्ली वेस्ट में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 98.10 और दिल्ली ईस्ट में 96.11 फीसदी था।
रिजल्ट में गिरावट का किया जा रहा विश्लेषण
देशभर में सीबीएसई का ओवरऑल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष के 88.39 फीसदी की तुलना में 3.19 फीसदी कम है। रिजल्ट में गिरावट को ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने इससे इन्कार किया। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हुई है तथा रिजल्ट में गिरावट के कारणों का अभी विश्लेषण किया जा रहा है।
पास प्रतिशत में केंद्रीय विद्यालयों ने जवाहर नवोदय को पीछे छोड़ा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस बार केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों का पास प्रतिशत सर्वाधिक 98.55 रहा है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.47 है। पिछले साल 99.29 फीसदी के साथ जेएनवी स्कूल श्रेणी में पास प्रतिशत के मामले में टॉप पर रहे थे। सरकारी स्कूल 89.55 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
तेल संकट: सीएम योगी के निर्देश, छह महीने तक विदेश यात्रा से परहेज करें मंत्री-अधिकारी; कार पूलिंग पर जोर
Wed, 13 May 2026 10:35 PM
Yogi Adityanath: मंत्रियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया।

:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आयोजित पहली बैठक में मंत्रियों और अधिकारियों को आगामी छह माह तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने के आह्वान का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने अपने वाहनों की संख्या आधी करने की बात कही। जनप्रतिनिधियों को मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, साझा वाहन व्यवस्था और साइकिल जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन में डिजिटल तथा आभासी माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि अनावश्यक यात्रा और ईंधन की खपत कम हो सके। अंतरजनपदीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विधानसभा तथा विधान परिषद की समितियों की बैठकों को मिश्रित व्यवस्था में आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।
योगी ने सचिवालय और निदेशालय स्तर पर बिजली बचत के लिए वातानुकूलन यंत्र और लिफ्ट के सीमित उपयोग का निर्देश दिया। उन्होंने तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने तथा प्राकृतिक प्रकाश का अधिक उपयोग करने की बात कही। सार्वजनिक परिवहन और रेल यात्रा को बढ़ावा देने के साथ 50 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन घर से कार्य व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया।
आयोजनों के खर्च में हो कटौती

:
मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा, विद्युत चालित वाहनों और पाइप प्राकृतिक गैस कनेक्शन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने सामाजिक आयोजनों में मितव्ययिता अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत निर्मित वस्तुओं को उपहार के रूप में उपयोग करने की अपील की। इसके साथ ही तिलहन उत्पादन, प्राकृतिक खेती, वर्षा जल संरक्षण और आयातित वस्तुओं के कम उपयोग को जनहित में आवश्यक बताया।
मंत्रियों का कराया परिचय
बैठक में नए मंत्रियों का परिचय कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सबसे अधिक होती है और जनता उनके कार्यों व आचरण के आधार पर ही सरकार का मूल्यांकन करती है।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, अलग-अलग जिलों में 96 की मौत; कई घायल
Thu, 14 May 2026 03:28 AM
आंधी-बारिश में पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है।

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। मरने वालों में भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में दो-दो, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी में एक-एक लोग शामिल हैं।
22 ट्रेनें फंसी रही
आंधी की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट करीब डेढ़ घंटे के लिए बाधित हो गया। फतेहपुर में पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई। इससे कानपुर होकर आने-जाने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित हुई। प्रयागराज-जौनपुर रेल खंड पर थरवई और सरायचंडी रेलवे स्टेशन के बीच एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया, जिससे ट्रेनों का ठप हो गया। लखनऊ और प्रतापगढ़ रूट पर भी असर पड़ा।
पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे में पूरा किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Prateek Yadav Death News: पार्थिव शरीर को सीएम योगी ने दी पुष्पांजलि, हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं अपर्णा यादव
Wed, 13 May 2026 07:34 PM
Akhilesh Singh Yadav Step Brother Prateek Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम दर्शन किए। इस मौके पर प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव पास में हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं।
04:49 AM, 13-May-2026
प्रतीक के आवास पर अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किए अंतिम दर्शन

प्रतीक यादव का शव उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव मौजूद रहे और गमगीन नजर आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पार्थिव शव के अंतिम दर्शन किए
07:32 PM, 13-May-2026
समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा बोले- हाईकोर्ट जांच करे

