सुबह चाय साए में देश राज्यों से बड़ी खबरें 16–मई–2026–शनिवार गुड मॉर्निंग,AMMP 24 News Live TV में खास आपके लिए,
Aftab Khan, Human Rights Media Council, AMMP 24 News Live tv, Date 16 MAY 2026
AMMP 24 News Live TV
https://ammp24newslivetv.com/?p=3574
होर्मुज पर भारत का रुख क्या?: मुश्किल वैश्विक हालात में UAE के साथ समझौते, विशेषज्ञ बोले- होंगे दूरगामी प्रभाव
Sat, 16 May 2026 05:23 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए भारत हर संभव सहायता देने को तैयार है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान मोदी ने आश्वस्त किया कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है और भविष्य में भी ऐसा ही करता रहेगा। उन्होंने होर्मुज से सुरक्षित पारगमन मार्ग और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का स्पष्ट रुख भी व्यक्त किया, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के साथ-साथ ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
होर्मुज खुला रखना बड़ी प्राथमिकता
पश्चिम एशिया में तनाव पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया की परिस्थितियों का प्रभाव पूरी दुनिया पर दिख रहा है। उन्होंने सुरक्षा और व्यापार के लिहाज से होर्मुज जलमार्ग का जिक्र कर कहा कि इसे खुला और सुरक्षित बनाए रखना भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
मुश्किल वैश्विक हालात में हुए हैं महत्वपूर्ण समझौते
एलपीजी आपूर्ति और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े ये करार ऐसे समय हुए हैं जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट गहराया हुआ है। हाल ही में देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचत की अपील की थी, जिनमें घर से काम करना, कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे उपाय शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन पर जोर दिया और कहा कि भारत शांति और स्थिरता के लिए हर संभव सहयोग देने कि लिए तैयार है। साथ ही इस पर विशेष जोर दिया कि होर््मुज जलमार्ग में सुरक्षित व स्वतंत्र नौवहन अनिवार्य है। इस दौरान नाह्यान ने भी पीएम मोदी की बातों पर सहमति जताई।
देखने को मिलेगा दूरगामी प्रभाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा को को रणनीतिक विशेषज्ञ काफी अहम मान रहे हैं। रणनीतिक व सामरिक विशेषक्षों का कहना है कि इस दौरे में ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े जो भी अहम समझौते हुए हैं, उनके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि ये समझौते भारत को मौजूदा ऊर्जा संकट से राहत दिलाने वाले साबित होेंगे। साथ ही आने वाले समय में इसका असर भारत में साफ दिखाई दे सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपनी करीब 87% कच्चे तेल की जरूरत विदेशों से पूरी करता है। इस दृष्टि से भी यूएई से हुआ समझौता महत्वपूर्ण है।
Muradabad News: संभल जिले में अमीना ने पांच दिन में दिया चार बच्चों को जन्म, नार्मल डिलीवरी देख चिकित्सक भी हैरान, किलकारियां सुनकर परिजन खुश
Fri, 15 May 2026 07:35 PM
संभल जिले अमीना ने पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया। सबसे खास बात यह रही कि इतने हाई रिस्क मामले में चारों बच्चों की डिलीवरी सामान्य तरीके से हुई। लगातार चिकित्सकों की निगरानी और उपचार के बाद मां और सभी नवजात सुरक्षित हैं।

मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में संभल जिले के ओबरी गांव निवासी अमीना (31) ने चार बच्चों को जन्म दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हाई रिस्क मामले में चारों बच्चों की डिलीवरी पूरी तरह सामान्य तरीके से हुई। आमतौर पर ऐसे मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन किया जाता है।
डॉक्टरों की निगरानी में मां और चारों नवजात सुरक्षित हैं। अमीना को आठ मई को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन नाै मई को उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया। इसका वजन करीब 710 ग्राम था। उस समय गर्भावस्था लगभग साढ़े छह से सात महीने की थी।
पांच दिनों तक लगातार उपचार चला
डॉक्टरों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बाकी बच्चों की डिलीवरी को रोक दिया। इसके बाद पांच दिनों तक लगातार निगरानी और उपचार चलता रहा। 14 मई को अमीना को दोबारा प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने एक बेटे व दो बेटियों को जन्म दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला इसलिए भी बेहद खास था क्योंकि गर्भ में पल रहे चारों बच्चे अलग-अलग थैली में थे। गर्भावस्था के दूसरे महीने में अल्ट्रासाउंड के दौरान ही यह स्पष्ट हो गया था कि महिला के गर्भ में चार भ्रूण हैं।विज्ञापन
ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से घिरी अमीना
गर्भावस्था के दौरान अमीना को लीवर और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। हालत बिगड़ने पर उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। परिवार हर 15 से 20 दिन में नियमित जांच और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचता रहा।
डॉक्टरों की टीम लगातार मां और बच्चों की स्थिति पर नजर बनाए रही। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल सभी नवजात डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इनमें से एक बच्चा पूरी तरह सामान्य है। जबकि दो बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत है।
पिता ने चिकित्सकों का किया धन्यवाद
पहला जन्मा बच्चा मां का दूध ले रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उपचार करने वाली टीम में डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. पूर्ति, डॉ. रोली और डॉ. मोनिका समेत अन्य स्टाफ शामिल था।
डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में मां और बच्चों दोनों की जान को गंभीर खतरा रहता है। बच्चों के पिता और किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम ने अस्पताल और डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है।
UP Bahraich News: तांत्रिक की पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, भूत उतारने की बात कहकर डंडे से पीटा था
Fri, 15 May 2026 07:44 PM
बहराइच में तांत्रिक की पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भूत उतारने की बात कहकर उसे डंडे से पीटा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