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रविदास मेहरोत्रा ने युवक प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “हम प्रतीक यादव की असामयिक और अचानक मृत्यु से बेहद दुखी और आहत हैं। प्रतीक यादव को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
उनकी मौत प्राकृतिक नहीं थी। यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर के अंदर जहर मिला था। इसलिए उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्राकृतिक मौत में पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाता। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को 5 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया। हमने मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
डॉक्टरों ने भी बताया कि शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर नीला पड़ गया था, जो जहर दिए जाने का संकेत देता है। शव को अब उनके आवास पर रखा गया है, जो यह स्पष्ट करता है कि मौत सामान्य नहीं थी। हमने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से प्रतीक यादव की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
UP: बाजार में बिक रहे हैवेल्स कंपनी के नकली तार और स्विच, मैनपुरी में पुलिस ने पकड़ा माल; व्यापारी पर एफआईआर
Wed, 13 May 2026 06:19 PM
दुकान से नकली हैवेल्स ब्रांड के 1 एमएम वायर के 25 बंडल, चार खाली पैकेजिंग कार्टन बॉक्स तथा 30 क्यूआर स्टीकर बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। नमूने अलग कर जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में नकली हैवेल्स कंपनी के उत्पादों की बिक्री का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक दुकान से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है।
मैसर्स हैवेल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकृत अधिकारी दीप सिंह निवासी बजरहा पूर्व चौबेपुर कानपुर ने 12 मई को थाना करहल में शिकायत की थी। बताया था कि क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली इलेक्ट्रिक सामान, पैकेजिंग बॉक्स, क्यूआर स्टीकर, वायर, स्विच व रेगुलेटर आदि की बिक्री की जा रही है। कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
शिकायतकर्ता और थाना पुलिस ने टीम गठित कर मोहल्ला बाजार स्थित पदम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर छापा मारा। दुकान से नकली हैवेल्स ब्रांड के 1 एमएम वायर के 25 बंडल, चार खाली पैकेजिंग कार्टन बॉक्स तथा 30 क्यूआर स्टीकर बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। नमूने अलग कर जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर करहल पुलिस ने दुकानदार सौरभ जैन निवासी मोहल्ला संघईयान करहल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 14 मई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

14-MAY-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 14-MAY-2026
पढ़ें 14 मई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 14 मई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
05:14 AM, 14-May-2026
UP: सनक या बीमारी? लड्डू नहीं खिलाया तो दर्जी का कत्ल, गमछे से गला घोंटकर सड़क पर घसीटा, CCTV में कैद हुआ मंजर

Kannauj News: कन्नौज में लड्डू न खिलाने पर वसीक मुल्ला ने दर्जी निजामुद्दीन की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस ने उसे बाग से गिरफ्तार कर लिया है
Aaj Ka Meen Rashifal: आज मन में चल रहा संशय आपको थोड़ा उलझन में डाल सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील आखिरी समय में अटक सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
05:00 AM, 14-May-2026
Himachal: 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की एसीआर में होगी रेड एंट्री, निदेशालय ने बोर्ड से मांगी जा
दसवीं और बारहवीं कक्षा में विषयवार परिणाम की शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से जानकारी मांगी है।
05:00 AM, 14-May-2026
हिमाचल: राजनीतिक दबाव, सिफारिश से तबादला और तैनाती करवाने पर होगी कार्रवाई, सरकार की दो टूक चेतावनी

प्रदेश सरकार ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए राजनीतिक दबाव और सिफारिश से तबादला-पोस्टिंग न करवाएं।
05:00 AM, 14-May-2026
Himachal: आसमान से ड्रोन दिखाएगा रास्ता, जमीन पर रोबोट बचाएगा जिंदगी, आईआईटी मंडी ने विकसित की तकनीक

अब इस चुनौती से लड़ने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं ने ड्रोन और ग्राउंड रोबोट की ऐसी स्वायत्त रोबोटिक जोड़ी विकसित की है।
05:00 AM, 14-May-2026
Himachal: हाईकोर्ट ने कहा- चयनित उम्मीदवार के इस्तीफे से खाली हुआ पद नई रिक्तता, वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति नही

प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई चयनित उम्मीदवार ज्वाइन करने के बाद पद से इस्तीफा देता है, तो वह पद उसी चयन प्रक्रिया की प्रतीक्षा सूची से नहीं भरा जा सकता।
05:00 AM, 14-May-2026
Himachal: शिमला में प्रतिबंधित और सील्ड रोड पर ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, जुर्माना राशि कई गुना बढ़ाई

शिमला में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ेगा। जुर्माने की राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया है।
05:00 AM, 14-May-2026
Himachal: रेरा से जुड़े जेडीए प्रोजेक्ट्स की विजिलेंस जांच के आदेश, सरकार ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

प्रदेश सरकार ने रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) से मंजूर संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) परियोजनाओं की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।
04:50 AM, 14-May-2026
Biz Updates: भारतनेट के तहत आंध्र प्रदेश को केंद्र से 2,432 करोड़ की मदद; गुजरात में 20% बढ़ा नारियल उत्पादन