यूपी के बहराइच में नानपारा के लखैया कलां गांव में झाड़फूंक के नाम पर एक महिला के साथ हुई बर्बरता ने उसकी जान ले ली। बुखार से पीड़ित महिला को पहले झोलाछाप के पास और फिर तांत्रिक के पास ले जाया गया। वहां भूत भगाने के नाम पर उसकी डंडों से पिटाई की गई। गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया। महिला ने इलाज के दौरान बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुमित्रा (40) कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने चार दिन पहले कमचियारा गांव के एक झोलाछाप से इलाज कराया, लेकिन आराम न मिलने पर झोलाछाप की सलाह पर महिला को परिजन झाड़फूंक के लिए एक तांत्रिक के पास ले गए।विज्ञापन
महिला की डंडों से जमकर पिटाई की थी
पति शत्रोहन का कहना है कि शनिवार को वह बीमार पत्नी को तांत्रिक के पास छोड़कर कुछ देर के लिए चला गया। इसी दौरान तांत्रिक ने भूत का साया बताते हुए कथित तौर पर ‘भूत उतारने’ के नाम पर महिला की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जब पति वापस लौटा तो सुमित्रा अचेत अवस्था में पड़ी मिली। तांत्रिक ने होश आने तक महिला को मजार के पास रखने की बात कही, जिसके बाद पति पूरी रात पत्नी के साथ वहीं बैठा रहा।
सुबह तक हालत में सुधार न होने पर परिजन महिला को एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज से भी उसे लखनऊ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
आरोपी तांत्रिक की हो रही तलाश
सीओ नानपारा पहुप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामला चार दिन पुराना है। परिजनों की शिकायत पर तांत्रिक द्वारा पिटाई करने का मामला पहले दर्ज कर लिया गया था। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।आरोपी तांत्रिक की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। दबिश दी जा रही है।
Bihar News: नगर परिषद का जेई 1.45 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग के छापे से मचा हड़कंप
Fri, 15 May 2026 04:29 PM
सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई विजय कुमार शर्मा को 1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सीतामढ़ी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में पदस्थापित कनीय अभियंता (जेई) विजय कुमार शर्मा को 1 लाख 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत लेते ही निगरानी टीम रंगे हाथों दबोचा
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को आरोपी जेई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही विजय कुमार शर्मा ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी जेई को अपने साथ गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी और अधिकारी अचानक हुई कार्रवाई से सकते में आ गए।
Orai News: किसान से रिश्वत लेते कानूनगो और साथी गिरफ्तार, विरोध के बीच एंटी करप्शन टीम से धक्का-मुक्की
Fri, 15 May 2026 05:25 PM
Orai News: उरई तहसील परिसर में शुक्रवार को झांसी की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो संदीप तिवारी और उसके सहयोगी राजेंद्र श्रीवास्तव को कथित रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ झांसी की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को उरई तहसील में अब तक की सबसे बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने हदबंदी के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कानूनगो संदीप तिवारी और उनके सहयोगी राजेंद्र श्रीवास्तव को रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान तहसील परिसर में न सिर्फ हंगामा हुआ, बल्कि कानूनगो को छुड़ाने के प्रयास में कर्मचारियों की टीम के साथ तीखी धक्का-मुक्की भी हुई।
24 घंटे पहले बिछा दिया था जाल
एंटी करप्शन टीम ने इस ऑपरेशन के लिए बेहद गोपनीय रणनीति तैयार की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए 16 सदस्यीय टीम एक दिन पहले ही उरई पहुंच गई थी। टीम के सदस्य सादे कपड़ों में तहसील परिसर और आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे थे। जब शिकायतकर्ता किसान अनिल कुमार राजपूत से रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई, तब टीम ने शुक्रवार दोपहर जाल बिछाकर दबिश दी।

10 मिनट तक चला संघर्ष, सिपाहियों से भिड़े कर्मचारी
जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो संदीप तिवारी को घूस की रकम के साथ दबोचा, तहसील परिसर में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पकड़ा गया कानूनगो करीब 10 मिनट तक टीम के चंगुल से छूटने के लिए छटपटाता और हाथ-पैर मारता रहा।विज्ञापन
इसी बीच वहां मौजूद कुछ लेखपाल और अन्य कर्मचारी कानूनगो के समर्थन में उतर आए और टीम का विरोध करने लगे। इस दौरान एंटी करप्शन टीम के सिपाहियों और तहसील कर्मचारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। माहौल बिगड़ता देख टीम ने पूरी ताकत लगाकर कानूनगो और उसके साथी को काबू में किया और गाड़ी में बिठाकर वहां से निकल गई।
Jaipur News: सैलरी के लिए भी देनी पड़ रही थी रिश्वत! जयपुर नगर निगम का स्वास्थ्य निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Fri, 15 May 2026 11:22 AM
Jaipur: जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम के एक स्वास्थ्य निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिवादी की तनख्वाह जारी करने के बदले हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी। एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 99 से जुड़ा हुआ है, जहां परिवादी की सैलरी जारी करने के बदले हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी।
एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर नगर-द्वितीय इकाई ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति प्रकाश चंद को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर परिवादी की मार्च 2026 की तनख्वाह जारी करने की एवज में प्रतिमाह 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के बाद हुआ सत्यापन
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान आरोपियों द्वारा रिश्वत लेने की बात सही पाई गई। इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई गई।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
एसीबी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व और पुलिस उप अधीक्षक अभिषेक पारीक की मौजूदगी में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और प्रकाश चंद को परिवादी से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
निजी व्यक्ति निभा रहा था मध्यस्थ की भूमिका
बताया गया कि प्रकाश चंद रेलवे स्टेशन के पास स्थित वार्ड कार्यालय के आसपास दुकान संचालित करता है और रिश्वत राशि के लेनदेन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि रिश्वतखोरी का यह नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

हर राज्य व जिला से ताजा खबरें पाने व भेजने के लिए
संपर्क, 9792506246

हमारे चैनल को यूट्यूब पर देखने के लिए गूगल पर टाइप करें, AMMP 24 News live tv

Aftab Khan Sampadak
मानवाधिकार मीडिया
AMMP 24 News live tv
मजलूम की आवाज़

ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें 16 मई के मुख्य और ताजा समाचार –AMMP 24 News live tv

16-MAY-2026
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें
ब्रेकिंग न्यूज: 16-MAY-2026
पढ़ें 16 मई के मुख्य और ताजा समाचार

पढ़ें 16 मई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
05:23 AM, 16-May-2026
होर्मुज पर भारत का रुख क्या?: मुश्किल वैश्विक हालात में UAE के साथ समझौते, विशेषज्ञ बोले- होंगे दूरगामी प्रभाव

होर्मुज पर भारत का रुख क्या?: मुश्किल वैश्विक हालात में UAE के साथ समझौते, विशेषज्ञ बोले- होंगे दूरगामी प्रभाव
06:00 AM, 16-May-2026
मुद्दा: अमेरिका, चीन और भू-राजनीतिक इशारा… परिणाम सीधे तौर पर भारत के रणनीतिक भविष्य को आकार दे सकते हैं

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात में किसको क्या मिला, इस पर आने वाले दिनों में चर्चा होती रहेगी। लेकिन, यह तय है कि इसका इशारा वैश्विक भू-राजनीति के बदलते संतुलन की ओर ही है।
06:00 AM, 16-May-2026
हिमाचल: पंजाब से ऊना में ब्याही महिला को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का लाभ देने से हाईकोर्ट का इन्कार

दूसरे राज्य से आई महिला को विवाह के आधार पर आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इसको लेकर न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने याचिकाकर्ता को उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी शिकायतों के निवारण के लिए चुनाव याचिका दायर करने की छूट देते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
06:00 AM, 16-May-2026
Weather Forecast 16 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