Biz Updates: भारतनेट के तहत आंध्र प्रदेश को केंद्र से 2,432 करोड़ की मदद; गुजरात में 20% बढ़ा नारियल उत्पादन
04:50 AM, 14-May-2026
Kullu News: दारचा सरचू सड़क हल्के वाहनों के लिए बहाल
Darcha Sarchu road restored for light vehicles
04:45 AM, 14-May-2026
Kullu News: कोटलाधार-जिभी-घियागी तक हाईवे पर पार्क न करें वाहन
Do not park vehicles on the highway from Kotladhar-Jibhi-Ghiyagi
04:21 AM, 14-May-2026
India Sugar Export Ban: भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी

India Sugar Export Ban: भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, आदेश सितंबर तक रहेगा प्रभावी
04:12 AM, 14-May-2026
मैक्रों थप्पड़ विवाद: पत्रकार का दावा- ईरानी अभिनेत्री से चैट देख भड़कीं थीं फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को कथित तौर पर उनकी पत्नी ने थप्पड़ जड़ा था। इस पुराने विवाद में एक पत्रकार की किताब में नया दावा सामने आया है। इसके मुताबिक ईरानी अभिनेत्री को भेजे गए मैसेज देखने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी को गुस्सा आ गया था। जानिए क्या है पूरा मामला
04:11 AM, 14-May-2026
Kullu News: सफाई व्यवस्था हुई कचरा…मेला मैदान में गंदगी
Cleaning system turned into garbage…filth in the fair ground
04:00 AM, 14-May-2026
Uttarakhand: अब समूह बना कर भी संचालित कर सकेंगे होमस्टे, पंजीकरण के बाद मिलेगी 15 लाख सब्सिडी

सरकार ने दो नियमावली को मर्ज कर उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली 2026 लागू करने का निर्णय लिया है।
03:58 AM, 14-May-2026
Kullu News: किसानों को लहसुन के मिल रहे चोखे दाम
Farmers are getting good prices for garlic
03:45 AM, 14-May-2026
Kullu News: जनगणना के कानूनी पहलू बताए
Explain the legal aspects of the census.
03:42 AM, 14-May-2026
Delhi: एलजी संधू ने कुलपतियों और निदेशकों के साथ की बैठक, समाधान केंद्रित-एआई आधारित शिक्षा बढ़ाने पर दिया जोर

संधू ने खास तौर पर वायु प्रदूषण, ट्रैफिक और शहरी परिवहन, मानसिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों पर रिसर्च आधारित समाधान तैयार करने की जरूरत बताई।
03:40 AM, 14-May-2026
Kurukshetra News: शाहाबाद शुगर मिल के पास महादेव मोटर यार्ड से मिला हैंड ग्रेनेड
शाहाबाद शुगर मिल के पास महादेव मोटर यार्ड से मिला हैंड ग्रेनेड
03:40 AM, 14-May-2026
Karnal News: पिहोवा में गौचरांद क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जून से शुरू
पिहोवा में गौचरांद क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जून से शुरू
03:38 AM, 14-May-2026
Kurukshetra News: एनआईटी में आज से री-अपीयर परीक्षा शुरू, छात्रों के लिए शुरु की 24 घंटे काउंसलिंग सुविधा
एनआईटी में आज से री-अपीयर परीक्षा शुरू, छात्रों के लिए शुरु की 24 घंटे काउंसलिंग सुविधा
03:36 AM, 14-May-2026
Kurukshetra News: शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों ने स्कूलों में मनाया जश्न

शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों ने स्कूलों में मनाया जश्न
03:36 AM, 14-May-2026
WhatsApp Incognito Mode: मेटा ने व्हाट्सएप पर एआई चैटबॉट के लिए ‘इन्कॉग्निटो मोड’ शुरू किया, बढ़ेगी गोपनीयता

मेटा ने व्हाट्सएप पर एआई चैटबॉट के लिए ‘इन्कॉग्निटो मोड’ शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स की गोपनीयता संबंधी चिंताओं का समाधान किया जा सकेगा। जानिए नए मोड के इस्तेमाल से क्या बदलेगा?
03:36 AM, 14-May-2026
Kullu News: इंद्रजीत की पहल बनी मोनाल पक्षी के संरक्षण में कारगर
Indrajit’s initiative proved effective in conserving the Monal bird.
03:35 AM, 14-May-2026
संतुलित आहार, दिनचर्या, स्वस्थ समाज के लिए जरूरी : कुलपति
संतुलित आहार, दिनचर्या, स्वस्थ समाज के लिए जरूरी : कुलपति
03:31 AM, 14-May-2026
जैसे चुंबक का क्षेत्र, वैसे ही विचारों का भी आभामंडल : राजयोगी संतोष
जैसे चुंबक का क्षेत्र, वैसे ही विचारों का भी आभामंडल : राजयोगी संतोष
WhatsApp Incognito Mode: मेटा ने व्हाट्सएप पर एआई चैटबॉट के लिए ‘इन्कॉग्निटो मोड’ शुरू किया, बढ़ेगी गोपनीयता