Sat, 16 May 2026 06:00 AM
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इस समय मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ रही है, हालांकि कई जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जबकि शाम के समय बादल छाने और तेज हवाएं चलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब और हरियाणा में भी गर्म हवाओं का असर बना हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है। राजस्थान में गर्मी सबसे अधिक परेशान कर रही है।
जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। शिमला, मनाली, श्रीनगर और देहरादून जैसे पर्यटन स्थलों पर बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बिहार में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज गर्मी और उमस के बाद शाम को कई जिलों में बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। चंडीगढ़ में भी गर्मी के साथ बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। कुल मिलाकर उत्तर भारत में एक ओर जहां मैदानी इलाकों में गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ठंडी हवाओं से राहत का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है
05:57 AM, 16-May-2026
UP Weather: सोनभद्र में धूप और उमस ने किया बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज से और बढ़ेगी गर्मी; जारी हुआ अलर्ट

Sonbhadra News: सोनभद्र में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीते पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा है, जबकि 16 मई के बाद अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लू चलने और गर्म हवाएं बढ़ने की चेतावनी देते हुए लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
05:56 AM, 16-May-2026
India-Russia: ‘तीसरे देशों का दबाव भारत-रूस के रिश्तों पर नहीं डालेगा असर’, ब्रिक्स बैठक में रूस का बड़ा एलान

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने घोषणा की है कि भारत और रूस हथियार उत्पादन, अंतरिक्ष और उर्वरक आपूर्ति में सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों देश व्यापार अमेरिकी डॉलर के बजाय राष्ट्रीय मुद्राओं में करेंगे। लावरोव ने होर्मुज जलमार्ग बंद होने के लिए ईरान के बजाय अमेरिका और इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत अपने कूटनीतिक अनुभव से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की बड़ी भूमिका निभा सकता है।
05:56 AM, 16-May-2026
Kullu News: थमा चुनावी शोर, अब घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी
नगर निकाय चुनाव के लिए चला चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। प्रशासन की ओर से तय समय के बाद रैली, लाउडस्पीकर और अन्य चुनावी प्रचार गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
05:56 AM, 16-May-2026
19 मई लू का ऑरेंज अलर्ट: वाराणसी में 23 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, इतना बढ़ेगा तापमान; जान लें अपडेट

Heatwave Alert: वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तीन दिन पहले शाम को हुई बारिश के बाद सूरज की तपिश बढ़ जाने से लोग पसीने से परेशान हैं। कूलर और एसी की हवा भी खास असर नहीं कर रही है। माैसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
05:54 AM, 16-May-2026
UP: होटल के 10 कमरों में लगे थे ‘हिडन कैमरे’, बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो, कानपुर में जिस्मफरोशी का खुलासा

Kanpur News: विनायकपुर में होटल रिद्धि पैलेस पर छापेमारी कर पुलिस ने जिस्मफरोशी रैकेट और हिडन कैमरा नेटवर्क पकड़ा है। संचालक प्रमोद गुप्ता के मोबाइल से 250 अश्लील वीडियो मिले हैं, जिन्हें वह विभिन्न साइट्स पर बेचता था। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
05:52 AM, 16-May-2026
UP : प्रदेश में शिक्षकों समेत 85 हजार पदों पर होगी भर्ती, वर्षों बाद बड़े पैमाने पर भरे जाएंगे रिक्त पद

Teacher Vacancy : प्रदेश में वर्षों बाद बड़े पैमाने पर शिक्षकों समेत अन्य रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय इंटर कॉलेजों और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में करीब 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है।
05:50 AM, 16-May-2026
Kangra News: नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम
जिले के सरकारी विद्यालयों का दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है।
05:48 AM, 16-May-2026
Varanasi News: गेहूं व चना दाल की 4 गाड़ी से वसूले 6.77 लाख रुपये मंडी शुल्क, कर रहे थे टैक्स चोरी; कार्रवाई

Varanasi News: वाराणसी में मंडी सचिव महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित सचल दस्ते ने हरहुआ चौराहे पर कार्रवाई करते हुए शुल्क चोरी कर गैर राज्यों व जिलों में ले जाए जा रहे कृषि उत्पाद पकड़े। जांच में तीन ट्रकों में गेहूं और एक ट्रक में चना मिला। वैध कागजात न मिलने पर करीब 6.77 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
05:47 AM, 16-May-2026
UIDAI New Aadhaar App: अगले महीने से काम नहीं करेगा पुराना आधार एप, जानिए नए एप के स्मार्ट और सुरक्षित फीचर्स

यूआईडीएआई ने एलान किया है कि अगले महीने से पुराना आधार एप पूरी तरह बंद हो जाएगा। अब सभी काम नए एप के जरिए होंगे। नया एप अधिक स्मार्ट, तेज और सुरक्षित है, जिसे चार महीने में 2.1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें क्यूआर शेयरिंग, बायोमेट्रिक लॉक और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सुविधाएं हैं। आइए, इस पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं…
05:44 AM, 16-May-2026
आंधी का कहर: 48 घंटे से ज्यादा 150 गांव अंधेरे में, बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल; मोबाइल-लैपटाॅप भी हुए बंद

Fury of Storm in UP: ज्ञानपुर जिले में तेज आंधी के 48 घंटे बाद भी 150 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। पोल और तार टूटने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और गर्मी-उमस में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाराज ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे। बिजली विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
05:43 AM, 16-May-2026
जब अनिश्चितता ही एकमात्र सत्य: अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग, पक्ष-विपक्ष को गंभीरता से विचार करना होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने संयम बरतने की जो अपील की है, उसकी वजह समझना जरूरी है। पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर आज अर्थव्यवस्था बड़े बदलावों की मांग कर रही है। राजनीतिक पक्ष और विपक्ष को गंभीरता से विचार करना होगा कि ऐसे दौर में कौन-सी राह चुनें, जहां अनिश्चितता ही एकमात्र स्थिर सत्य बन गई हो।
05:39 AM, 16-May-2026
Top News: नीदरलैंड में PM का स्वागत, पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स; दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर CAQM सख्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोपीय दौरे के तहत नीदरलैंड पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले उनके यूएई दौरे में भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश और रक्षा-ऊर्जा सहित कई अहम समझौतों पर मुहर लगी। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक और पर्यावरणीय स्तर पर बड़े फैसले लिए गए हैं; केंद्र सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 3 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगाया है (डीजल और एटीएफ पर राहत दी गई है), वहीं सीएक्यूएमन ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए 2027 से दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के पंजीकरण का आदेश दिया है। राजनीतिक और कानूनी खबरों में, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर चुनाव में भड़काऊ भाषण देने और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अलावा, पॉक्सो (POCSO) जैसे गंभीर मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे को तेलंगाना हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है। कारोबारी मोर्चे पर महाराष्ट्र चैरिटी आयुक्त के आदेश के बाद टाटा ट्रस्ट्स की अहम बोर्ड बैठक टल गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की एक बड़ी उम्मीद जगी है; अमेरिका की मध्यस्थता से इस्राइल और लेबनान 45 दिन का युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। वहीं, चीन-ताइवान तनाव पर मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया है कि अमेरिका को अभी हजारों मील दूर किसी नए युद्ध की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य संकट के मोर्चे पर ऑस्ट्रेलिया में हंतावायरस संक्रमण के डर से एक क्रूज के छह यात्रियों को क्वारंटीन किया गया है। साथ ही, खेल और मनोरंजन की बात करें तो आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्सन ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर चेन्नई की प्लेऑफ की डगर बहुत मुश्किल कर दी है।
05:39 AM, 16-May-2026
Petrol Diesel Prices Hike: डीजट, पेट्रोल से लेकर सीएनजी तक की बढ़ी कीमत, हर वर्ग परेशान; जानें अपडेट

Jaunpur News: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों, व्यापारियों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। जनपद में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.81 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। व्यापारियों और किसानों ने कहा कि ईंधन महंगा होने से परिवहन, खेती और जरूरी सामानों की लागत बढ़ेगी, जिससे महंगाई और घरेलू बजट पर असर पड़ेगा।
05:38 AM, 16-May-2026
UP: हत्या मामले में सात दोषियों को आजीवन कारावास, छह साल पहले हुआ था खूनी संघर्ष; 1.51 लाख का जुर्माना लगाया

Ballia News: बलिया के टंडवा गांव में 2020 में हुई सुरेंद्रनाथ पांडेय की हत्या और खूनी संघर्ष मामले में अदालत ने सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 1.51 लाख रुपये जुर्माना लगाया। वहीं, क्रॉस केस में दूसरे पक्ष के छह लोगों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई।
05:37 AM, 16-May-2026
चुनौती का समय: थोक महंगाई 42 माह में सर्वाधिक, पश्चिम एशिया संकट और लंबा खिंचने पर भारत को दबाव झेलना पड़ेगा

भारत में थोक महंगाई का 42 महीनों के उच्चतम स्तर पर जा चुकी है। पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम भी बढ़े हैं। ईरान और अमेरिका का टकराव 75+ दिन से जारी है। ऐसे में अगर पश्चिम एशिया संकट और लंबा खिंचा तो भारत कई मोर्चों पर दबाव झेलना पड़ेगा।
05:36 AM, 16-May-2026
Kangra News: तंबोला की तेज आवाज बजी परेशानी, ध्वनि प्रदूषण से लोग बेहाल
जिला मुख्यालय ढालपुर में आयोजित पीपल जातर मेले के दौरान तंबोला की तेज आवाज लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
05:33 AM, 16-May-2026
पेट्रोल-डीजल के साइड इफेक्ट: स्कूल बस, राशन के बढ़ सकते हैं दाम, सीएनजी के भी दो रुपये बढ़े रेट; जानें अपडेट
Varanasi News: वाराणसी में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचने और डीजल 91.42 रुपये लीटर होने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं सीएनजी के दाम में भी दो रुपये की बढ़ोतरी ने राहत खत्म कर दी। महंगाई का असर बच्चों की स्कूल बस, रोजमर्रा की यात्रा और रसोई के राशन तक दिखाई देने लगा है।
05:30 AM, 16-May-2026
भारत में बेरोजगारी दर छह माह के उच्च स्तर पर: अप्रैल में 5.2 फीसदी तक पहुंची, शहरों में मामूली सुधार

भारत में बेरोजगारी दर छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। अप्रैल में 5.2 फीसदी पर पहुंची बेरोजगारी दर के बीच एक सकारात्मक संकेत शहरों में मामूली सुधार दर्ज किया जाना रहा। श्रम बल सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक शहरी महिलाओं की बेरोजगारी एक साल में सबसे कम पाई गई है।
05:29 AM, 16-May-2026
Kangra News: आरटीआई का नहीं मिला जवाब, बीडीओ को साैंपा शिकायत पत्र
विकास खंड भुंतर की शिल्हीहार पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी नहीं मिल रही है।
05:26 AM, 16-May-2026
Kangra News: डोर-टू-डोर योजना फेल, शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर परिषद कुल्लू की ओर से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना चलाई जा रही है,
05:18 AM, 16-May-2026
श्रीश्री रवि शंकर का 70वां जन्मोत्सव: CM फडणवीस ने बताया आध्यात्मिक दूत, जुटीं देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां

गलूरू के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर का 70वां जन्मोत्सव और संस्था का 45वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक दूत बताया और जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती में संस्था के योगदान की जमकर सराहना की।
05:16 AM, 16-May-2026
नेटफ्लिक्स पर जासूसी के आरोप: अमेरिका में की गई शिकायत, कंपनी ने कहा- मुकदमा बेबुनियाद, कोर्ट में लड़ेंगे
नेटफ्लिक्स पर जासूसी के आरोप: अमेरिका में की गई शिकायत, कंपनी ने कहा- मुकदमा बेबुनियाद, कोर्ट में लड़ेंगे
05:16 AM, 16-May-2026
Kullu News: आधिकारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित हुई शियाह पंचायत

शियाह पंचायत में प्रधान, उपप्रधान से लेकर वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है।
05:00 AM, 16-May-2026
HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में 128 पंचायतें निर्विरोध चुनीं, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

पंचायत चुनाव से पहले 128 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन पंचायतों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे।
05:00 AM, 16-May-2026
HP Education Quality: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल ने बड़े राज्यों को पछाड़ा, स्कोर में बढ़ोतरी

प्रदेश ने शिक्षा गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, शिक्षण व्यवस्था और सीखने के परिणामों में बेहतरीन सुधार करते हुए एक ही साल में अपनी रैंकिंग और ग्रेड दोनों में बड़ी छलांग लगाई है।
05:00 AM, 16-May-2026
हिमाचल: ससुर के अतिक्रमण पर बहू क्यों अयोग्य? हाईकोर्ट ने सरकार से तलब किया जवाब

सरकारी जमीन पर ससुर की ओर से किए गए अतिक्रमण के बाद बहू को चुनाव लड़ने के लिए आयोग करार देने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
05:00 AM, 16-May-2026
Himachal: हाईकोर्ट ने कहा- मामले के लंबित रहते पानी का कनेक्शन काटना प्राकृतिक सिद्धांत का उल्लंघन