व्हाट्सएप ला रहा धमाकेदार प्राइवेसी फीचर। – फोटो :
मेटा प्लेटफॉर्म्स ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए ‘इन्कॉग्निटो मोड’ शुरू करने की घोषणा की है। यह मोड यूजर्स को अपने एआई चैटबॉट के साथ निजी बातचीत करने की सुविधा देगा। इस कदम का उद्देश्य यूजर्स द्वारा चैट में साझा की जाने वाली संवेदनशील जानकारी के बारे में गोपनीयता संबंधी चिंताओं को कम करना है।
US से जंग के 75 दिन बाद दिल्ली पहुंचे अराघची: भारत-ईरान संबंध पर हुकूमत की सोच क्या? BRICS समिट पर नजरें

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची – फोटो :
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची दिल्ली पहुंच चुके हैं। लगभग 75 दिनों से जारी क्षेत्रीय संघर्ष के बाद अराघची की यह यात्रा कूटनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर रही है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर एकजुटता का प्रदर्शन चाहता है।
2025 में वियतनाम में विमान से उतरते समय ब्रिगिट मैक्रों ने अपने पति इमैनुएल मैक्रों को धक्का दिया था। एक नई किताब के अनुसार, यह घटना इमैनुएल द्वारा एक ईरानी अभिनेत्री को भेजे गए संदेशों के कारण हुई थी। इस घटना ने 2025 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दंपती ने इसे मजाक बताकर खारिज कर दिया था।
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में लंगरों के लिए पहली सूची जारी, देशभर के 27 संस्था-संगठनों को मिली अनुमति

श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल) – फोटो :
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बाबा बर्फानी की वार्षिक तीर्थयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं की पहली आधिकारिक सूची बुधवार को की गई है। प्रथम चरण में देश भर के कुल 27 लंगर संगठनों को अनुमति मिली है। इनमें दिल्ली-पंजाब और हरियाणा के सेवादारों का दबदबा बना हुआ है।
नेतन्याहू की गुप्त यूएई यात्रा: कूटनीतिक बदलाव का संकेत, ऑपरेशन रोरिंग लायन के बीच बड़ी सुरक्षा डील की उम्मीद

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू – फोटो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात की एक अत्यंत गोपनीय यात्रा की है। यह दौरा उस समय हुआ है जब क्षेत्र में ऑपरेशन रोरिंग लायन के कारण तनाव चरम पर है। नेतन्याहू ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की। इस्राइली अधिकारियों ने इस मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक सफलता करार दिया है।
शांति की उम्मीद धराशायी: रूस ने यूक्रेन पर दागे 800 ड्रोन, कई क्षेत्रों में मची तबाही; छह लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन में किया हमला – फोटो :
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में बुधवार का दिन बेहद खौफनाक रहा। एक तरफ मॉस्को में शांति की चर्चाएं हो रही हैं, तो दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर करीब 800 ड्रोन्स से हमला बोल दिया। इस भीषण हमले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया है।
KKR vs RCB: विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक से टेबल टॉपर बनी आरसीबी, लगातार चार जीत के बाद चित्त हुई कोलकाता

विराट कोहली – फोटो :
विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में बारिश के कारण लगभग एक घंटे से ज्यादा समय की देरी से शुरू हुए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।
Crime Capital: दिल्ली के पॉश इलाके में दिन ढले बुजुर्ग सीए के घर में घुसकर लूट, मारपीट कर अगवा; मांगे 50 लाख

एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो :
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने रास्ते में 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। जब आरोपी पीड़ित से 50 लाख रुपये की उगाही करने में विफल रहे तो उन्होंने पीड़ित और उनकी कार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामलेे को 36 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
CBSE 12th Result: नतीजों पर साफ दिखाई दिया डिजिटल पढ़ाई का असर, मोबाइल सहारा बना तो चुनौती भी