हाईकोर्ट ने नागरिक अधिकारों को लेकर दायर एक मामले में स्पष्ट किया है कि जब तक किसी कथित अवैध निर्माण का मामला संबंधित विभाग के समक्ष विचाराधीन है, तब तक बिना किसी अंतिम आदेश के पानी जैसी मूलभूत सुविधा को काटना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है।
05:00 AM, 16-May-2026
पेट्रोल-डीजल महंगा: हिमाचल में पर्यटन से लेकर सेब अर्थव्यवस्था तक पड़ेगा असर

पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल की अधिकांश आर्थिक गतिविधियां सड़क परिवहन पर निर्भर हैं, ऐसे में ईंधन महंगा होने से हर क्षेत्र में लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
05:00 AM, 16-May-2026
बिजली सब्सिडी मामला: 100 फीसदी केवाईसी के लिए एक ही कंज्यूमर आईडी में जोड़ दिए कई नाम, जांच में आईं गड़बड़ियां

बिजली बोर्ड की ओर से 100 फीसदी केवाईसी और राशन कार्ड लिंकिंग अभियान के दौरान बड़े स्तर पर डाटा गड़बड़ियां सामने आई हैं।
05:00 AM, 16-May-2026
Himachal: हाईकोर्ट ने कृषि विकास अधिकारियों की पदोन्नति रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

कृषि विभाग की ओर से जारी उस अधिसूचना पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत कृषि विकास अधिकारियों (एडीओ) की पदोन्नति को वापस लेने संबंधी आदेश दिए थे।
05:00 AM, 16-May-2026
आरएलए बिलासपुर फर्जीवाड़ा: बिलासपुर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, कब्जे में ले रही ब्लैकलिस्ट गाड़ियां

फर्जी वाहन पंजीकरण और चोरी की लग्जरी गाड़ियों के नेटवर्क से जुड़े आरएलए बिलासपुर फर्जीवाड़े में जांच के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई है।
04:47 AM, 16-May-2026
Biz Updates: घटिया अंडे बेचने के आरोप पर एफएसएसएआई सख्त; भ्रामक दावों पर सीसीपीए ने दो कोचिंग पर ठोका जुर्माना

Biz Updates: घटिया अंडे बेचने के आरोप पर एफएसएसएआई सख्त; भ्रामक दावों पर सीसीपीए ने दो कोचिंग पर ठोका जुर्माना
04:41 AM, 16-May-2026
Onion Farmers: प्याज किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार 1235 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी सीधी खरीद
गिरते दामों से परेशान प्याज किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 1,235 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज खरीदने की घोषणा की है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निर्यात प्रभावित होने से घरेलू दाम गिरे हैं। हालांकि, किसान इस भाव से नाखुश हैं। लासलगांव स्थित किसान संघ ने 3,000 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और पुराने नुकसान के मुआवजे की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
04:30 AM, 16-May-2026
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर भाजपा- कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग!

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर भाजपा- कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग!
04:25 AM, 16-May-2026
हंतावायरस का प्रकोप: क्रूज जहाज के छह यात्री ऑस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह के लिए क्वारंटीन, अब तक कितनी मौतें?

हंतावायरस का प्रकोप बढ़ने की आशंका के बीच क्रूज जहाज के छह यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया गया है। इन्हें डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक अलग-अलग रहना होगा। संक्रमण फैलने की आशंका के कारण इन लोगों को किसी से मिलने या सार्वजनिक कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं होगी। जानिए पूरा मामला
04:20 AM, 16-May-2026
Chamba News: बीच रास्ते में हांफी एचआरटीसी की बसें
HRTC buses gasping midway
04:19 AM, 16-May-2026
Rohtak News: परीक्षा सदन की गैलरी और कूड़ेदान में मिलीं डिग्रियां

धूल में पड़ी मिलीं बीएड, कंप्यूटर अनुप्रयोग निष्णात की पुरानी डिग्रियां
04:14 AM, 16-May-2026
Chamba News: खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

Car falls into ditch, one dead, one injured
04:08 AM, 16-May-2026
Israel Attack Gaza: गाजा में हमास का बड़ा हवाई हमला, निशाने पर हमास का सबसे बड़ा कमांडर; कई लोगों की मौत

इस्राइल ने गाजा में हमास के सैन्य प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को निशाना बनाकर भीषण हवाई हमला किया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन हद्दाद के मारे जाने की अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। 7 अक्तूबर के हमलों के मास्टरमाइंड हद्दाद पर हुए इस हमले में कई नागरिकों की जान गई है। पढ़िए रिपोर्ट…
04:07 AM, 16-May-2026
Chamba News: करवाल पंचायत का सर्वसम्मति से चयन

Unanimous selection of Karwal Panchayat
03:57 AM, 16-May-2026
सीएक्यूएम का फैसला : 2027 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का ही पंजीकरण, चरणबद्ध होगी व्यवस्था

आयोग के निर्देशों के तहत दिल्ली में एक जनवरी, 2027 से केवल इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का ही पंजीकरण होगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में यह नियम जनवरी, 2028 से लागू होगा।
03:34 AM, 16-May-2026
Kurukshetra News: प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पैदल पहुंचे कार्यालय प्रो सोमनाथ

प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पैदल पहुंचे कार्यालय प्रो सोमनाथ
UP Big News
UP Big News: मायावती बोलीं- ब्राह्मणों से माफी मांगें अखिलेश यादव, पत्नी की हत्याकर लाश ट्रॉली बैग में भरी
Fri, 15 May 2026 05:52 PM
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़े’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

मायावती की मांग- ब्राह्मण समाज से माफी मांगें अखिलेश यादव
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि उन्हें सपा प्रवक्ता की ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी के लिए ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज का हित सिर्फ बसपा में ही सुरक्षित है। बसपा यूज एंड थ्रो की नीति नहीं अपनाती है।

पति ने पत्नी की हत्याकर लाश ट्रॉली बैग में भरी, खुद गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। खुद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ।

पांच दिन में दिया चार बच्चों को जन्म, नार्मल डिलीवरी देख चिकित्सक भी हैरान
मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में संभल जिले के ओबरी गांव निवासी अमीना (31) ने चार बच्चों को जन्म दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हाई रिस्क मामले में चारों बच्चों की डिलीवरी पूरी तरह सामान्य तरीके से हुई। आमतौर पर ऐसे मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन किया जाता है।

चाची ने मासूम को हीटर से जलाया, चारों भाई-बहन के पीठ-हाथ
हैलो पुलिस… जल्दी आओ हमारी बहन को चाची हीटर से जला रही है…। गुरुवार शाम 5:25 बजे यूपी 112 पर जैसे ही 14 वर्षीय किशोर की शिकायत भरी यह कॉल आई, पुलिस के कान खड़े हो गए। पीआरवी का स्टाफ तुरंत महाराजपुर स्थित गांव पहुंचा।
यहां किशोर के साथ उसके 11 व चार वर्षीय दो भाई और नौ साल की बहन मौजूद थी। बच्चों ने घाव दिखाकर आरोप लगाए कि चाची खाना मांगने पर भी बुरी तरह से पीटती हैं, जिन्हें देखकर पीआरवी स्टाफ भी सकते में आ गया।

:
गैस कनेक्शन पर नया अपडेट, ट्रांसफर की प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव
गैस कनेक्शन ट्रांसफर के बारे में उपभोक्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। अब कोई भी परिवार बिना वैध गैस कनेक्शन के परेशान न रहे। दूसरों के नाम का गैस कनेक्शन अब अपने नाम कराना आसान हो गया है। परिजन या परिचित के निधन पर उसी जमानत राशि में कनेक्शन ट्रांसफर हो जाएगा
पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार – ब्रेकिंग न्यूज
Fri, 15 May 2026 10:30 PM

10:29 PM, 15-May-2026
Shahjahanpur News: जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन
तिलहर। मोहल्ला निजामगंज में घोड़ी बाबा मंदिर के पास गलियों में तालाब के पानी से हुए जलभराव की समस्या का निदान नहीं किए जाने से नाराज मोहल्ले वाले शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे नगर पालिका परिषद पहुंच गए और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
10:29 PM, 15-May-2026
Bulandshahar News: यमुनापुरम स्टेडियम में तरणताल तैयार, पेंट के बाद होगा शुरू
हर मौसम में प्रयोग आने के लिए छह साल बाद किया गया तैयार
10:29 PM, 15-May-2026
Almora News: सिटी मेंं आज
in the city today
10:28 PM, 15-May-2026
अंबेडकरनगर में जोताई करते समय मेड़ टूटने पर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरे को मार डाला
अंबेडकरनगर में जोताई करते समय मेड़ टूटने पर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरे को मार डाला
10:28 PM, 15-May-2026
दिल्ली में ’44 डिग्री’ के टॉर्चर के लिए रहें तैयार, सूरज की तपिश लोग परेशान, 39.8°C रहा पारा
दिल्ली में ’44 डिग्री’ के टॉर्चर के लिए रहें तैयार, सूरज की तपिश लोग परेशान, 39.8°C रहा पारा
10:28 PM, 15-May-2026
Bageshwar News: नशे के खिलाफ… पहले तलाशी दो, तब देंगे दुल्हन
Against drugs… first search them, then we will give you the bride
10:28 PM, 15-May-2026
कपसाड़ कांड : आज मेडिकल परीक्षण के आदेश को जिला न्यायालय में चुनौती देगा प्रतिवादी पक्ष
Kapsad incident: The defendants will challenge the medical examination order in the district court today.
10:28 PM, 15-May-2026
नीट पेपर लीक होने पर एनएसयूआई ने अलीगढ़ में किया विरोध प्रदर्शन
नीट पेपर लीक होने पर एनएसयूआई ने अलीगढ़ में किया विरोध प्रदर्शन
10:26 PM, 15-May-2026
Almora News: वायरल बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े
Viral fever, cold and cough patients increased
10:26 PM, 15-May-2026
UP News: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, लविवि के शिक्षक और छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल

लविवि के शिक्षक और बीएससी की छात्रा के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक कह रहा है कि ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’। मामले में विवि प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
10:26 PM, 15-May-2026
Bulandshahar News: मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर बढ़ते हादसों पर पुलिस सख्त, शिकारपुर में सात ब्लैक स्पॉट चिह्नित
टीमें उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट’ कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करेंगी।
10:25 PM, 15-May-2026
Bageshwar News: जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों पर अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
No entry to district hospitals and health centers without tokens
10:25 PM, 15-May-2026
China: दक्षिण अफ्रीका के कार बाजार में चीनी कंपनियों का धमाका, किफायती कीमत, लंबी वारंटी से बदली बाजार की सूरत

चीनी वाहन निर्माताओं ने दक्षिण अफ़्रीकी यात्री कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी को, एक साल पहले के 11.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 2025 में 16.8 प्रतिशत कर दिया है। शुक्रवार को जारी उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।
10:25 PM, 15-May-2026
Shahjahanpur News: यूटा ने समायोजन प्रक्रिया पारदर्शी करने की मांग उठाई

शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शिक्षक समायोजन/स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता तहत कराने के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को दिया।
10:25 PM, 15-May-2026
Meerut News: जिम ट्रेनर को गोली मारने वाली आरोपी पकड़ा, जेल भेजा
Accused of shooting gym trainer arrested, sent to jail
10:24 PM, 15-May-2026
Bageshwar News: तीन दिन में दूसरी बार सीएचसी में नशेड़ियों का हंगामा
Drug addicts create ruckus in CHC for the second time in three days
10:24 PM, 15-May-2026
Bulandshahar News: गर्मी बढ़ने पर बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मरीज
शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में डिहाइड्रेशन के 214 मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया।
10:22 PM, 15-May-2026
Meerut News: बंद आरा मशीन में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
A pistol factory operating in a closed sawmill was found, two arrested.
10:21 PM, 15-May-2026
Jaipur News: बुजुर्ग मरीज की मौत पर SMS अस्पताल में हंगामा, परिजनों और डॉक्टरों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
एसएमएस अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।
10:21 PM, 15-May-2026
Delhi NCR News: सनलाइट कॉलोनी में हत्या कर शव रिंग रोड पर फेंका
सनलाइट कॉलोनी में हत्या कर शव रिंग रोड पर फेंका
10:21 PM, 15-May-2026
Bulandshahar News: बीमा कंपनी को कैंसर रोगी का ब्याज समेत खर्च दिए जाने का आदेश
जितेंद्र लोधी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में दस लाख रुपये की परिवार की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी।
10:20 PM, 15-May-2026
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: नकल कराने वाले सात कॉलेज डिबार, 25 को अंतिम चेतावनी जारी

परीक्षा केंद्रों पर बार-बार चेतावनी के बावजूद नकल रोकने के प्रभावी उपाय लागू नहीं किए गए। कहीं परीक्षार्थियों को पर्ची रखवाकर नकल कराई गई तो कहीं कक्ष में बोल-बोलकर उत्तर बताए गए। कुछ केंद्रों पर छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा देते पाए गए।
10:19 PM, 15-May-2026
LSG vs CSK: आकाश सिंह का धमाका, तीन विकेट लेकर खास ‘नोट सेलिब्रेशन’ से लूटी महफिल; वायरल हुआ वीडियो

आकाश सिंह ने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर तीन विकेट झटके और हर विकेट के बाद खास नोट सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं।
10:18 PM, 15-May-2026
Balod News: बालोद में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन हाइवा जब्त