डिजिटल सिग्नेचर – फोटो :
12वीं के परीक्षा परिणामों में इस बार डिजिटल पढ़ाई का असर साफ दिखाई दिया। कई छात्रों ने ऑनलाइन नोट्स, यूट्यूब लेक्चर और मोबाइल एप्स की मदद से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, मोबाइल फोन पढ़ाई में सहायक होने के साथ-साथ ध्यान भटकाने और सोशल मीडिया की लत का कारण भी बन रहा है।
03:30 AM, 14-May-2026
Panipat News: मकान मालिक के रिश्तेदार ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
मकान मालिक के रिश्तेदार ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
03:29 AM, 14-May-2026
Panipat News: इफको कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर ठगे 17.21 हजार रुपये
इफको कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर ठगे 17.21 हजार रुपये
04:41 AM, 14-May-2026
News Updates: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय असम दौरे पर; बंगाल में EVM दुष्प्रचार के आरोपी को जमानत नहीं

News Updates: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय असम दौरे पर; बंगाल में EVM दुष्प्रचार के आरोपी को जमानत नहीं
News Flash 14 मई 2026
अमेरिका चाहता है चीन ईरान पर दबाव बनाए: रुबियो
5:08 AM
वेनेजुएला ने ट्रंप के ‘51वें अमेरिकी राज्य’ वाले दावे को खारिज किया
4:06 AM
ईरान ने अमेरिका के समर्थन वाले दावे को नकारा
3:19 AM
यूएई ने इजरायली PM के दौरे और सैन्य डेलिगेशन की खबरों का किया खंडन
2:26 AM
इराक में ईरानी विपक्षी कैंप पर ड्रोन हमला, हथियार डिपो निशाना
1:30 AM
BRICS बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची
12:09 AM
प्रतीक यादव का होगा आज सुबह 11बजे अंतिम संस्कार, पत्नी अपर्णा यादव ने दी जानकरी
12:05 AM
NEET पेपर लीक में नया मोड़, नासिक में एक संदिग्ध पकड़ा गया
12:03 AM
यूपी में आंधी-तूफान से 41 लोगों की मौत, उत्तराखंड में भी आफत
पढ़ें 13 मई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
Wed, 13 May 2026 09:01 PM IST

09:00 PM, 13-May-2026
Biz Updates: आंध्र में ₹2,816 करोड़ की रेलवे लाइन परियोजना को हरी झंडी; आरबीआई इस साल दे सकता है अपना सबसे बड़

Biz Updates: आंध्र में ₹2,816 करोड़ की रेलवे लाइन परियोजना को हरी झंडी; NOIDA एयरपोर्ट पर UDF की दरें जारी
09:00 PM, 13-May-2026
Haryana: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, दरिंदों ने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
08:59 PM, 13-May-2026
CBSE Class 12th Result: बेटों से आठ कदम आगे रहीं बेटियां; मेधावी छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

देहरादून रीजन का कुल पासिंग प्रतिशत 81.42 फीसदी रहा। इस वर्ष परीक्षा 17 फरवरी से नौ अप्रैल तक आयोजित की गई थी। देहरादून रीजन में कुल 1,285 विद्यालय परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रहे।
08:58 PM, 13-May-2026
PM Modi Appeal: केंद्र के कर्मचारियों की सरकार से मांग- लागू करें WFH और ऑनलाइन मीटिंग; समर्थन में कई संगठन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। पीएम ने कोरोना काल की तरह वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स फिर से शुरू करने को कहा है, ताकि देश युद्ध के आर्थिक प्रभावों से सुरक्षित रह सके।
08:58 PM, 13-May-2026
HP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के लिए दाखिल 742 नामांकन रद्द, जानें किस जिले में कितने आवेदन

प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 742 आवेदन रद्द किए गए हैं।
08:56 PM, 13-May-2026
गंगा घाट पर दिखा आंधी-बारिश का विहंगम नजारा,
गंगा घाट पर दिखा आंधी-बारिश का विहंगम नजारा,
08:55 PM, 13-May-2026
UP: कैराना में महिला को जलाने व दो बच्चियों की मौत का मामला, सास गिरफ्तार, विवाहिता की हालत में सुधार

शामली के कैराना में महिला को जलाने और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत के मामले में पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।
08:54 PM, 13-May-2026
Noida News: मंदिर के पास शराब बिक्री का विरोध
Protest against sale of liquor near temple
08:54 PM, 13-May-2026
Delhi NCR News: दिल्ली में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नीरज ठाकुर अब लॉ एंड ऑर्डर बने
Several IPS officers transferred in Delhi, Neeraj Thakur appointed as law and order officer
08:52 PM, 13-May-2026
कर्नाटक: सिद्धारमैया ने पलटा पिछली सरकार का फैसला; स्कूलों-कॉलेजों में हिजाब, पगड़ी और जनेऊ पहनने की दी अनुमति

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत राज्य के स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में छात्रों को निर्धारित पोशाक के साथ कुछ पारंपरिक और धार्मिक प्रतीक पहनने की अनुमति दी गई है।
08:52 PM, 13-May-2026
World Cup vs IPL:जसप्रीत बुमराह जैसे टी-20 स्टार आईपीएल में असफल क्यों रहे? ये है वजह

ऐसे तमाम क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन वे आईपीएल में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। इससे उनके फैंस में भी निराशा है
08:51 PM, 13-May-2026
Bihar: खड़े ट्रक से टकराया टेम्पो, शादी में जा रहे 12 से अधिक लोग हुए घायल; सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर शादी में जा रहे टेम्पो की जब्त खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
08:50 PM, 13-May-2026
मिर्जापुर में तीन मौतें: बेटे की शादी के पांच दिन बाद पिता की गई जान, दो लोगों को बोलेरो ने मारी टक्कर; मातम

Mirzapur News: मिर्जापुर के मड़िहान, देहात कोतवाली और लालगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
08:50 PM, 13-May-2026
Noida News: टीईटी अनिवार्यता पर सर्वोच्च न्यायलय ने सुरक्षित रखा फैसला
Supreme Court reserves decision on mandatory TET
08:50 PM, 13-May-2026
Noida News: जिम जा रहे शख्स को पीटा
जिम जा रहे शख्स को पीटा
08:49 PM, 13-May-2026
High Court : 21 माह के बच्चे को मां से अलग करना अन्याय होगा. पिता की याचिका खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 21 माह का बच्चा पूरी तरह से अपनी मां पर निर्भर होता है, इसलिए उसे मां से दूर करना अन्याय होगा। यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने बच्चे की अभिरक्षा मां को सौंप दी।
08:47 PM, 13-May-2026
Noida News: 6 लाख रुपये के बिजली केबल चोरी, कई गांवों की बिजली ठप
6 लाख रुपये के बिजली केबल चोरी, कई गांवों की बिजली ठप
08:47 PM, 13-May-2026
Delhi News: कंझावला में आरओ फैक्टरी में भीषण आग, सुरक्षित निकले कर्मी
Massive fire breaks out at RO factory in Kanjhawala, workers rescued safely
08:46 PM, 13-May-2026
Delhi News: अच्छी सोच, सही भोजन और सक्रिय शरीर से बढ़ सकती है बुजुर्गों की उम्र
Good thinking, proper diet and active body can increase the lifespan of elderly people.
08:46 PM, 13-May-2026
Seoni News: सिवनी में एएसआई 20 हजार लेते गिरफ्तार, हैंडराइटिंग रिपोर्ट के नाम पर मांगी थी रिश्वत

सिवनी में जबलपुर लोकायुक्त ने एएसआई दिनेश रघुवंशी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने ठगी मामले की जांच और अनुकूल रिपोर्ट के बदले 30 हजार रुपये मांगे थे। बस स्टैंड क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।
08:46 PM, 13-May-2026
अंडा करी नहीं परोसने पर खाकी का कहर: ढाबा संचालकों को पीटा, दो पुलिसकर्मी निलंबित
Khaki wreaks havoc for not serving egg curry: Dhaba operators beaten, two policemen suspended
08:46 PM, 13-May-2026
VIDEO: वैष्णो देवी धाम के लिए साइकिल पर निकले राम प्रकाश, 30 दिन में 1500 किमी की यात्रा करेंगे पूरी
VIDEO: वैष्णो देवी धाम के लिए साइकिल पर निकले राम प्रकाश, 30 दिन में 1500 किमी की यात्रा करेंगे पूरा
08:46 PM, 13-May-2026
VIDEO: सीएम के आदेश का नहीं दिखा असर, डिप्टी सीएम के काफिले में रहीं 16 गाड़ियां
VIDEO: 16 गाड़ियों के साथ पहुंचे डिप्टी सीएम, चर्चा का विषय बन गया काफिला
08:45 PM, 13-May-2026
पाकिस्तान टीम में फिर होगा बदलाव: शान मसूद से छिन सकती है टेस्ट कप्तानी, बाबर आजम पर भरोसा जता सकता है पीसीबी