बालोद जिले में खनिजों के अवैध दोहन और परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद खनिज विभाग की टीम ने गुरूर क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध परिवहन में लगे तीन भारी वाहनों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है।
10:18 PM, 15-May-2026
Delhi NCR News: नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में तैयार किए जा रहे थे नामी ब्रांड के नकली कपड़े
नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में तैयार किए जा रहे थे नामी ब्रांड के नकली कपड़े
10:18 PM, 15-May-2026
Asian Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 17 पदक जीते

भारतीय अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजों ने एशियाई चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने कुल 17 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया जिसमें लड़कियों का योगदान सबसे ज्यादा रहा।
10:17 PM, 15-May-2026
Biz Updates: टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड की शनिवार को होने वाली बैठक स्थगित करने का निर्देश, पढ़ें करोबार के अपडेट्स

Biz Updates: आयुष मंत्रालय और भाषिनी के बीच एआई से जुड़ा एमओयू; अमेरिकी कंपनी ने बंगलूरू में खोला दफ्तर
10:16 PM, 15-May-2026
इकाना स्टेडियम में लखनऊ और सीएसके मैच में धोनी के ना आने का दिखा असर
इकाना स्टेडियम में लखनऊ और सीएसके मैच में धोनी के ना आने का दिखा असर
10:16 PM, 15-May-2026
इकाना स्टेडियम में तूफान में जान गंवाने वाले पीड़ितों के सम्मान में लखनऊ और सीएसके टीम ने रखा एक मिनट का मौन
इकाना स्टेडियम में तूफान में जान गंवाने वाले पीड़ितों के सम्मान में लखनऊ और सीएसके टीम ने रखा एक मिनट का मौन
10:16 PM, 15-May-2026
Amroha: कर्जदार ने लगाई आग, कर्मियों ने एसपी को समय पर नहीं दी सूचना, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

अमरोहा के पंजूसराय निवासी अशोक के बैंक टीम के सामने खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। घटना की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने और मामले को दबाने के आरोप में नौगावां सादात इंस्पेक्टर बालेंद्र यादव, मूंढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज परविंदर मलिक और बीट प्रभारी कांस्टेबल हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया गया।
10:15 PM, 15-May-2026
Bulandshahar News: बच्चों को चश्मा, दवाई व पाठ्य सामग्री दी
लायंस क्लब बुलंदशहर एलीट ने निशुल्क नेत्र चेकअप कैंप लगाया।
10:13 PM, 15-May-2026
UP News: जोताई करते समय मेड़ टूटने पर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला

अंबेडकरनगर में जोताई करते समय मेड़ टूटने पर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
10:12 PM, 15-May-2026
Bihar: चार साल पहले जिस घर में बनी थी दुल्हन, वहीं संदिग्ध हालत में मिली लाश; मायके पक्ष पर लगे हत्या के आरोप

गया के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में विवाहिता नीतू कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है।
10:11 PM, 15-May-2026
Jabalpur News: आयुष भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, संविदा अधिकारियों को आरक्षण न देने पर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में संविदा अधिकारियों को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने पर भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने आयुष विभाग के प्रमुख सचिव सहित संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
10:11 PM, 15-May-2026
PM Modi: विदेश यात्रा पर टैक्स की खबरों को पीएम मोदी ने बताया फर्जी, बोले- कोई प्रतिबंध या फैसला नहीं लिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर टैक्स या सेस लगाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। सरकार ने कहा है कि इस तरह का कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
10:10 PM, 15-May-2026
Delhi NCR News: ई-रिक्शा पर बैठने से मना करने पर पार्किंग मालिक को कंधे में मारी गोली
ई-रिक्शा पर बैठने से मना करने पर पार्किंग मालिक को कंधे में मारी गोली
10:10 PM, 15-May-2026
MP News: “नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी” में सीएम मोहन बोले- जनसहयोग से जल संरक्षण में अग्रणी बना मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश जल संरक्षण और जनसहभागिता आधारित कार्यों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। भोपाल में आयोजित नर्मदा चिंतन संगोष्ठी में उन्होंने “जल गंगा संवर्धन अभियान” को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया।
10:10 PM, 15-May-2026
पड़ाव चौराहे पर लगाया गया ठंडे पानी का स्टॉल, राहगीरों को मिली राहत;
पड़ाव चौराहे पर लगाया गया ठंडे पानी का स्टॉल, राहगीरों को मिली राहत;
10:10 PM, 15-May-2026
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 9.95 लाख से बने नवीन कक्ष का लोकार्पण,
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 9.95 लाख से बने नवीन कक्ष का लोकार्पण,
10:10 PM, 15-May-2026
शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी टंकी पर जड़ा ताला;
शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी टंकी पर जड़ा ताला;
10:10 PM, 15-May-2026
गहमा गहमी के बीच भरछा गांव में सरकार सस्ते गल्ले की दुकान का हुआ चयन;
गहमा गहमी के बीच भरछा गांव में सरकार सस्ते गल्ले की दुकान का हुआ चयन;
10:10 PM, 15-May-2026
गोरारी के पास गड़ई नदी पर बने पुल का लोकार्पण, 20 गांवों को मिली बड़ी राहत;
गोरारी के पास गड़ई नदी पर बने पुल का लोकार्पण, 20 गांवों को मिली बड़ी राहत;
10:10 PM, 15-May-2026
रेलवे, डाकघर और बैंकों के कर्मचारियों ने किया स्वगणना, जनगणना-2027 की तैयारियां तेज,
रेलवे, डाकघर और बैंकों के कर्मचारियों ने किया स्वगणना, जनगणना-2027 की तैयारियां तेज,
10:10 PM, 15-May-2026
Pauri: विवाद के बाद समझौता करने पहुंचे थाने, बुजुर्ग ने महिला प्रधान से मांगी माफी, पैर छूने की तस्वीर वायरल

ग्राम प्रधान बिरमा रावत ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक बुजुर्ग ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, डंडे से मारा और हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में गए तो वहां बुजुर्ग ने पैर छूकर मांफी मांगी। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
10:09 PM, 15-May-2026
Ayodhya News: अयोध्या धाम स्टेशन पर बच्ची से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार
अयोध्या धाम स्टेशन पर बच्ची से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार
10:08 PM, 15-May-2026
Himachal: फ्लैट और गाड़ी नहीं दी तो दूल्हा नहीं पहुंचा बरात लेकर, वधु पक्ष ने करवाई एफआईआर