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पीसीबी पाकिस्तान की कप्तानी में बदलाव की तैयारी कर रहा है। शान मसूद के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं और उनकी जगह बाबर आजम को एक बार फिर टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने की चर्चाएं हैं।
08:45 PM, 13-May-2026
Delhi News: बच्ची से दुष्कर्म मामले में एलजी सचिवालय पर डटे रहे आप नेता
AAP leaders remained at the LG Secretariat in the girl’s rape case.
08:45 PM, 13-May-2026
पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार को आजीवन कारावास की सजा, 46 साल पहले कचहरी में की थी हत्या
पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार को आजीवन कारावास की सजा, 46 साल पहले कचहरी में की थी हत्या
08:45 PM, 13-May-2026
Noida News: राजकुमार भाटी के विरोध में पुतला दहन
Effigy burning in protest against Rajkumar Bhati
08:45 PM, 13-May-2026
Prayagraj : एसआरएन हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर के टीके की हुई शुरुआत, समझाई गई प्रक्रिया
Prayagraj : एसआरएन हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर के टीके की हुई शुरुआत, समझाई गई प्रक्रिया
08:45 PM, 13-May-2026
Himachal: सीएम सुक्खू बोले- केंद्र के भेदभाव से घबराने वाले नहीं, आत्मनिर्भर हिमाचल की राह पर सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत माता टारना के दरबार में माथा टेक कर की।
08:45 PM, 13-May-2026
Delhi News: सामान्य रिपोर्ट फिर भी झड़ रहे बाल, सिर की त्वचा में जुड़े हार्मोन से है रिश्ता
Hair loss despite normal reports is linked to hormones in the scalp.
08:45 PM, 13-May-2026
High Court : समान साक्ष्य पर सास-ससुर बरी तो पति को सजा क्यों, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि जिस समान साक्ष्य के आधार पर याची के माता-पिता को दोषमुक्त किया गया, उसी के आधार पर सिर्फ याची को सजा देना न्यायसंगत नहीं है।
08:43 PM, 13-May-2026
Delhi News: सस्ते सूट-साड़ी के विज्ञापन दिखाकर ठगी, जालसाज धरा
Fraudster arrested for cheating by showing advertisements of cheap suits and sarees
08:42 PM, 13-May-2026
KVS NVS Tier-2 Answer Key: केवीएस-एनवीएस टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 17 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

KVS NVS Tier-2 Answer Key 2026: केवीएस और एनवीएस ने टियर-2 भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की और ओएमआर शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार 17 मई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न चुनौती शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है।
08:42 PM, 13-May-2026
Bihar: ‘सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें’, CM सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक तेजी से पहुंचे। सभी विभाग एआई का उपयोग करें, जिससे पारदर्शिता बढ़े। बिहार की उपलब्धियों का प्रचार और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन करने पर भी जोर दिया गया।
08:41 PM, 13-May-2026
UP TET : 20 लाख अभ्यर्थियों ने भरा टीईटी फार्म, जुलाई में परीक्षा प्रस्तावित

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए अब की बार करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) के लिए 7,84,100 और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए 12,12,500 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
08:40 PM, 13-May-2026
Noida News: परवेश नैनी बने एओए के अध्यक्ष
Parvesh Naini became the president of AOA
08:39 PM, 13-May-2026
Neet UG Paper Leak 2026: छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल !
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लाखों छात्रों की मेहनत, समय और भविष्य पर पड़े इस संकट ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की कमजोरियों को उजागर करने का काम किया है।
08:39 PM, 13-May-2026
स्वतंत्र लैब से हो स्मार्ट मीटर की जांच : लोकेश अग्रवाल
Smart meters should be tested by independent labs: Lokesh Agarwal
08:38 PM, 13-May-2026
दिल्ली में डंपर का कहर: ऑटो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की थम गईं सांसें; मासूम भी नहीं बची; चार घायल

दिल्ली के अलीपुर में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों में 10 साल की बच्ची भी शामिल है।
08:37 PM, 13-May-2026
Umaria : कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, एक आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, एक आरोपी गिरफ्तार
08:36 PM, 13-May-2026
Bihar: पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों मारा, गांव में फैली दहशत

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया। घायलों का इलाज चल रहा है।
08:36 PM, 13-May-2026
CBSE 12th Result: 89.60 फीसदी रहा हिमाचल का परीक्षा परिणाम, 12वीं कक्षा में छाईं बेटियां

नतीजों में प्रदेश की बेटियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। हिमाचल का परिणाम पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब के अलावा चंडीगढ़ से बेहतर रहा।
08:36 PM, 13-May-2026
Meerut News: विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज में हुई लाखों की कॉपर चोरी का खुलासा, पांच आरोपी पकड़े
Copper theft worth lakhs uncovered at Vishwakarma Industries, five accused arrested
08:36 PM, 13-May-2026
Meerut News: भजनों की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिवस पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में हुए। दामोदर कॉलोनी में कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। भजन गायक अमृतांशु ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
08:35 PM, 13-May-2026
Umaria News: कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, एक आरोपी गिरफ्तार

उमरिया के सलैया अखडार गांव में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग टीम का ग्रामीणों और कथित रेत कारोबारियों ने विरोध किया। तनावपूर्ण माहौल के बीच विभाग ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।
08:35 PM, 13-May-2026
Prayagraj : एसआरएन हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर के टीके की हुई शुरुआत, समझाई गई प्रक्रिया

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने के लिए बुधवार को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन) टीके की शुरूआत की गई
News Flash 13 मई 2026
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आंधी-तूफान में 17 लोगों की मौत
9:29 PM
केंद्र सरकार ने CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया
8:54 PM
दिल्ली में बारिश, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि
8:33 PM
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 से 26 मई तक चीन के दौरे पर होंगे
8:12 PM
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा
7:50 PM
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा
7:13 PM
केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश
7:00 PM
अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए
6:49 PM
बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया
6:34 PM
फिलीपींस की संसद में ताबड़तोड़ फायरिंग
5:54 PM
राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर पहुंचे
5:28 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे
5:07 PM
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा
3:43 PM
राहुल गांधी आज शाम 5.30 बजे खड़गे से करेंगे मुलाकात
2:45 PM
करनाल: सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग
2:27 PM
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आवास लाया गया, अपर्णा भी मुंबई से घर पहुंचीं
2:23 PM
भोपाल: निशातपुरा इलाके में लगी आग, चपेट में कमर्शल बिल्डिंग
1:36 PM
CBSE ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया
1:24 PM
प्रतीक की बॉडी पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम के बाद हार्ट को सुरक्षित रखा गया
1:19 PM
सीएम शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे, भवानीपुर से रहेंगे विधायक
1:04 PM
विजय ने अपने ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया, कल ही की थी नियुक्ति
12:16 PM
NEET लीक: शुभम खैरनार को पेपर देने वाला धनंजय लोखंडे अहिल्यानगर में पकड़ा गया
12:06 PM
तमिलनाडु: फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास, विरोध में सिर्फ 22 वोट
12:03 PM
बिहार में सरकारी कर्मचारियों का DA दो फीसदी बढ़ा, सम्राट कैबिनेट का फैसला
11:04 AM
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, कुछ देर में आवास पर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
10:56 AM
तमिलनाडु: विजय सरकार का फ्लोर टेस्ट कुछ देर में, कांग्रेस समेत छह दलों का सपोर्ट
10:37 AM
गुड़गांव: सोनिया गांधी को एक छोटी सर्जरी के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया
10:34 AM
‘मंदिर या मस्जिद, तेज आवाज में कहीं भी नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर’, CM शुभेंदु का सख्त आदेश
10:04 AM
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, हॉस्पिटल में अखिलेश, लखनऊ पहुंच रहीं अपर्णा
10:00 AM
दो महीने पहले प्रतीक से कहा था बिजनेस पर ध्यान दो: अखिलेश यादव
9:37 AM
बारामती के गोजुबाबी गांव में आज सुबह एक ट्रेनिंग विमान क्रैश
9:30 AM
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम कुछ देर में होगा शुरू, हॉस्पिटल पहुंचे अखिलेश
9:20 AM
प्रतीक यादव निधन: अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, डॉक्टर से चल रही बात
9:04 AM
प्रतीक यादव निधन: पत्नी अपर्णा असम से लखनऊ पहुंच रहीं
8:15 AM
लखनऊ: प्रतीक यादव की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई
7:28 AM
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
6:29 AM
विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी बढ़ाई
5:43 AM
रंगास्वामी आज पुडुचेरी CM के तौर पर लेंगे शपथ
5:14 AM
ट्रंप ने शेयर की 51वें राज्य की तस्वीर
4:47 AM
नॉर्वे और ईरान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा
4:13 AM
रूस इस साल तैनात करेगा नया सरमत परमाणु मिसाइल- पुतिन
3:40 AM
UAE राष्ट्रपति और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, मिडिल ईस्ट हालात पर चर्चा
3:33 AM
UAE का बड़ा एक्शन, हिजबुल्लाह से जुड़े 16 लोगों और 5 संस्थाओं पर बैन
2:35 AM
ईरान की राजधानी तेहरान में भूकंप, 4.6 रही तीव्रता
2:29 AM
OPEC पर बोले ट्रंप, NATO ने भी किया निराश
2:26 AM
वॉशिंगटन डलेस एयरपोर्ट के पुनर्निर्माण पर 22 अरब डॉलर खर्च करेगी US सरकार
1:26 AM
PM मोदी की अपील के बाद गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी ने रद्द किया US दौरा
1:02 AM
कुवैत में 4 ईरानी नागरिकों की गिरफ्तारी पर तेहरान की सफाई
12:09 AM
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में CBI ने FIR दर्ज की
12:05 AM
गुजरात ने हैदराबाद को हराया, धमाकेदार जीत के साथ GT बनी टेबल टॉपर
12:04 AM
ईरान मसले पर मुझे शी जिनपिंग की मदद की जरूरत नहीं- ट्रंप


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