बिलासपुर जिला पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार पर शादी की दहलीज पर दहेज की बड़ी मांग करने और बरात न लाने के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।
News Flash 15 मई 2026:
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: शाहबेरी की फर्नीचर मार्किट में लगी भीषण आग
10:02 PM
बंगाल: गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस क्लब से बाहर हुए DCP शांतनु, सदस्यता खत्म
9:47 PM
बिना PUC अब NCR में भी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से लागू होगा नियम
8:42 PM
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द अमेरिका के दौरे पर जाएंगे
8:09 PM
हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग
6:53 PM
नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने पुणे से मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को अरेस्ट किया
6:52 PM
पंजाब: होशियारपुर के चक समाना गांव में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी
6:35 PM
CBI ने ‘अभय’ हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा
6:30 PM
प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद
6:27 PM
‘सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी’, पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह
6:17 PM
सतंकबीर नगर में सपा नेता राजकुमार भाटी पर FIR, ब्राह्मणों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
6:14 PM
केरलम: वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं तमिलनाडु के CM विजय
5:47 PM
जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं
5:44 PM
J-K: ऊधमपुर पुलिस ने ड्रग्स पेडलर जवाज अहमद वानी की ₹71 लाख की संपत्ति कुर्क की
5:17 PM
ईरानी तेल खरीदने वाली चीनी कंपनियों पर से प्रतिबंध हटा सकते हैं US राष्ट्रपति ट्रंप
5:14 PM
SC ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम के लिए सर्कुलर जारी किया
5:10 PM
MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की
4:28 PM
RG Kar केस में पूर्व CP विनीत गोयल समेत 3 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच होगी
4:16 PM
‘हम युद्ध नहीं चाहते’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान-चीन विवाद पर कहा
4:15 PM
‘अमेरिका की ताइवान को लेकर नीति में कुछ भी नहीं बदला है’, बोले राष्ट्रपति ट्रंप
4:13 PM
ताइवान को हथियार देने की अभी मंजूरी नहीं दी, दे भी सकते हैं, नहीं भी: डोनाल्ड ट्रंप
4:09 PM
महाराष्ट्र: सेंट्रल एम्युनिशन डिपो की फायरिंग रेंज में दुर्घटना, DSC सूबेदार मेजर की मौत
3:55 PM
IMA ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक की कड़ी निंदा की, ‘दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो’
3:35 PM
उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट, शोजशाला केस पर MP HC का आदेश रद्द करेगा: असदुद्दीन ओवैसी
3:20 PM
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.07 पर पहुंचा
3:03 PM
मध्य प्रदेश HC ने धार की विवादित भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किया
3:01 PM
बिहार: श्रम विभाग के ACS बने सेंथिल, प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का प्रभार
2:40 PM
मध्य प्रदेश HC ने धार भोजशाला को मंदिर करार दिया, हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला
2:39 PM
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले गए
2:03 PM
बंगालः कोलकाता के राजा बाजार में सड़क पर नमाज से रोका, मुस्लिमों का प्रोटेस्ट
1:40 PM
‘हमले से पहले होर्मुज से आवाजाही सुरक्षित थी’, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा
1:11 PM
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- ‘भारत हरसंभव मदद को तैयार’
1:09 PM
‘ईरान-US युद्ध में भारत जल्द शांति चाहता है’, अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
1:08 PM
‘UAE के साथ भारत खड़ा हुआ है’, अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
1:08 PM
‘पश्चिम एशिया संकट का प्रभाव दुनिया पर’, अबू धाबी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा
1:03 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को UAE की राजधानी अबू धामी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
12:44 PM
महाराष्ट्र: हडपसर बम मामले में ATS ने आरोपी को नागपुर रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया
12:37 PM
WB: CM शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ी, विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा
12:33 PM
नीट पेपर लीक: ‘हर साल लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद’, प्रियंका गांधी का X पोस्ट
12:32 PM
नीट मामला: ‘परीक्षाओं में भ्रष्टाचार युवाओं की जान ले रहा’, प्रियंका गांधी का X पोस्ट
12:22 PM
पटियाला की सेंट्रल जेल से भागे तीन कैदियों को कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ लिया गया
12:20 PM
केरलम के मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कांग्रेस MP अदूर प्रकाश से मुलाकात की
12:04 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बीजिंग से रवाना होने के लिए एयर फोर्स वन में सवार हुए
11:48 AM
जयशंकर ने ब्रिक्स फॉरेन मिनिस्टर्स मीटिंग से इतर ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की
11:43 AM
नीट पेपर लीक मामला: NTA डायरेक्टर अभिषेक ने आजतक के सवालों का जवाब नहीं दिया
11:38 AM
मधुमिता शुक्ला मर्डर केस: SC ने दोषी रोहित की सजा में छूट की याचिका मंजूर की
11:34 AM
धर्मेंद्र प्रधान: अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी
11:33 AM
धर्मेंद्र प्रधान बोले- छात्रों की परीक्षा फीस वापस की जाएगी, 14 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
11:30 AM
धर्मेंद्र प्रधान: हम छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करना चाहते
11:28 AM
शिक्षा मंत्री ने कहा- माध्यम नहीं व्यवस्था सुधारनी है, NTA में सुधार किए जाएंगे
10:20 AM
शेयर बाजार में 239 पॉइंट की बढ़त, निफ्टी में भी 78 पॉइंट की उछल
9:58 AM
गुजरात सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज, वर्क फ्रॉम होम पर हो सकता है बड़ा फैसला
9:57 AM
21 जून को होगा NEET परीक्षा का आयोजन
8:42 AM
CM योगी: महराजगंज में ₹208 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
7:44 AM
पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम में भी बढ़ोतरी
7:26 AM
पाकिस्तान में सेना के कैंप पर आत्मघाती हमला, 15 जवानों की मौत
6:35 AM
पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
5:41 AM
अडानी केस में बड़ा अपडेट, अमेरिकी SEC ने लिया सेटलमेंट का फैसला
4:41 AM
सऊदी अरब ने अल-अक्सा मस्जिद पर इजरायली कार्रवाई की निंदा की
3:36 AM
चीन को लेकर ट्रंप का संदेश, संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई
2:52 AM
क्यूबा के हवाना में CIA डायरेक्टर की बैठक, सरकार ने किया खुलासा
1:39 AM
क्यूबा के हवाना एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान की मौजूदगी
1:38 AM
इराक में नई सरकार का गठन, अली अल-जैदी ने संभाली कमान
1:05 AM
पीएम मोदी आज से पांच देशों की यात्रा पर, कई बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत
12:08 AM
ईरान ने इराक की नई सरकार को दी बधाई, रिश्तों को मजबूत करने पर जोर
12:05 AM
उदयनिधि के सनातन वाले बयान पर सियासत, तमिलनाडु मंत्री अर्जुना बोले- सब धर्म बराबर
12:03 AM
तिलक वर्मा-विल जैक्स की आंधी में पंजाब ढेर, श्रेयस ब्रिगेड की लगातार 5वीं हार


देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संपादक – आफताब खान
संपर्क 9792506246
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx
AMMP 24 News Live TV
xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx












AMMP 24 News Live TV

Share this:









